आयुष के लिए एनटीईटी आयुष एलिजिबिलिटी 2026 (NTET for AYUSH Eligibility 2026 in Hindi)
एनटीईटी के लिए आयुष एलिजिबिलिटी (NTET for AYUSH Eligibility in Hindi) जानें कौन कर सकता है आवेदन, क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन, आयु सीमा और किन एग्जाम्स से होगा एडमिशन सभी जानकारी इस लेख में पढ़े।
एनटीईटी आयुष एलिजिबिलिटी 2026 (NTET AYUSH Eligibility 2026 in Hindi): छात्र जिन्होंने होम्योपैथी, आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी जैसे सब्जेक्ट में पोस्टग्रेजुएट कोर्स किया हैं, और आगे टीचिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इनके लिए NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ़ आयुष,NCISM ओर से NTET (नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) एग्जाम आयोजित करवाया जाता हैं। एग्जाम में क्वालिफाई हुए कैंडिडेट को 10 साल का NTET वैलिडिटी सर्टिफिकेट प्राप्त होता हैं जिसके आधार पर 10 सालों तक कैंडिडेट टीचिंग वेकन्सी में अप्लाई कर सकते हैं। एनटीईटी के लिए आयुष एलिजिबिलिटी (NTET for AYUSH Eligibility in Hindi) में एजुकेशन क्वालिफिकेशन, आयु सीमा, आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे क्राइटेरिया शामिल होते हैं। इस लेख में हम एनटीईटी के लिए आयुष एलिजिबिलिटी (NTET for AYUSH Eligibility in Hindi) से जुड़ी सभी जानकारियां विस्तार से जानें।
एनटीईटी के लिए आयुष एलिजिबिलिटी (NTET for AYUSH Eligibility in Hindi): हाइलाइट्स
यदि आप भी NTET एग्जाम 2026 देने की योजना बना रहे हैं, तो आपको नीचे दी गई एनटीईटी के लिए आयुष एलिजिबिलिटी हाइलाइट्स (NTET for AYUSH Eligibility in Hindi) टेबल जरूर देखना चाहिए।
विवरण | हाइलाइट्स |
एग्जाम का नाम | NTET(नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) |
कंडक्टिंग बॉडी | NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) |
एग्जाम मोड़ | CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) |
क्वॉलिफाइंग मार्क्स | न्यूनतम 50% |
एलिजिबल कैंडिडेट | छात्र जिन्होंने होम्योपैथी ,आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी जैसे सब्जेक्ट में पोस्टग्रेजुएट कोर्स किया हैं। |
NTET ऑफिशियल वेबसाइट | exams.nta.ac.in/NTET/ |
एनटीईटी के लिए आयुष एलिजिबिलिटी (NTET for AYUSH Eligibility in Hindi): एजुकेशन क्वालिफिकेशन
यदि आप भी एनटीईटी 2026 एग्जाम (NTET 2026 Exam) देने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले एनटीईटी आयुष के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन 2026 (Education Qualification for NTET AYUSH 2026) जान लेना चाहिए। एनटीईटी आयुष शैक्षिक योग्यता जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।
एनटीईटी आयुष एलिजिबिलिटी 2026 (NTET AYUSH Eligibility 2026 in Hindi): एजुकेशन क्वालिफिकेशन
डिसिप्लिन | क्वालिफिकेशन |
आयुर्वेद | बीएएमएस विद एमडी/एमएस आयुर्वेद, एमए संस्कृत, एम.एससी. (एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, आयुर्बायोलॉजी), ऑर एमपीएच |
सिद्धा | बीएसएमएस विद एमडी सिद्धा, एमए तमिल/इंग्लिश, एम.एससी. (एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, बॉटनी, फार्माकोलॉजी), ऑर एमपीएच |
यूनानी | बीयूएमएस विद एमडी/एमएस यूनानी, एमए उर्दू/अरेबिक, एम.एससी. (एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी), ऑर एमपीएच |
होम्योपैथी | बीएचएमएस विद एमडी (होम.), एम.एससी. (एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फॉरेंसिक मेडिसिन, टॉक्सिकोलॉजी), एमपीएच, ऑर पीएचडी विद रेलिवेंट एम.एससी. |
एनटीईटी आयुष ऐज एलिजिबिलिटी 2026 (NTET Ayush Age Eligibility 2026 in Hindi)
एनटीईटी आयुष एग्जाम 2026 (NTET Ayush Exam 2026 in Hindi) के लिए कुछ एज लिमिट भी निर्धारित की गई है, जिसे आप निम्नलिखित टेबल में देख सकते हैं।
एनटीईटी आयुष एलिजिबिलिटी 2026 (NTET Ayush Eligibility 2026 in Hindi): ऐज लिमिट
एनटीईटी आयुष एज लिमिट | |
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 35 वर्ष |
एनटीईटी आयुष के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 2026 (Documents Required for NTET Ayush 2026 in Hindi)
उम्मीदवार एनटीईटी आयुष के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 2026 (Documents Required for NTET Ayush 2026 in Hindi) जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
- ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन मार्कशीट
- डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड / अन्य आईडी प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
