NIOS एडमिशन 2026 क्लास 12
NIOS क्लास 12वीं (ब्लॉक-2) एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस छात्र ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस आर्टिकल से NIOS एडमिशन 2026 क्लास 12 (NIOS Admission 2026 Class 12) से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
NIOS एडमिशन 2026 क्लास 12 (NIOS Admission 2026 Class 12) :NIOS क्लास 12वीं (ब्लॉक-2) एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस अब अपने अगले चरण में है। जो छात्र अक्टूबर-नवंबर 2026 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल sdmis.nios.ac.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बिना विलंब फीस के अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 थी, और वर्तमान में 1 फरवरी से 15 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग समय सीमा के अनुसार ₹260 से ₹910 तक के विलंब शुल्क (Late Fee) के साथ फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध है।आप यहाँ सेNIOS एडमिशन 2026 क्लास 12 (NIOS Admission 2026 Class 12)से संबंधित सभी जानकारी पढ़सकते हैं।
ये भी पढ़ें :NIOS क्लास 12वीं की डेट शीट
NIOS एडमिशन 2026 क्लास 12 (NIOS Admission 2026 Class 12) : ब्लॉक-2 (डेट)
छात्र सितंबर-अक्टूबर में NIOS क्लास 12 एडमिशन 2026 (NIOS Class 12 Admission 2026) में उपस्थित होने के लिए निम्नलिखित डेट्स का पालन कर सकते हैं:इवेंट | डेट | सेशन |
| बिना विलंब फीस के | 16 सितंबर 2025 से 31 जनवरी, 2026 | सितंबर-अक्टूबर 2026 |
| ₹ 260/- विलंब फीस के साथ | 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2026 | |
| ₹ 520/- विलंब फीस के साथ | 16 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 | |
| ₹ 910/- विलंब फीस के साथ | 1 मार्च से 15 मार्च, 2026 |
NIOS क्लास 12 एडमिशन 2026 (NIOS Class 12 Admission 2026) : रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
Block-2 (अक्टूबर-नवंबर 2026 एग्जाम) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस अभी चल रही है। आप नीचे NIOS क्लास 12 एडमिशन 2026 प्रोसेस स्टेप्स जान सकते हैं।
स्टेप 1:आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंसबसे पहले NIOS के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर 'एडमिशन' टैब के अंदर 'अकादमिक' ऑप्शन को चुनें।
स्टेप 2:बेसिक रजिस्ट्रेशन
अपना राज्य, पहचान का प्रकार जैसे आधार कार्ड, और पहचान संख्या दर्ज करें।
इसके बाद 'कोर्स' में 'सीनियर सेकेंडरी' (क्लास 12) चुनें।
स्टेप 3:डिटेल्स भरें
एप्लीकेशन फॉर्म 4 मुख्य सेक्शन में विभाजित है:
बेसिक डिटेल्स: अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरें। मोबाइल पर प्राप्त OTP से इसे वेरिफाई करें।
पर्सनल डिटेल्स: अपना वर्तमान और स्थायी पता, केटेगरी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरें।
सब्जेक्ट सिलेक्शन: कम से कम 5 विषय चुनें (अधिकतम 7 चुन सकते हैं)। इसमें कम से कम 1 या अधिकतम 2 भाषाएँ होना अनिवार्य है।
स्टडी सेंटर: अपनी सुविधा के अनुसार अपने घर के पास का स्टडी सेंटर चुनें।
स्टेप 4:डॉक्यूमेंट अपलोड करें
निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें:
- हाल का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
- हस्ताक्षर ।
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट।
- आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
सभी जानकारी चेक करने के बाद 'रिव्यु' बटन पर क्लिक करें।
ऑनलाइन माध्यम (Net Banking/Debit/Credit Card/UPI) से फीस जमा करें।
नोट: अभी 15 फरवरी तक के लिए कुल फीस में ₹260 लेट फीस भी जुड़ेगी।
ये भी पढ़ें :NIOS क्लास 12 पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र