NEET रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 2026
NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा नीट रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 2026 (NEET Registration Last Date 2026) 11 मार्च, 2026 (रात 9:00 बजे) तक बढ़ा दी गई है। छात्र इस पेज से NEET एप्लीकेशन फॉर्म लास्ट डेट 2026 की डिटेल जानकारी पढ़ सकते हैं।
NEET रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 2026 (NEET Registration Last Date 2026 in Hindi)NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर 08 मार्च 2026 को पब्लिक नोटिस जारी किया गया जिसके अंतर्गत नीट यूजी ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (NEET UG Online Application Form 2026) जमा करने की लास्ट डेट 11 मार्च, 2026 (रात 9:00 बजे) तक बढ़ा दी गई है। फीस पेमेंट 11 मार्च, 2026 को रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एक्सटेंडेड डेट और टाइम लिमिट के भीतर फॉर्म भरना पूरा कर लें। NTA ने नोटिस के अंतर्गत कह दिया की आगे कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा। इस आर्टिकल से आपNEET रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 2026 (NEET Registration Last Date 2026 in Hindi)जान सकते हैं।
NEET रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 2026 (NEET Registration Last Date 2026) : पब्लिक नोटिस देखें
नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट में विस्तार किया गया हैं। दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप नीट रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 2026 (NEET Registration Last Date 2026) की पब्लिक नोटिस पढ़ सकते हैं।नीट रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 2026 (NEET Registration Last Date 2026 in Hindi)
उम्मीदवार नीचे दिए टेबल के माध्यम से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 का एक्सटेंड डेट यहाँ से देखें।| इवेंट | डेट |
| NEET रजिस्ट्रेशन डेट 2026 | 08 फ़रवरी 2026 |
| NEET रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 2026 (NEET Registration Last Date 2026) | 11 मार्च, 2026 |
| NEET एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन डेट 2026 | सूचित किया जाएगा। |
| NEET एडमिट कार्ड 2026 | अप्रैल 2026 का चौथा सप्ताह |
| NEET एग्जाम डेट 2026 | 03 मई, 2026 |
| NEET रिजल्ट 2026 | सूचित किया जाएगा। |
नीट रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2026 भरने के स्टेप्स (Steps to fill NEET Registration Form 2026)
नीट रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2026 (NEET Registration Form 2026 in Hindi) भरने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:- NTA NEET ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरें
- डाक्यूमेंट अपलोड करें
- नीट एप्लीकेशन फीस का पेमेंट अपने केटेगरी अनुसार करें
- नीट एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट सेव कर लें।
नीट एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो 2026 (NEET Application Form Correction Window 2026 in Hindi)
नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (NEET Application Form 2026) जमा करने के बाद, कुछ डिटेल्स एडिट नहीं किए जा सकते। इसलिए भविष्य में किसी भी परेशानी से बचने के लिए सभी उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय डिटेल्स को दोबारा जांचना आवश्यक है। हालांकि, करेक्शन विंडो खुलने के बाद, कुछ डिटेल्स को लॉगइन क्रेडेंशियल्स की मदद से ऑनलाइन मोड के माध्यम से संपादित किया जा सकता है। NTA ने करेक्शन विंडो ओपन करने की घोषणा की और उम्मीदवारों को हाल के अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।
ये भी पढ़ें :