UPSSSC PET लेखपाल कटऑफ 2026
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर UPSSSC PET लेखपाल कटऑफ मार्क्स 2026 जारी कर दिया गया हैं। आप वर्टीकल और हॉरिजॉन्टल केटेगरी-वाइज UPSSSC PET लेखपाल कटऑफ 2026 इस पेज से जान सकते हैं।
UPSSSC PET लेखपाल कटऑफ 2026 (UPSSSC PET Lekhpal Cut Off 2026 in Hindi)उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर लेखपाल प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट-2025 कटऑफ मार्क्स जारी कर दिया गया हैं। वही उम्मीदवार लेखपाल मेन्स एग्जाम के लिए हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने (PET-2025) पास की है, क्योंकि लेखपाल मेन्स एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्टिंग PET परीक्षा के स्कोर के आधार पर की जाएगी। आयोग के निर्णय के अनुसार, 7994 पदों की संख्या के मुकाबले केटेगरी-वाइज 15 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें उन सभी अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है जिनके मार्क्स आखिरी कटऑफ के बराबर थे। इस नियम के आधार पर, कुल 3,66,712 उम्मीदवारों के रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स को मेन्स एग्जाम में बैठने के लिए मंजूरी दी गई है। इस लेख से आपयूपीएसएसएससी पीईटी लेखपाल कटऑफ 2026 (UPSSSC PET Lekhpal Cut Off 2026 in Hindi)केटेगरी-वाइज जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें :UPSSSC लेखपाल सिलेबस 2026
UPSSSC PET लेखपाल कटऑफ 2026 मार्क्स (UPSSSC PET Lekhpal Cut Off 2026 Marks in Hindi)
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2025, लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/01 के अंतर्गत विज्ञापित कुल 7994 पदों पर चयन हेतु प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेन्स एग्जाम के लिये एलिजिबल पाये गये अभ्यर्थियों का केटेगरी-वाइज कटऑफ मार्क्स जारी कर दिया है। आप दिए गए टेबल सेयूपीएसएसएससी पीईटी लेखपाल कटऑफ मार्क्स 2026 (UPSSSC PET Lekhpal Cut Off Marks 2026)देख सकते हैं।
यूपीएसएसएससी पीईटी लेखपाल कटऑफ मार्क्स 2026 (UPSSSC PET Lekhpal Cut Off Marks 2026 in Hindi) : वर्टीकल केटेगरी
क्र.सं. | केटेगरी | कट-ऑफ मार्क्स |
1 | अनारक्षित (General) | 55.12 |
2 | अनुसूचित जाति (SC) | 55.12 |
3 | अनुसूचित जनजाति (ST) | 47.5 |
4 | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 55.12 |
5 | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 55.12 |
UPSSSC PET लेखपाल कटऑफ 2026 मार्क्स (UPSSSC PET Lekhpal Cut Off 2026 Marks in Hindi) : हॉरिजॉन्टल केटेगरी
| क्र०सं० | केटेगरी | कट-ऑफ मार्क्स |
| 1 | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित | 38.63 |
| 2 | दिव्यांगजन | |
| एच०एच० | 6.01 | |
| ओ०ए० | 52.97 | |
| ओ०एल० | वांछित संख्या में अभ्यर्थी सम्बन्धित मूल केटेगरी में सम्मिलित हैं। | |
| एल०सी० | 4.47 | |
| डी०डब्ल्यू० | 6.01 | |
| ए०ए०वी० | 7 | |
| एम०डी० | 1.01 | |
| 3 | महिला | वांछित संख्या में अभ्यर्थी सम्बन्धित मूल केटेगरी में सम्मिलित हैं। |
| 4 | सैन्य वियोजित / भूतपूर्व सैनिक | 0.24 |
| 5 | उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु | 1.01 |
UPSSSC PET लेखपाल कटऑफ मार्क्स 2026 कैसे देखें? (How to Check UPSSSC PET Lekhpal Cutoff Marks 2026 in Hindi?)
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा UPSSSC PET लेखपाल कटऑफ 2026 मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दी गयी हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद सेUPSSSC PET लेखपाल कटऑफ मार्क्स 2026चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर नोटिस सेक्शन में UPSSSC PET लेखपाल कटऑफ मार्क्स 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: स्क्रीन पर UPSSSC PET लेखपाल कटऑफ पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
स्टेप 4: UPSSSC PET लेखपाल कटऑफ लिस्ट पीडीएफ को फ्यूचर रेफ़्रेन्स के लिए डाउनलोड कर लें।
ये भी चेक करें-
| UPSSSC पीईटी सिलेबस 2026 |
| UPSSSC पीईटी क्वालीफाइंग परसेंटाइल 2026 |
| वीडीओ के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी कटऑफ 2026 |