CAT रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट (Important Documents Required for CAT Registration 2026 in Hindi)
CAT रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents Required for CAT Registration 2026 in Hindi) रजिस्ट्रेशन अगस्त, 2026 से शुरू होंगे, सभी सर्टिफिकेट की लिस्ट, साइज और फॉर्मेंट आदि इस आर्टिकल में जानें।
CAT रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents Required for CAT Registration 2026 in Hindi) : CAT रजिस्ट्रेशन अगस्त, 2026 से शुरू होंगे। कैट रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज का हाल ही में क्लिक किया हुआ फोटो, स्कैन की हुई सिग्नेचर की कॉपी, जाति प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी। आईआईएम कैट 2026 (IIM CAT 2026) रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर सभी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। उम्मीदवारों को CAT एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (CAT Application Form 2026 in Hindi) खारिज होने से बचने के लिए डेडलाइन से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स और आवेदन फॉर्म समय पर जमा करना आवश्यक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की, फॉर्म भरने से पहले CAT रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents Required for CAT Registration 2026 in Hindi) को अच्छी तरह से चेक कर लें और एक जगह इकट्ठा कर लें, इससे आपको रजिस्ट्रेशन में आसानी होगी। CAT रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents Required for CAT Registration 2026 in Hindi) जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।
CAT रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स की लिस्ट (List of Important Documents for CAT Registration 2026 in Hindi)
CAT एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने में परेशानी न हो इसलिए उम्मीदवारों को IIM कॉमन एंट्रेंस टेस्ट डॉक्यूमेंट लिस्ट 2026 जरूर जननी चाहिए। नीचे दी गई टेबल में छात्र सभी जरुरी दस्तावेजों की सूचि, साइज, फॉरमेट, स्पेसिफिकेशन जान सकते हैं।
कैट रजिस्ट्रेशन के लिए महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स की लिस्ट 2026 (List of Important Documents for CAT Registration 2026 in Hindi)
जानकारी / डॉक्यूमेंट | विवरण |
कैंडिडेट का नाम | जैसा 10वीं के सर्टिफिकेट में है |
जन्म तिथि (Date of Birth) | 10वीं के डॉक्यूमेंट के अनुसार |
ईमेल एड्रेस (Email Address) | एक्टिव और वैलिड ईमेल आईडी |
मोबाइल नंबर (Mobile Number) | वैध और एक्टिव नंबर |
फादर / गार्जियन का नाम (Father’s/Guardian’s Name) | पहचान के लिए |
मदर / गार्जियन का नाम (Mother’s/Guardian’s Name) | पहचान के लिए |
जेंडर (Gender) | मेल / फीमेल/ अन्य |
नेशनलिटी (Nationality) | भारतीय या अन्य |
कम्युनिकेशन / परमानेंट एड्रेस (Communication Address) | संपर्क के लिए |
इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डिटेल्स (Emergency Contact Details) | कोई करीबी व्यक्ति का नाम और मोबाईल नंबर |
10वीं की डिटेल्स | बोर्ड का नाम, पासिंग ईयर, मार्क्स आदि |
12वीं / डिप्लोमा डिटेल्स | वही विवरण जैसा ऊपर |
फर्स्ट बैचलर डिग्री डिटेल्स (First Bachelor’s Degree) | कोर्स का नाम, यूनिवर्सिटी, मार्क्स, पासिंग ईयर आदि |
प्रोफेशनल डिग्री डिटेल्स (CA/CS/ICWA आदि) | प्रोफेशनल कोर्स किए हैं तो उनकी डिटेल्स |
वर्क एक्सपीरियंस डिटेल्स (Work Experience Details) | कंपनी, पोजिशन, अवधि (यदि उपलब्ध है) |
आईआईएम CAT एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (IIM CAT Application Form 2026 in Hindi): ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अपलोड करने वाले डॉक्यूमेंट
CAT रजिस्ट्रेशन 2026 (CAT Registration 2026 in Hindi) के लिए जरूरी सर्टिफिकेट की लिस्ट आप नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।
केटेगरी | अपलोड करने वाले डॉक्यूमेंट्स |
PwD (Persons with Disability) | वैध PwD सर्टिफिकेट (स्कैन कॉपी) |
NC-OBC | यदि नया सर्टिफिकेट अभी नहीं मिला है, तो एक ही PDF में ये तीन डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: 1. Undertaking for NC-OBC 2. पुराना सर्टिफिकेट (1 अप्रैल 2026 से पहले का) 3. प्रमाण या स्क्रीनशॉट कि नया सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदन किया है |
SC / ST उम्मीदवार | SC/ST सर्टिफिकेट (स्कैन कॉपी) |
EWS (Economically Weaker Section) | यदि नया सर्टिफिकेट अभी नहीं मिला है, तो एक ही PDF में ये तीन डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: 1. Undertaking for EWS 2. पुराना सर्टिफिकेट (1 अप्रैल 2026 से पहले का) 3. प्रमाण पत्र या स्क्रीनशॉट कि नया सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदन किया है |
सामान्य (General), ओबीसी (क्रीमी लेयर) | कोई कैटेगरी सर्टिफिकेट नहीं लगेगा |
CAT रजिस्ट्रेशन 2026 के समय डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए निर्देश (Instructions for uploading documents at the time of CAT registration 2026 in Hindi)
कैट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (CAT Application Form 2026 in Hindi) को भरते समय उम्मीदवारों को अपनी फोटो और अन्य दस्तावेज़ अपलोड करने की आवश्यकता होती है। आवेदन कर रहे छात्र को ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बताए गए निर्देशों के अनुसार ही सभी डॉक्यूमेंट ऑनलाइन स्पेसिफाइड फॉर्मेट के अनुसार अपलोड करने होंगे। निम्नलिखित टेबल दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए निर्देश देखें।
CAT रजिस्ट्रेशन 2026 (CAT Registration 2026 in Hindi) डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए निर्देश
डॉक्यूमेंट का नाम | स्पेसिफिकेशन |
पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर |
|
वैलिड कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS / NC-OBC / SC / ST Certificate) | ● स्कैन करके PDF फॉर्मेट में अपलोड करें ● CAT एप्लिकेशन फॉर्म में जरूरी है |
वैलिड PwD सर्टिफिकेट | ● स्कैन करके PDF फॉर्मेट में अपलोड करें ● CAT एप्लिकेशन फॉर्म में जरूरी है |
यह भी पढ़ें:
