JEECUP 2026 रजिस्ट्रेशन
यूपी में पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए JEECUP 2026 रजिस्ट्रेशन (JEECUP 2026 Registration) शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार इस लेख में रजिस्ट्रेशन डेट, फीस और पूरा प्रोसेस जान सकते हैं।
JEECUP 2026 रजिस्ट्रेशन (JEECUP 2026 Registration):जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन कॉउन्सिल (JEEC) उत्तर प्रदेश राज्य में पॉलिटेक्निक इंस्टीयूशन्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करता है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन डेट जारी हो चुकी है। पॉलिटेक्निक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक छात्र JEECUP 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन15 जनवरी, 2026 से कर सकते हैं।JEECUP एग्जाम 2026 (JEECUP Exam 2026)ग्रुप A, ग्रुप E, ग्रुप B,C,D,F,G,H,I,L, ग्रुप K1 से K8 के लिए मई 2026 में आयोजित की जाएगी। उम्म्मीद्वार इस लेख में JEECUP 2026 रजिस्ट्रेशन (JEECUP 2026 Registration) डेट, प्रोसेस और फीस जानें।
यह भी देखें:जेईईसीयूपी के लिए गणित के इम्पार्टेंट टॉपिक्स 2026
JEECUP 2026 रजिस्ट्रेशन डेट(JEECUP 2026 Registration Date)
उत्तर प्रदेश राज्य के सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग, फार्मेसी, पीजी डिप्लोमा आदि कोर्स करना चाहते हैं वह JEECUP 2026 रजिस्ट्रेशन डेट(JEECUP 2026 Registration Date) नीचे दी गई गई टेबल में देख सकते हैं।| इवेंट्स | डेट |
| JEECUP 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू | 15 जनवरी, 2026 |
| JEECUP 2026 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट | 30 अप्रैल, 2026 |
| JEECUP 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार | 26 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 |
| JEECUP 2026 एडमिट कार्डजारी होने की डेट | 08 मई, 2026 |
| JEECUP 2026 एग्जाम डेट | 15 मई से 22 मई, 2026 |
| JEECUP 2026 रिजल्ट डेट | 30 मई, 2026 |
| JEECUP 2026 कॉउंसलिंग प्रक्रियाशुरू | 01 जून, 2026 |
| JEECUP 2026 एडमिशन लास्ट डेट | 31 जुलाई, 2026 |
यह भी देखें:जेईईसीयूपी सीट मैट्रिक्स 2026
JEECUP 2026 रजिस्ट्रेशन फीस (JEECUP 2026 Registration Fee)
उम्मीदवार ग्रुप A, ग्रुप E, ग्रुप B,C,D,F,G,H,I,L, ग्रुप K1 से K8 में से हर एक में आवेदन कर सकता है। ग्रुप A और E के साथ अन्य ग्रुपों में केवल एक ही ग्रुप के लिए आवेदन करें। उम्मीदवार ज़्यादा से ज़्यादा तीन आवेदन ही कर सकता है। नीचे दी गई टेबल में केटेगरी वाइज JEECUP 2026 रजिस्ट्रेशन फीस (JEECUP 2026 Registration Fee) देखें।| केटेगरी | फीस |
| जनरल/ओबीसी | 300 रुपए प्रति आवेदन |
| एससी/एसटी | 200 रुपए प्रति आवेदन |
यह भी देखें:जेईईसीयूपी के माध्यम से एडमिशन के लिए कोर्स लिस्ट 2026
JEECUP 2026 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (JEECUP 2026 Registration Process)
छात्रों को JEECUP 2026 एग्जाम के लिए सबसे पहले ऑनलाइन आवदेन करना होगा जिसके लिए फॉर्म JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार आगे JEECUP एग्जाम के लिए पूरा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस देख सकते हैं।- सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करें और कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड में JEECUP एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म विंडो ओपन होगा, वहां पर फ्रेश कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने से पहले सभी निर्देश एक बार ध्यान से पढ़ लें।
- ओपन हुई विंडो में नीचे स्क्रॉल करें और "I AGREE" पर चेक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर आदि डिटेल्स भरें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से फीस का भुगतान करें।