यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (UP Board 10th, 12th Grading System 2026 in Hindi) - UPMSP कक्षा 10 और 12 मार्किंग स्कीम यहाँ देखें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (UP Board Grading System 2026 in Hindi) निर्धारित किया जाता है। यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन सतत और व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) पैटर्न के आधार पर किया जाता है।
यूपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (UP Board Grading System 2026 in Hindi) -
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रकाशित की जाती है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026
को सफलतापूर्वक पास करने के लिए उम्मीदवारों को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तुत न्यूनतम योग्यता अंक का पालन करना होगा।
यूपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम (UP Board Grading System in Hindi)
क्लास 10 और 12 की परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UPMSP) द्वारा निर्धारित किया गया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिपोर्ट कार्ड,
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 ग्रेडिंग सिस्टम (UP Board Class 10th and 12th grading system)
के आधार पर संबंधित ग्रेड के साथ-साथ विषयवार अंक को दर्शाता है।
यूपी बोर्ड की ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (UP Board Grading System 2026 in Hindi)
लगभग सीबीएसई जैसी ही है, जिसमें पासिंग मानदंड में कुछ बदलाव किए गए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन सतत और व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) पैटर्न के आधार पर किया जाता है। सीसीई पैटर्न के अनुसार, थ्योरी परीक्षा में 70 अंक जबकि व्यावहारिक और आंतरिक परीक्षा में 30 अंक शामिल हैं।
यूपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (UP Board Grading system 2026)
क्लास 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के लिए कमोबेश एक जैसा है। हालांकि, यह प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा के लिए अलग है। इसके अलावा, थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए अलग-अलग ग्रेड प्रदान किए जाते हैं। सीसीई मूल्यांकन मानदंड में कहा गया है कि यदि कोई छात्र हिंदी को छोड़कर केवल एक विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाता है, तो छात्र को यूपी
बोर्ड परीक्षा
में उत्तीर्ण घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन, यदि कोई अभ्यर्थी दो विषयों में अनुत्तीर्ण होता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प दिया जाएगा। इसके अलावा, यूपी बोर्ड में एक प्रावधान यह भी शामिल है कि यदि कोई छात्र 3 विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाता है, तो वह अगले शैक्षणिक वर्ष में केवल 3 विषयों में उपस्थित हो सकता है।
यूपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (UP Board Grading System 2026 in Hindi)
, पासिंग अंक और अन्य जानकारी के संबंध में संपूर्ण डिटेल्स प्राप्त करने के लिए नीचे दिया गया लेख पढ़ें।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026
जारी होने के बाद सफल होने वाले उम्मीदवार अपने करियर को लेकर कंफ्यूज हो सकते हैं। ऐसे छात्रों के सहायता के लिए हमने यहां
Career Compass Test
उपलब्ध कराया है। जिससे छात्र अपनी योग्यता पहचान सकें और अपने लिए बेस्ट करियर ऑप्शन का चुनाव कर सकें।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2026(UP Board 10th, 12th Grading System 2026) - थ्योरी
थ्योरी परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (UP Board grading system 2026 in Hindi ) नाइन-प्वाइंट पैमाने की ग्रेडिंग सिस्टम है, जिसमें 'A1' उच्चतम ग्रेड और 'E2' सबसे कम ग्रेड है। यूपी बोर्ड की थ्योरी परीक्षा पास करने के लिए जिस न्यूनतम ग्रेड की आवश्यकता होती है, वह 'D' है। विस्तृत यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2024-25 (UP Board 10th, 12th Grading System 2024-25) नीचे दर्शाया गया है:
मार्क्स की रेंज | ग्रेड प्रदान किया गया | ग्रेड अंक |
91-100 | ए 1 | 10 |
81-90 | ए2 | 9 |
71-80 | बी 1 | 8 |
61-70 | बी 2 | 7 |
51-60 | सी1 | 6 |
41-50 | सी2 | 5 |
33-40 | डी | 4 |
21-32 | ई 1 | सी |
<21 | ई2 | सी |
यूपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (UP Board Grading System 2026 in Hindi) - प्रैक्टिकल
व्यावहारिक अंक का वेटेज कुल स्कोर में 30% है। प्रायोगिक परीक्षाओं में 20 अंक की रेंज वाले छात्रों को ग्रेड प्रदान किए जाते हैं। क्लास 10 और 12 प्रैक्टिकल के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण ग्रेड 'डी' है। प्रैक्टिकल के लिए यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (UP Board 10th and 12th Grading System 2026) नीचे दिया गया है।
अंक की रेंज | ग्रेड |
---|---|
80-100 | A |
60-79 | B |
45-59 | C |
33-44 | D |
<33 | E |
प्रतिशत का उपयोग करके यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं ग्रेड 2026 की गणना (Calculation of UP Board 10th, 12th Grade 2026 using Percentage)
ग्रेड अंक की गणना करने के लिए, निम्न सूत्र का उपयोग किया जाता है:
सीजीपीए फॉर्मूला = विषयों में प्राप्त कुल ग्रेड अंक / विषयों की कुल संख्या।
- प्रत्येक विषय के ग्रेड प्वाइंट की गणना करने के बाद, सभी ग्रेड प्वाइंट को जोड़ें।
- ग्रेड अंकों के योग को विषयों की कुल संख्या से विभाजित करें और प्राप्त अंतिम मूल्य यूपी बोर्ड ग्रेड प्वाइंट औसत (जीपीए) होगा।
उदाहरण के लिए, मान लें कि यूपी बोर्ड क्लास 10 का छात्र अंग्रेजी में 8, हिंदी में 8, गणित में 9, विज्ञान में 6 और सामाजिक विज्ञान में 9 ग्रेड अंक हासिल करता है। इसलिए, आंकड़ों के अनुसार, ग्रेड अंकों का योग यानी 8+8+9+6+9 = 40। अब, अगर हम इस योग को कुल विषयों की संख्या से विभाजित करते हैं, तो हमें जीपीए के रूप में 8 होगा जो कि 40/5 = 8 मिलता है।
तो, समग्र GPA 8 है और ग्रेड B1 है।
GPA का प्रतिशत में रूपांतरण
छात्र अपने GPA को प्रतिशत में बदलने के लिए एक सरल प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। नीचे दिए गए बिंदुओं से सरल प्रक्रिया देखें:- GPA स्कोर का उपयोग करके प्रतिशत की गणना करने के लिए, निम्न सूत्र का उपयोग किया जाता है:
- प्रतिशत = जीपीए X 9.5
- उदाहरण के लिए, उपरोक्त उदाहरण में प्रतिशत = 8 X 9.5 = 76%
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 पासिंग मार्क्स (UP Board Class 10th and 12th Passing Marks Criteria)
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 परीक्षा के प्रत्येक विषय के लिए वेटेज 100 अंक है, जिसमें से थ्योरी पेपर में 70 अंक जबकि 30 अंक संबंधित स्कूलों द्वारा व्यावहारिक और आंतरिक मूल्यांकन के लिए आवंटित किए जाते हैं। यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 बोर्ड परीक्षाओं के उत्तीर्ण होने के मापदंड को समझने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के लिए यूपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम (UP Board Grading System) को समझना आवश्यक है। यूपी बोर्ड पासिंग मार्क्स 2026 (UP Board passing marks 2026 in Hindi) नीचे दिया गया हैं कि छात्रों को यूपी बोर्ड क्लास 12 परीक्षा पास करने के लिए स्कोर करना चाहिए:
- यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पास करने के लिए न्यूनतम 33% अंक आवश्यक हैं।
- साथ ही यूपी बोर्ड का फाइनल रिजल्ट तैयार करने के लिए प्रैक्टिकल विषयों में प्राप्त अंक , स्पोर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन को जोड़ा जाता है।
यूपी बोर्ड 10वीं के महत्वपूर्ण लिंक | यूपी बोर्ड 12वीं के महत्वपूर्ण लिंक |
यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 | यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 |
यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 | यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 |
यूपी बोर्ड एग्जाम डेट 2026 क्लास 10वीं, 12वीं |
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (UP Board 10th, 12th Grading System 2026) की अधिक जानकारी और लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ हिंदी में पढ़ने के लिए CollegeDekho के साथ रहें।