आईआईटी जैम मार्क्स Vs रैंक एनालिसिस 2026 (IIT JAM 2026 Marks Vs Rank Analysis)
IIT JAM 2026 मार्क्स वर्सेज रैंक, (IIT JAM 2026 Marks Vs Rank Analysis) आईआईटी जैम छात्रों के सबसे आम प्रश्नों में से एक है। छात्र IIT JAM मार्क्स Vs रैंक 2026 का पूरा एनालिसिस चेक आकर सकते हैं।
आईआईटी जैम 2026 मार्क्स Vs रैंक एनालिसिस (IIT JAM 2026 Marks Vs Rank Analysis):आईआईटी जैम 2026 एग्जाम 15 फरवरी, 2026 को आयोजित किया जाएगा। आईआईटी जैम 2026 टेस्ट देने वालों के लिए एग्जाम में प्राप्त मार्क्स के आधार पर उनकी रैंक पता करने में मदद करेगा।आईआईटी जैम 2026एक नेशनल लेवल की एंट्रेंस एग्जाम है जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को विभिन्न IIT JAM 2026 में भाग लेने वाले कॉलेजों में M.Sc कोर्सेस और इंटीग्रेटेड M.Sc कोर्सेस में एडमिशन प्रदान किया जाता है। एग्जाम के बाद,आईआईटी जैममेरिट लिस्ट 2026संभावित रूप से मार्च 2026 मेंजारी की जाएगी जिसमें एग्जाम में छात्रों द्वारा प्राप्त मेरिट पोजीशन / रैंक शामिल होगी। आईआईटी जैम काउंसलिंग 2026 के माध्यम से छात्रों को उनकी रैंक के आधार पर सीट अलॉट की जाएंगी।
बहुत से आवेदक इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि उनके IIT JAM स्कोर के आधार पर उन्हें कौन सी रैंक मिलेगी। इसीलिए इस लेख में IIT JAM मार्क्स Vs रैंक 2026 एनालिसिस उपलब्ध है जिससे उन्हें अपने IIT JAM स्कोर से संभावित रैंक का अंदाज़ा लगाने में मदद मिलेगी। ध्यान दें कि निम्नलिखित विश्लेषण पिछले आईआईटी जैम विश्लेषण डेटा के आधार पर तैयार किया गया है और इसलिए, अंतिम रैंक भिन्न हो सकती है।
यह भी देखें:IIT JAM के बाद सही MSC प्रोग्राम का चयन कैसे करें
आईआईटी जैम मार्क्स Vs रैंक 2026 (IIT JAM Marks vs Rank 2026)
IIT JAM 2026 एग्जाम में सभी तीन सेक्शन्स (ए, बी, और सी) में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त समग्र स्कोर को रैंक कैलकुलेशन के लिए माना जाएगा। IIT JAM 2026 एग्जाम टोटल 100 मार्क्स के लिए आयोजित की जाती है जिसमें टोटल 60 प्रश्न होते हैं। नीचे दी गई टेबल से संभावित आईआईटी जैम अंक वर्सेज रैंक 2026 चेक करें:
आईआईटी जैम 2026 प्राप्त मार्क्स (100 में से) | संभावित आईआईटी जैम 2026 रैंक |
| 60-70 | 110-210 |
| 59-50 | 211-630 |
| 49-40 | 631-1160 |
| 39-30 | 1161-1,500 |
| 30 से नीचे | 1,500+ |
*महत्वपूर्ण नोट:IIT जैम मार्क्स Vs रैंक 2026 के लिए उपरोक्त डेटा प्रोविजनल है और इसे 2025, 2024, 2023, 2022, 2021, 2019 और 2018 के NIT एडमिशन कटऑफ डेटा के आधार पर तैयार किया गया है। इसलिए, ऊपर दी गई टेबल केवल रिफरेन्स के लिए है, और आईआईटी जैम 2026 के लिए यह अलग हो सकती है।
यह भी पढ़ें:आईआईटी जैम 2026 एग्जाम 3 घंटे के लिए टाइम मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी
आईआईटी जैम 2026 रैंक निर्धारित करने वाले फैक्टर्स (Factors Determining IIT JAM 2026 Rank Positions)
IIT JAM 2026 रैंक की पोजीशन बहुत से फैक्टर्स पर निर्भर करेगी जो उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं:
सेक्शन A में प्राप्त मार्क्स
सेक्शन B में प्राप्त मार्क्स
सेक्शन C में प्राप्त मार्क्स
ओवरॉल स्कोर
उम्मीदवार की केटेगरी
संभावित गुड स्कोर
यह भी देखें:आईआईटी जैम 2026 के बाद करियर स्कोप
डायरेक्ट एडमिशन के लिए भारत में M.Sc कॉलेजों की लिस्ट (List of M.Sc Colleges in India for Direct Admission)
ऐसे कईभारत में एम.एससी कॉलेजहैं जहाँ छात्र आईआईटी जैम स्कोर के बिना भी एडमिशन पा सकते हैं। डायरेक्ट एडमिशन के लिए भारत में लोकप्रिय M.Sc कॉलेजों की लिस्ट फीस के साथ नीचे टेबल में दी गई है:
कॉलेज का नाम | फीस (INR) |
GITAM (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), विशाखापत्तनम | 1,65,864 |
यूनिवर्सल बिजनेस स्कूल (UBS मुंबई), मुंबई | 2,99,000 |
एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (AIM), नई दिल्ली | 5,00,000 |
श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूशन, बरेली (SRMSI, बरेली) | 1,44,000 |
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), फगवाड़ा | 3,13,600 |
आईआईटी जैम के लिए संबंधित लिंक
नीचे आईआईटी जैम कटऑफ के लिए कुछ महत्वपूर्ण लिंक देखें:
आईआईटी जैम मार्क्स वर्सेज रैंक 2026 पर अधिक जानकारी और अपडेट के लिए,CollegeDekhoपर बने रहें।