CMAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमेंट्स (Documents Required to Fill CMAT 2026 Application)
CMAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमेंट्स में ऐकडेमिक मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं। CMAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमेंट्स यहाँ देखें।
CMAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमेंट्स (Documents Required to Fill CMAT 2026 Application): सीमैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमेंट्स में ऐकडेमिक मार्कशीट, पहचान प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, स्क्राइब प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं। CMAT 2026 एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म CMAT की ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर उपलब्ध है। जो उम्मीदवार CMAT 2026 के लिए आवेदन कर रहे उन्हें इन्हीं डॉक्युमेंट्स में से अपनी डिटेल्स भरनी होंगी और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में एग्जाम और एप्लीकेशन प्रोसेस में एलिजिब्लिटी दिखने के लिए कुछ डॉक्युमेंट्स अपलोड भी करने होंगे। उम्मीदवारों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि गलत जानकारी या डॉक्युमेंट्स अपलोड करने से उम्मीदवारों का CMAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म अमान्य मन जायेगा। इसलिए छात्रों को सभी CMAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमेंट्स (Documents Required to Fill CMAT 2026 Application) के बारे में पता होना चाहिए, जो इस लेख में देख सकते हैं।
CMAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमेंट्स (Documents Required to Fill CMAT 2026 Application Form)
नीचे उन डॉक्युमेंट्स की लिस्ट दी गई है जिनकी आवश्यकता उम्मीदवार को सीमैट 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय होगी।
डॉक्युमेंट्स का प्रकार | डिटेल्स |
मार्क शीट | ग्रेजुएशन (अगर पास की हो) |
क्लास 10 | |
क्लास 12 | |
प्रमाण पत्र | डिग्री सर्टिफिकेट / प्रोविजनल डिग्री |
डेट ऑफ़ बर्थ | |
पहचान प्रमाण | एड्रेस का प्रमाण |
अन्य (यदि लागू हो) | दिव्यांगजन प्रमाणपत्र |
जाति प्रमाण पत्र | |
स्क्राइब प्रमाणपत्र | |
कार्य अनुभव पत्र | |
फीस पेमेंट | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग |
कॉन्टैक्ट | फ़ोन नंबर |
ईमेल आईडी |
CMAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड करने के लिए डॉक्युमेंट्स (Documents to Upload in CMAT 2026 Application Form)
उम्मीदवारों को अपने सिग्नेचर और फोटोग्राफ की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी होगी। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे स्कैन की हुई कॉपी पहले से तैयार रखें ताकि एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
CMAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए फोटो और सिग्नेचर स्पेसिफिकेशन्स (Photo and Signature Specifications for CMAT 2026 Application Form)
सीमैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए फोटोग्राफ और सिग्नेचर स्पेसिफिकेशन्स नीचे टेबल में दिए गए हैं:
डॉक्युमेंट्स | फॉर्मेट | साइज़ |
सिग्नेचर | JPG/JPEG | 4 KB - 30 KB के बीच |
पासपोर्ट साइज़ का फोटो | JPG/JPEG | 10 KB - 200 KB के बीच |
दिव्यांगजन प्रमाणपत्र | JPG/JPEG | 50 KB - 300 KB के बीच |
CMAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में डॉक्युमेंट्स अपलोड करने के निर्देश (Instructions to Upload Documents in CMAT 2026 Application Form)
उम्मीदवारों को सीमैट के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले इन्फोर्मशन बुलेटिन में दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ना चाहिए।
डॉक्युमेंट्स को स्कैन करते समय, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि डॉक्युमेंट्स का साइज़ और फॉर्मेट कंडक्टिंग बॉडी द्वारा तय स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है।
सिग्नेचर एक खाली सफेद कागज पर नीली या काली पेन से लिए जाने चाहिए
उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट्स अपलोड करने से पहले इंटरनेट कनेक्टिविटी चेक करनी चाहिए
डॉक्युमेंट्स में सभी डिटेल्स स्पष्ट दिखाई देने चाहिए
CMAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में डॉक्युमेंट्स कैसे अपलोड करें? (How to Upload the Documents in the CMAT 2026 Application Form?)
उम्मीदवारों को सीमैट एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अपने डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे। अपने डॉक्युमेंट्स सफलतापूर्वक अपलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स निर्देशों का पालन करना होगा:
उम्मीदवारों को सीमैट एप्लीकेशन फॉर्म में डॉक्युमेंट्स अपलोड करने का विकल्प प्रदान किया जाएगा।
उन्हें फ़ाइल और वह स्थान चुनना होगा जहां फ़ाइल उनके कंप्यूटर पर सेव है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपलोड करने से पहले डॉक्युमेंट्स के साइज़ और फॉर्मेट चेक कर लें।
एक बार जब उम्मीदवार फाइल चुन लेंगे तो बॉक्स के साथ डॉक्युमेंट्स का प्रदर्शन भी उपलब्ध हो जाएगा।
अंत में, उम्मीदवार डॉक्युमेंट्स जमा करने के लिए “अपलोड” बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
CMAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में फोटो और सिग्नेचर कैसे बदलें? (How to Change Photo and Signature in CMAT 2026 Application Form?)
उम्मीदवारों को सभी इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमेंट्स को सावधानीपूर्वक सेव करने और विवरणों पर पूरा ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह समझना ज़रूरी है कि जमा करने के बाद इमेज को करेक्ट करने का कोई प्रावधान नहीं होगा, जो सटीक प्रारंभिक अपलोड की आवश्यकता को रेखांकित करता है। इसके अलावा, एक बार डॉक्युमेंट्स जमा करने के बाद, न तो डॉक्युमेंट्स और न ही सीमैट एप्लीकेशन फॉर्म में दी गई जानकारी में कोई बदलाव किया जा सकता है। इसलिए, उम्मीदवारों को किसी भी परेशानी से बचने के लिए जमा करने से पहले सभी जानकारी को अच्छी तरह से रिव्यु करना चाहिए। डॉक्युमेंट अपलोड प्रोसेस के संबंध में किसी भी अनिश्चितता या पूछताछ के लिए, उम्मीदवार व्यापक मार्गदर्शन और अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल CMAT वेबसाइट देख सकते हैं।
CMAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें? (How to Fill the CMAT 2026 Application Form?)
उम्मीदवारों को सीमैट 2026 रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स की आवश्यकता है।
सीमैट NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ। वहाँ जाकर, 'रजिस्ट्रेशन' टैब देखें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करने के लिए उस पर क्लिक करें।
उसके बाद, सीमैट 2026 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर आगे बढ़ें।
यहां आपको अपने फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी होंगी।
एक बार डॉक्युमेंट अपलोड हो जाने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी।
अंत में, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करने के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
यह पेज आपके सफल रजिस्ट्रेशन का प्रमाण होगा, इसलिए इसे भविष्य में रेफेरेंस के लिए सेव करके रखें।
CMAT 2026 एप्लीकेशन फीस (CMAT 2026 Application Fee)
योग्य छात्रों को सीमैट रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करने के लिए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस का भुगतान न करने पर उम्मीदवार का सीमैट आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। विभिन्न केटेगरी के आवेदकों के लिए एप्लीकेशन फीस नीचे दी गई टेबल में दिया गया है:
जेंडर | उम्मीदवार की केटेगरी | अमाउंट |
पुरुष | सामान्य | 2000 रुपये |
सामान्य - ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) | 1000 रुपये | |
एससी/एसटी/दिव्यांग | 1000 रुपये | |
महिला | सामान्य | 1000 रुपये |
सामान्य - ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) | 1000 रुपये | |
एससी/एसटी/दिव्यांग | 1000 रुपये | |
थर्ड जेंडर | 1000 रुपये | |
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, NTA एप्लीकेशन फॉर्म में दिए गए इन्फॉर्मेशन की चेक और अटेस्ट करेगा। अधूरे आवेदनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा
, साथ ही उम्मीदवारों द्वारा एक से अधिक एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने पर भी। सीमैट के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय किसी भी समस्या का सामना करने वाले उम्मीदवार हमारे
प्रश्नोत्तर
क्षेत्र
पर प्रश्न पूछ सकते हैं।
संबंधित लेख:
किसी भी अन्य प्रश्न के लिए, आप हमारे शैक्षणिक परामर्शदाताओं को 1800-572-9822 पर कॉल कर सकते हैं या hello@collegedekho.com पर लिख सकते हैं। एडमिशन संबंधी सहायता के लिए, कृपया हमारा सामान्य आवेदन पत्र भरें । अधिक सीमैट 2025 लेखों और अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें!