UP स्कॉलरशिप 2026
प्री मेट्रिक (कक्षा 9-10) और पोस्ट मेट्रिक (कक्षा 11-12, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा) के छात्रों को दी जाने वाली यूपी स्कॉलरशिप 2026 (UP Scholarship 2026) की टाइम-टेबल विस्तृत रूप में इस पेज से जानें।
यूपी स्कॉलरशिप 2026 (UP Scholarship 2026)यूपी स्कॉलरशिपके अंतर्गतयूपी सरकार द्वारा प्री मेट्रिक (कक्षा 9-10) और पोस्ट मेट्रिक (कक्षा 11-12, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा) में पढ़ने वाले छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों जैसे (SC, ST, OBC,सामान्य, अल्पसंख्यक) को वित्तीय सहायता दी जाती है। उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैं। अभियर्थी ऑफिसियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in सेयूपी स्कॉलरशिप 2026 (UP Scholarship 2026)की पूरी डिटेल जान सकते हैं।
यह भी देखें:यूपी की टॉप गवर्नमेंट स्कॉलरशिप 2026
यूपी स्कॉलरशिप 2026 टाइम-टेबल पीडीएफ लिंक (UP Scholarship 2026 Time-Table PDF Link)
यूपी प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 (UP Pre Matric and Post Matric Scholarship 2026) के लिए टाइम-टेबल पीडीएफ लिंक यहाँ से प्राप्त करें।
यूपी स्कॉलरशिप 2026 प्री मैट्रिक टाइम-टेबल (UP Scholarship 2026 Pre Matric Time-Table)
योग्य प्री मेट्रिक (कक्षा 9-10) छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने से लेकर स्कॉलरशिप के सफल भुगतान तक की समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही के लिए विस्तृत टाइम-लाइन निर्धारित की गई हैं, यहाँ दिए टेबल सेयूपी स्कॉलरशिप2026 प्री मैट्रिक टाइम-लाइन (UP Scholarship 2026 Pre Matric Time-Line) देखें।
क्रम | इवेंट | टाइम-टेबल |
1 | छात्रों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/आवेदन करना | 25 नवंबर, 2025 से 06 दिसंबर, 2025 तक |
2 | आवेदन का फाइनल प्रिंट निकालना | 25 नवंबर, 2025 से 07 दिसंबर, 2025 तक |
3 | हार्ड कॉपी और दस्तावेज स्कूल में जमा करना | 25 नवंबर, 2025 से 09 दिसंबर, 2025 तक |
4 | स्कूल द्वारा आवेदन को ऑनलाइन सत्यापित और अग्रसारित करना | 25 नवंबर, 2025 से 13 दिसंबर, 2025 तक |
5 | त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों द्वारा सही करना (Correction) | 23 दिसंबर, 2025 से 28 दिसंबर, 2025 तक |
6 | संशोधित आवेदन स्कूल में जमा करना | सुधार के बाद 29 दिसंबर, 2025 तक |
7 | जनपदीय समिति द्वारा डेटा लॉक करना | 23 दिसंबर, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक |
8 | मांग सृजन (Fund Demand Generation) | 05 फरवरी, 2026 तक |
9 | स्कॉलरशिप का पैमेंट | 09 फरवरी, 2026 तक |
यूपी स्कॉलरशिप 2026 पोस्ट मैट्रिक समय-सारणी (UP Scholarship 2026 Post Matric Time-Table)
यहाँ संशोधित टाइम-टेबल पोस्ट मेट्रिक (कक्षा 11-12, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा) छात्रों के लिए है। इस संशोधन का मुख्य कारण यह है कि कुछ जिलों में शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों द्वारा 'मास्टर डेटा' (संस्थान और कोर्स की जानकारी) को अभी तक लॉक नहीं किया जा सका था। इसी समस्या को हल करने के लिए विभाग ने नई टाइम-टेबल जारी की है, ताकि संस्थानों को मास्टर डेटाबेस में शामिल होने का मौका मिल सके और योग्य छात्र बिना किसी बाधा के ऑनलाइन आवेदन कर स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकें।चरण | शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन अग्रसारित करना | फॉर्म करेक्शन की अवधि | पैमेंट डेट |
प्रथम चरण | 10 दिसम्बर, 2025 तक | - | 24 जनवरी, 2026 तक |
द्वितीय चरण | 11 दिसम्बर, 2025 से 27 जनवरी, 2026 | 10 फरवरी से 13 फरवरी, 2026 | 18 मार्च, 2026 तक |
तृतीय चरण | 16 अप्रैल, 2026 तक | 29 अप्रैल से 06 मई, 2026 | 22 जून, 2026 तक |
यूपी स्कॉलरशिप 2026 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (UP Scholarship 2026 Eligibility Criteria)
यूपी प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 (UP Pre Matric and Post Matric Scholarship 2026) एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया यहाँ जानें।| UP स्कॉलरशिप 2026 | UP स्कॉलरशिप 2026 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया |
| |
|