यूपी बीएड एडमिशन एलिजिबिलिटी 2026 (UP B.Ed Admission Eligibility 2026 in Hindi)
यूपी बीएड एडमिशन एलिजिबिलिटी 2026 (UP B.Ed Admission Eligibility 2026 in Hindi) आवेदन से पहले जान लें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है। यहां पढ़ें यूपी बीएड के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन, आयु सीमा और आरक्षण नीति की पूरी जानकारी।
यूपी बीएड एडमिशन एलिजिबिलिटी 2026 (UP B.Ed Admission Eligibility 2026 in Hindi): उत्तर प्रदेश में B.Ed एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को यूपी बीएड जेईई परीक्षा देनी होगी। यह एग्जाम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित किया जाता है। प्रतिवर्ष इसकी नोटिफिकेशन BU झांसी की आधिकारिक वेबसाइट cdn3.digialm.com पर जारी की जाती है। जो छात्र UP बीएड एडमिशन 2026 (UP B.Ed Admission 2026 in Hindi) की योजना बना रहे हैं उनकी जानकारी के लिए बता दें की यूपी BED जेईई जून, 2026 में आयोजित किये जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में फॉर्म भरकर यूपी बीएड एडमिशन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एडमिशन प्रोसेस यूपी बीएड जेईई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाती है और इसलिए आज हम इस आर्टिकल में यूपी बीएड एडमिशन एलिजिबिलिटी 2026 (UP B.Ed Admission Eligibility 2026) के बारे में जानेंगे।
UP B.Ed एडमिशन एलिजिबिलिटी 2026 (UP B.Ed Admission Eligibility 2026 in Hindi)
यदि आप उत्तर प्रदेश से B.Ed कोर्स में एडमीशन लेकर शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यूपी बीएड एडमिशन 2026 (UP B.Ed Admission 2026 in Hindi) एक अच्छा अवसर है, जहां आप कम कॉम्पिटिशन और सरल एंट्रेंस एग्जाम देकर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले यूपी बीएड एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (UP B.Ed Eligibility Criteria 2026 in Hindi) की पूरी जानकारी होना जरूरी है, ताकि आपको एडमिशन प्रोसेस के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। नीचे आप उत्तर प्रदेश B.Ed एडमिशन एलिजिबिलिटी 2026 (Uttar Pradesh B.Ed Admission Eligibility 2026) देख सकते हैं।
UP B.Ed एडमिशन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (UP B.Ed Admission Eligibility Criteria 2026 in Hindi): एजुकेशन क्वालिफिकेशन
केटेगरी | क्राइटेरिया |
सामान्य/ओबीसी/SC/ST | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) या स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं। |
दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए | न्यूनतम मार्क्स में 5% की छूट दी जाएगी। |
यूपी बी.एड एडमिशन के लिए आयु सीमा 2026 (Age Limit for UP B.Ed Admission 2026 in Hindi)
यूपी बीएड जेईई 2026 के नियमों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बैचलर ऑफ एजुकेशन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। उम्मीदवार की एलिजिबिलिटी केवल एजुकेशन क्वालिफिकेशन और राष्ट्रीयता के आधार पर तय की जाती है।
यूपी बीएड एडमिशन आरक्षण निति 2026 (UP B.Ed Admission Reservation Policy 2026 in Hindi)
उत्तर प्रदेश बीएड एडमिशन 2026 (Uttar Pradesh B.Ed Admission 2026) के लिए आरक्षण नीति राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार लागू की जाती है। आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), दिव्यांग (PwD), और महिला अभ्यर्थियों को में छूट प्रदान की जाती है। सभी छात्रों को रिजर्वेशन का लाभ लेने के लिए अपना कास्ट सेर्टिफिकेट एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अपलोड करना होगा। निम्नलिखित टेबल से आप UP B.Ed एडमिशन आरक्षण निति 2026 (UP B.Ed Admission Reservation Policy 2026 in Hindi) जान सकते हैं।
केटेगरी | आरक्षण |
OBC | 27% |
SC | 21% |
ST | 2% |
EWS | 10% |
ये भी चेक करें-