CSIR नेट एग्जाम डे इंस्ट्रक्शंस 2026 (CSIR NET Exam Day Instructions 2026 in Hindi): इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट्स, क्या करें और क्या न करें
CSIR नेट 2026 एग्जाम डे इंस्ट्रक्शंस (CSIR NET 2026 Exam Day Instructions in Hindi) उन उम्मीदवारों को ज़रूर पढ़ने चाहिए जो टेस्ट एग्जाम देने की योजना बना रहे हैं ताकि आखिरी समय में होने वाली गलतियों से बचा जा सके।
CSIR नेट एग्जाम डे इंस्ट्रक्शंस 2026 (CSIR NET Exam Day Instructions 2026 in Hindi):CSIR नेट 2026एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों कोCSIR नेट एग्जाम डे इंस्ट्रक्शंस 2026 (CSIR NET Exam Day Instructions 2026 in Hindi)के बारे में उचित जानकारी होनी चाहिए और साथ ही उन डाक्यूमेंट्स के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए जिन्हें एग्जाम सेंटर पर अपने साथ ले जाना आवश्यक है। सीएसआईआर नेट एग्जाम,JRF और लेक्चररशिप के लिए भारतीय नागरिकों की एलिजिबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए NTA द्वारा आयोजित की जाती है। इस एग्जाम को पास करने वाले उम्मीदवार विभिन्न यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए एलिजिबल होते हैं। NTA द्वारासीएसआईआर नेट एग्जाम प्रिपरेशन कैलेंडर 2026जारी किया जाता है। यह एग्जाम ऑल इंडिया लेवल पर साल में दो बार आयोजित की जाती है। एग्जाम की तैयारी करने के लिएCSIR नेट प्रिपरेशन टिप्स 2026जानना ज़रूरी है। सीएसआईआर नेट 2026 एग्जाम डेट (Csir net 2026 exam day instructions in Hindi date) और सभी निर्देशों को जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
CSIR नेट के लिए इम्पोर्टेन्ट डाक्यूमेंट 2026 (Documents Required to Carry for CSIR NET 2026 in Hindi)
उम्मीदवारों को एग्जाम में बैठने से पहले CSIR नेट 2026 एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। CSIR NET 2026 एग्जाम डेट इंस्ट्रक्शंस डाउनलोड (CSIR NET 2026 Exam Day Instructions in Hindi Download),CSIR नेट ऑनलाइन टेस्ट इंस्ट्रक्शन 2026को जानने के लिए, हमने एग्जाम के दिन ले जाने वाले सभी इम्पोर्टेन्ट डाक्यूमेंट की लिस्ट नीचे प्रदान की है।
- एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी, जिसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है
- अटेंडेंस शीट के लिए एक पासपोर्ट साइज़ फोटो (एप्लीकेशन फॉर्म के समान)
- ओरिजिनल पहचान पत्र (स्कूल पहचान पत्र/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पासपोर्ट/आधार कार्ड (फोटो सहित)/आधार रजिस्ट्रेशन संख्या/राशन कार्ड)
- दिव्यांगजन प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
- विवाह प्रमाणपत्र/तलाक/डिक्री/कानूनी नाम परिवर्तन दस्तावेज़, नाम परिवर्तन के मामले में
CSIR नेट 2026 के लिए न ले जाने वाली चीजें (Things Not to Carry for CSIR NET 2026 in Hindi)
CSIR NET 2026में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में ना ले जाने वाली चीज़ों पर नज़र रखनी चाहिए। हमने CSIR NET 2026 एग्जाम के दिन के निर्देशों के लिए नीचे कुछ चीज़ें सूचीबद्ध की हैं।
- स्मार्टवॉच
- कैलकुलेटर
- मोबाइल फोन
- पुस्तक, कागज़ के टुकड़े, या नोट्स
- जैकेट
- चूड़ियाँ, कंगन, बेल्ट
CSIR नेट एग्जाम 2026 के दिन क्या करें और क्या न करें (Do's and Don'ts for CSIR NET Exam Day 2026 in Hindi)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CSIR NET एग्जाम में बैठने से पहले क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी प्राप्त कर लें। हमने CSIR NET एग्जाम 2026 के दिन के निर्देश नीचे दिए हैं।
क्या करें | क्या न करें |
एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश पढ़ें | एग्जाम सेंटर के अंदर कोई सामान न ले जाएं |
रिपोर्टिंग समय से 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचें | किसी भी प्रकार की गलत हरकत में शामिल न हों |
पहचान पत्र के साथ एडमिट कार्ड भी साथ ले जाएं | एग्जाम हॉल के अंदर खाने-पीने की वस्तुएं न ले जाएं (डायबिटिक छात्र ले जा सकते हैं) |
एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार एग्जाम सेंटर में जाएँ और अलॉटेड सीट पर बैठें। | मनगढ़ंत या झूठी जानकारी प्रदान करना |
एडमिट कार्ड के साथ कंप्यूटर पर उल्लिखित एग्जाम के डिटेल्स चेक करें और कोई भी गलती होने के मामले में निरीक्षक से संपर्क करें | एग्जा सेंटर पर देर से पहुँचना |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर में जाने से पहलेCSIR नेट एग्जाम डे इंस्ट्रक्शंस 2026 (CSIR NET Exam Day Instructions 2026 in Hindi)को ध्यानपूर्वक पढ़ें क्योंकि इनका पालन नहीं करने पर पूरी प्रोसेस से अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
ये भी चेक करें-CSIR नेट एग्जाम पास करने के बाद पीएसयू अपॉर्च्युनिटी
CSIR नेट एग्जाम डे इंस्ट्रक्शंस 2026 (CSIR NET Exam Day Instructions 2026 in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिएCollegeDekhoपर जाएं।