Download your score card & explore the best colleges for you.

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Result Downloaded!
Now let’s turn your result into the right college. Share your preferences to unlock your personalized matches
Error! Please Check Inputs

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Essay on Miracle of Science in Hindi): 100, 200, 500 शब्दों में निबंध लिखना सीखें

आज का युग विज्ञान का युग है, छोटी से लेकर बड़ी वस्तु तक विज्ञान की देन है। विज्ञान के महत्व को समझाने के लिए स्कूलों-कॉलेजों में विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Essay on Miracle of Science in Hindi) लिखने को कहा जाता है। यहां से आप निबंध लिखना सीख सकते हैं।

Get Counselling from experts, free of cost !

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Expert Support on the Way!
While we connect you, share your preferences to explore colleges tailored to you.
Error! Please Check Inputs

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Nibandh):आज का युग विज्ञान का युग है। छोटी से छोटी वस्तु से लेकर बड़ी वस्तु तक जो भी आज हम जीवन में उपयोग में ला रहे हैं, विज्ञान की देन है। ये वस्तुएँ इतनी अधिक हैं कि इनका नाम तक गिन पाना सरल नहीं। छोटी सी सुई, धागा, बटन, कागज, पेंसिल, पेन आदि सारी वस्तुएँ विज्ञान के कारण ही हमें आज प्राप्त हैं। विज्ञान ने समय और स्थान की दूरी को समाप्त कर दिया है। पहले जहाँ पहुँचने में कई महीने लग जाते थे, वहाँ अब कुछ ही घंटों में पहुँच जाते हैं। सागर को पार करना अब कठिन नहीं है। रेगिस्तान को पार करना अब कोई कठिन कार्य नहीं रहा। यह सब विज्ञान के कारण ही संभव हो पाया है। आज के समय में हर छोटी से बड़ी चीज भी विज्ञान के कारण ही संभव हो पायी है। विज्ञान की प्रगति के आधार - विज्ञान के कारण ही आज मानव ने बहुत प्रगति कर ली। शिक्षा, कृषि, उद्योग-धंधे, यातायात के साधन, सभी में विज्ञान बढ़ता हुआ दिखाई दे रहे हैं। विज्ञान का चमत्कार (vigyan ka chamatkar) से मानव जीवन बहुत आसान हो गया है। विज्ञान का चमत्कार (vigyan ka chamatkar) के कारण मनुष्य हर काम सरलता से कर सकते हैं। इस लेख से आपविज्ञान के चमत्कार पर निबंध 100 शब्दो में (Essay on Miracle of Science in 100 words in Hindi), विज्ञान के चमत्कार पर निबंध 200 शब्दो में (Vigyan ke Chamatkar in 200 Words), विज्ञान के चमत्कार पर निबंध 500 शब्दो में (Essay on Miracle of Science in 500 words in Hindi),विज्ञान के चमत्कार पर शॉर्ट निबंध (Short essay on wonders of science in Hindi), विज्ञान के चमत्कार पर लॉग एसे (Long essay on vigyan ke chamatkar in Hindi), विज्ञान के चमत्कार निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Essay in Hindi)लिखना सीख सकते है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आपविज्ञान के चमत्कार निबंध PDF डाउनलोड (Wonders of Science Essay PDF Download)कर सकते हैं।

विज्ञान ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत प्रगति हुई है। शिक्षा के लिए आवश्यक किताबें, कागज, पेंसिल, पेन आदि विज्ञान के द्वारा ही हमें मिल पा रहे हैं। इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी हमने बहुत प्रगति की है। यहां तक मनोरंजन और विज्ञान - आज खेल कूद की सामग्री से बाजार भरे पड़े हैं। अनेक प्रकार के पत्र-पत्रिकाएँ, रेडियो, दूरदर्शन आदि हम आज के समय में आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। घर बैठे बैठे हम अपनी पसंद का कार्यक्रम देख सकते हैं। मनोरंजन के क्षेत्र में यह उन्नति सबविज्ञान का चमत्कार (vigyan ka chamatkar)का ही परिणाम है। विज्ञान के चमत्कार को समझाने के लिए स्कूलों-कॉलेजों मेंविज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Nibandh)लिखने को कहा जाता है। जिससे आज के समय में बच्चों कोविज्ञान के चमत्कार (vigyan ka chamatkar)से प्रेरित कर सकें। इस लेख की मदद सेकक्षा 8 के लिएविज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Essay on Miracle of Science for Class 8 in Hindi),कक्षा 10 के लिएविज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Essay on Miracle of Science for Class 10 in Hindi), कक्षा 12 के लिएविज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Essay on Miracle of Science for Class 12 in Hindi) लिखना सीख सकते है।

ये भी पढ़ें: -दशहरा पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध 100 शब्दो में (Essay on Miracle of Science in 100 words in Hindi)

आज पूरी दुनिया में विज्ञान की लहर है। जीवन तथा विज्ञान एक-दूसरे के पर्याय बन गए हैं। विज्ञान से मानव को असीमित शक्ति प्राप्त हुई है। हमारे दैनिक जीवन से लेकर ब्रह्मांड में घटित होने वाली सभी घटनाओं के पीछे कोई न कोई विज्ञान छिपा हुआ है। हमें बस जरूरत है, तो उसे समझने और सामने लाने की। विज्ञान अपने आप में एक विशाल विषय है। हमारे जीवन के हर पहलू मेंविज्ञान के चमत्कार (Wonder of science in hindi), विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Nibandh)देखने को मिलते हैं, औरविज्ञान का चमत्कार (Vigyan ke Chamatkar)भी जान सकते है।

हमेशा से कहा जाता रहा है कि ‘आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है’, जैसे-जैसे मानव जाति की आवश्यकता बढती गई, वैसे-वैसे ही उसने अपनी सुविधा के लिए अविष्कार करना आरंभ किया। विज्ञान से तात्पर्य एक ऐसे व्यवस्थित ज्ञान से है जो विचार, अवलोकन तथा प्रयोगों से प्राप्त किया जाता है जो कि किसी अध्ययन की प्रकृति या सिद्धांतो की जानकारी प्राप्त करने के लिए किए जाते हैं। विज्ञान शब्द का प्रयोग ज्ञान की ऐसी शाखा के लिए भी किया जाता है, जो तथ्य, सिद्धांत और तरीको का प्रयोग और परिकल्पना से स्थापित और व्यवस्थित करता है।विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Vigyan ke Chamatkar Essay)में हम आपको विज्ञान की परिभाषा के साथ-साथ विश्व में होने वाले नए अनुसंधानों, खोज तथा अविष्कारों और प्रयोगों से अवगत कराने का प्रयास करेंगे।विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Essay on Miracle of Science in Hindi), विज्ञान के चमत्कार एसे (Vigyan Ke Chamatkar Essay in Hindi)विशेष इस लेख से आपकी जानकारी तो समृद्ध होगी ही तथा साथ ही आपको परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में भी मदद करेगा। यहां से आपविज्ञान के चमत्कार पर शॉर्ट एसे (Short essay on Miracle of Science in Hindi)पर लिखना सीख सकते है।

ये भी पढ़ें-हिंदी दिवस पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध 200 से 250 शब्दो में (Essay on Miracle of Science in 200 - 250 words in Hindi)

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Wonder of Science Essay in Hindi)में हम आप लोगों को विज्ञान के नवीनतम चमत्कारों से अवगत करवाने का प्रयास करेंगे। हमारे जीवन के हर पहलू में विज्ञान के चमत्कार देखने को मिलते हैं। आज के समय में छोटी से बड़ी वस्तु तक लेकर सब विज्ञान की देन है।आज विज्ञान के बल पर व्यक्ति चंद्रमा पर पहुँच चुका हैं समुद्र की गहराईयों को नाप चुका हैं हिमालय की चोटी पर पहुँच चुका हैं आज वैज्ञानिक की रिसर्च ने व्यक्ति के जीवन में अभूतपूर्व चमत्कार को ला दिया हैं जो यात्रा पहले हम महीनों सालों में पूरी कर पाते थे, वही यात्रा अब घण्टों में पूरी हो जाती हैं। आज हमारे पास यात्रा के लिए रेलगाड़ी, बसें तथा हवाई जहाज उपलब्ध हैं इनसे हमारे समय की बचत हुई हैं तथा यात्रा सुगम एवं आरामदायक हो गई हैं। यहां आपविज्ञान के चमत्कार एसे (Vigyan Ke Chamatkar Essay in Hindi), विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Par Nibandh) लिख सकते है।

भारत की विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धियां बढ़ती ही जा रहीं हैं। हमारा चंद्रयान-3 चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला यान बन गया है। इसके अलावा सूर्य के बारे में अनुसंधान करने वाला आदित्य एल-1 विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों क्षमता को प्रदर्शित करता है। विज्ञान के चमत्कार की वजह से हमारा देश भारत भी अंतरिक्ष के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ता जा रहा है। भारत ने भी एक साथ 104 उपग्रह लांच करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है, साथ ही पिछले वर्ष हमारे देश के विज्ञानिकों ने उपग्रह को अंतरिक्ष में ही समाप्त करने के लिए मिसाइल का सफल परीक्षण किया। भारत ने एंटी-सैटेलाइट मिसाइल के लिए पृथ्वी एयर डिफेंस (पैड) सिस्टम को विकसित किया है। इसे प्रद्युम्न बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर भी कहते हैं। यह एक्सो-एटमॉसफियरिक (पृथ्वी के वातावरण से बाहर) और एंडो-एटमॉसफियरिक (पृथ्वी के वातावरण से अंदर) लक्ष्यों को नष्ट करने में सक्षम हैं। ऐसे और भी उदाहरण है जिनसे पता चलता है कि विज्ञान अंतरिक्ष में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कहा जाता है कि आज का युग सूचना और प्रौद्यागिकी का युग है। आज मानव ने दूर-संचार तथा इन्टरनेट को आत्मसात कर लिया है। इसके साथ ही कंप्यूटर, मोबाइल आज मानव के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए है। दूर संचार और इन्टरनेट को सुचारू रूप से चलाने के लिए फाइबर ऑप्टिकल नामक नई तकनीक का प्रयोग अब किया जा रहा है। फाइबर-ऑप्टिक संचारण एक प्रणाली है जिसमें सूचनाओं की जानकारी एक स्थान से दूसरे स्थान में ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से प्रकाश बिन्दुओं के रूप में भेजी जाती हैं। प्रकाश एक विद्युत चुम्बकीय तरंग वाहक विकसित करता है जो विधिवत् रूप से जानकारी को साथ ले जाते हैं। इंटरनेट का प्रयोग दुनायाभर में तेजी से बढ़ गया है और आज के समय में हर किसी के लिये जरुरी संसाधन भी बन गया है। यहां से आप विज्ञान के चमत्कार पर निबंध 200 शब्दो में (Essay on Miracle of Science in 200 words in Hindi), विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Nibandh), विज्ञान के चमत्कार पर शॉर्ट एसे (Short essay on Miracle of Science in Hindi) लिख सकते है।

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध 500 शब्दो में (Essay on Miracle of Science in 500 words in Hindi)

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (vigyan ke chamatkar nibandh): प्रस्तावना

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Nibandh):विज्ञान हर नए अनुसंसाधन के साथ मानव जीवन को सरल बनाता चला जा रहा है।इसके हर पहलू को कवर कर पाना लगभग असंभव है। विज्ञान के चमत्कार पर लिखे गए इस निबंध में हम आप लोगों को विज्ञान के नवीनतम चमत्कारों से अवगत करवाने का प्रयास करेंगे। हमारे जीवन के हर पहलू में विज्ञान के चमत्कार देखने को मिलते हैं। मानव ने विज्ञान की सहायता से पृथ्वी की हर चीजों पर काबू कर लिया है चाहे वो आसमान में उड़ना हो या फिर समुद्र जैसे गहरे पानी में सांस लेना हो, विज्ञान की मदद से ही हर चीज संभव हो पायी है। आज टेलीफोन से हम हजारों मील दूर बैठे हुए व्यक्ति से आसानी से बातचीत कर सकते हैं टेलीविजन द्वारा पर्वतों एवं देश-विदेश के विभिन्न दृश्यों का अवलोकन करते हैं। विभिन्न प्रकार की औषधियों की खोज करके अनेक असाध्य बीमारियों का इलाज सम्भव हो गया हैं शल्य चिकित्सा से ऑपरेशन करने में मदद मिली हैं प्लास्टिक सर्जरी से व्यक्ति को सुंदरता प्रदान की जा सकती हैं। हर क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार के कारण ही सब संभव हो पाया है।

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Wonder of Science Essay in Hindi) - अंतरिक्ष में विज्ञान के चमत्कार

विज्ञान के चमत्कार की वजह से हमारा देश भारत भी अंतरिक्ष के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ता जा रहा है भारत ने भी एक साथ 104 उपग्रह लांच करके नया रिकार्ड स्थापित किया है, साथ ही पिछले वर्ष हमारे देश के विज्ञानिकों ने उपग्रह को अंतरिक्ष में ही समाप्त करने के लिए मिसाइल का सफल परीक्षण किया। भारत का मंगल मिशन सफलता की नई उच्चाईयों को छु रहा है। इसके अलावा सूर्य के बारे में अनुसंधान करने वाला आदित्य एल-1 विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों क्षमता को प्रदर्शित करता है।

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Wonder of Science Essay in Hindi) - चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार

चिकित्सा और विज्ञान- चिकित्सा के क्षेत्र में भी विज्ञान ने चमत्कार ही कर दिया है। एक समय था जब छोटी-छोटी बीमारियाँ मनुष्य की मृत्यु का कारण बनती थी। परन्तु आज इंसान ने विज्ञान के माध्यम से इस क्षेत्र में बहुत अधिक सफलता प्राप्त की है। छोटी से छोटी बीमारी से लेकर बड़े से बड़े घातक रोग तक का इलाज आज आसानी से किया जा सकता है। आज हमें नई नई औषधियाँ प्राप्त हैं। शल्य चिकित्सा के लिए एक से एक बढि़या उपकरण का आज हम प्रयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:सरदार वल्लभभाई पटेल पर हिंदी में निबंध

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Par Nibandh) - शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार

शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान का बहुत अधिक महत्व रहा है, कोरोना काल में विज्ञान के माध्यम से ही छात्र अपनी पढाई को जारी रखने में सक्षम हुए हैं। आज हम लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से अपने घर बैठे ही अपने स्कूल की कक्षा ले सकते हैं। इन्टरनेट के माध्यम से वीडियो कॉल के जरिए हम अपनी कक्षा बिना रुके ले सकते हैं। मोबाइल इत्यादि से दुनिया भर की हर जानकारी हम घर बैठे सर्च करके प्राप्त कर सकते है।

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Wonder of Science Essay in Hindi) - सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार

कहा जाता है कि आज का युग सूचना और प्रौद्यागिकी (Information and Technology) का युग है। आज मानव ने दूर-संचार तथा इन्टरनेट को समाहित कर लिया इसके साथ ही कंप्यूटर, मोबाइल आज मानव के जीवन का अहम हिस्सा बन गए है। इंटरनेट के जरिये आज घर बैठे सभी सुवाधाओं का लाभ ले पा रहे है चाहे वो मनोरंजन के क्षेत्र मे हो या फिर शिक्षा के क्षेत्र में सभी सुविधायें घर पर इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध है। मोबाइल के जरिये दुनिया भर के किसी भी कोने में बात कर सकते है। आज देश टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Par Nibandh) - मनोरंजन के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार

विज्ञान ने मनोरंजन के क्षेत्र में एक बड़ी भूमिका निभाई है। आज विज्ञान के चमत्कारों के कारण ही मानव के पास मनोरंजन के बहुत सारे विकल्प हैं। मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप, गेम्स आदि कुछ उदाहरण है जिससे मानव अपना मनोरंजन कर सकता है। इसके अलावा फेसबुक, इन्स्टाग्राम, यूट्यूब, टिकटॉक, ट्विटर आदि कुछ ऐसे ऐप हैं जो मानव का मनोरंजन करने में सहायता करते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात को लोगों तक पहुंचाने में सक्षम है। यहां से आप विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Par Nibandh), विज्ञान के चमत्कार पर लांग एसे (Long Essay on Wonders of Science),विज्ञान के चमत्कार पर निबंध 500 शब्दो में (Essay on Miracle of Science in 500 words in Hindi) लिखना सीख सकते है।

विज्ञान के चमत्कार निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Essay in Hindi) - साइंस के नोबेल पुरस्कार विजेता

साइंस के नोबेल पुरस्कार विजेता (Nobel Prize Winners in Science): साइंस के नोबेल पुरस्कारभौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), और शरीरक्रिया विज्ञान या चिकित्सा (Physiology or Medicine) के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जो अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार 1901 से हर साल दिए जा रहे हैं, और ये दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मान हैं, जो महत्वपूर्ण वैज्ञानिक खोजों और योगदानों के लिए दिए जाते हैं

2025 के साइंस के नोबेल पुरस्कार विजेता (Nobel Prize Winners in Science) में भौतिकी के लिए जॉन क्लार्क, मिशेल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस (क्वांटम टनलिंग और ऊर्जा क्वांटाइजेशन)चिकित्सा के लिए शिमोन सकागुची, मैरी ब्रंकोव और फ्रेड रैम्सडेल (प्रतिरक्षा सहिष्णुता), और रसायन विज्ञान के लिए सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर याघी (मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क - MOFs)शामिल हैं। इन विजेताओं को उनके मौलिक अनुसंधान के लिए सम्मानित किया गया, जिसने क्वांटम टेक्नोलॉजी, ऑटोइम्यून बीमारियों के इलाज और टिकाऊ सामग्री के विकास में क्रांति ला दी है। आप इस तरह से सभी टॉपिक कवर करते हुएविज्ञान के चमत्कार निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Essay in Hindi)लिख सकते है।

संबधित आर्टिकल्स पढ़ें-

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध 10 लाइनों में (Essay on Miracle of Science in 10 Lines in Hindi)

बच्चों के लिए विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Wonder of Science Essay in Hindi)यहां दिया गया है आप नीचे दिये गये प्वाइंट सेविज्ञान के चमत्कार पर निबंध 10 लाइनों में (Essay on Miracle of Science in 10 Lines in Hindi)लिखना सीख सकते है।

  1. विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसकी सीमा और क्षेत्र दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

  2. विज्ञान के चमत्कार से ही आज मनुष्य चांद और मंगल ग्रह पर भी अपने मिसाइल भेज रहा है।

  3. विज्ञान ने आज चिकित्सा के क्षेत्र में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

  4. विज्ञान की ही वजह से आज मनुष्य के पास मनोरंजन में विभिन्न प्रकार के मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप, गेम्स आदि विकल्प है।

  5. चिकित्सा के क्षेत्र में भी विज्ञान ने चमत्कार पैदा कर दिया है।

  6. आज विज्ञान मनुष्य के जीवन का एक अंग बन गया है।

  7. विज्ञान के लाभ के साथ-साथ कुछ हानियां भी हैं, जिससे पर्यावरण प्रभावित होता है।

  8. विज्ञान ने आज हमारा जीवन अधिक आसान और आरामदायक बना दिया है।

  9. विज्ञान से उघोग-धंधों में विकास हुआ है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई हैं।

  10. हमें विज्ञान के सभी अविष्कारों का उपयोग पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए, जिससे कि पर्यावरण को किसी प्रकार की हानि ना पहुंचे।

ऐसे ही विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Par Nibandh) संबधित आर्टिकल्स के लिएCollegeDekhoपर बने रहें।

हमारे विशेषज्ञ से सहायता प्राप्त करें

Get Counselling from experts, free of cost!

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Expert Support on the Way!
Our counsellor will soon be in touch with you to guide you through your admissions journey!
Error! Please Check Inputs

FAQs

विज्ञान के आश्चर्य पर निबंध किस बारे में है?

विज्ञान के चमत्कारों पर निबंध में आश्चर्यजनक वैज्ञानिक खोजों और रचनाओं की जांच की गई है।

कौन से वैज्ञानिक चमत्कार मौजूद हैं?

वैज्ञानिक जांच और समझ से उत्पन्न आश्चर्यजनक कारनामों और घटनाओं को विज्ञान के चमत्कार के रूप में जाना जाता है।

विज्ञान के महत्व से तात्पर्य है?

विज्ञान से तात्पर्य से ऐसे ज्ञान से है जो विचार अवलोकन और प्रयोगों से प्राप्त होता है। निरंतर विकसित होने वाला ज्ञान विज्ञान कहलाता हैं।

विज्ञान से क्या तात्पर्य है?

विज्ञान से तात्पर्य ऐसे ज्ञान से है जो विचार अवलोकन और प्रयोगों से प्राप्त होता है। निरंतर विकसित होने वाला ज्ञान विज्ञान कहलाता हैं।

विज्ञान का जनक कौन है?

स्टीफन हॉकिंग जैसे वैज्ञानिकों के अनुसार गैलीलियो आधुनिक विज्ञान के जनक माने जाते हैं।

विज्ञान का महत्व क्या है?

विज्ञान की वजह से मनुष्य ने इतनी तरक्की कर ली है कि आज संसाधन के साधनों में, शिक्षा, मनोरंजन, चिकित्सा के क्षेत्र में, हर कार्य में विज्ञान के संसाधनों की वजह से मनुष्य बहुत एडवांस हो गया है, इसलिए विज्ञान एक वरदान के रूप में मनुष्य के जीवन में आया है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग आर्टिकल्स

सबसे पहले जाने

लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करें

Stay updated on important announcements on dates, events and notification

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Thank you!
We shall keep you posted on the latest updates!
Error! Please Check Inputs

Related Questions

Fees amount fees. Amount hostel quality at Padmasree College of Nursing

-Mini nelsonUpdated on May 19, 2026 04:12 PM
  • 1 Answer
Nidhi Priya, Content Team

Padmasree College of Nursing offers accommodation facilities to its students through the hostels at the campus. It has separate hostels for the male and female students. The hostel rooms are well furnished and have all the essential facilities for the students to ensure a comfortable stay. Padmasree College of Nursing hostel fee ranges between Rs 50,000 to 70,000 depending on the type of the hostel room. The hostel is supervised by wardens and assistant wardens. It also has a mess that takes care of the food requirements.

READ MORE...

Can you please remove account from collegedekho. I don't want to receive any SMS, Email's and Phone calls from Colleges. Even though i am you sending mails there is no response from you.

-NothingUpdated on May 19, 2026 04:12 PM
  • 78 Answers
Chaudhary tiya Vishnubhai, Student / Alumni

Padmasree College of Nursing offers accommodation facilities to its students through the hostels at the campus. It has separate hostels for the male and female students. The hostel rooms are well furnished and have all the essential facilities for the students to ensure a comfortable stay. Padmasree College of Nursing hostel fee ranges between Rs 50,000 to 70,000 depending on the type of the hostel room. The hostel is supervised by wardens and assistant wardens. It also has a mess that takes care of the food requirements.

READ MORE...

How can i get admission in bckv through cuet?

-swastika barmanUpdated on May 19, 2026 12:17 PM
  • 28 Answers
Shila, Student / Alumni

Padmasree College of Nursing offers accommodation facilities to its students through the hostels at the campus. It has separate hostels for the male and female students. The hostel rooms are well furnished and have all the essential facilities for the students to ensure a comfortable stay. Padmasree College of Nursing hostel fee ranges between Rs 50,000 to 70,000 depending on the type of the hostel room. The hostel is supervised by wardens and assistant wardens. It also has a mess that takes care of the food requirements.

READ MORE...

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Talk To Us

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Expert Support on the Way!
While we connect you, share your preferences to explore colleges tailored to you.
Error! Please Check Inputs