Download your score card & explore the best colleges for you.

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Result Downloaded!
Now let’s turn your result into the right college. Share your preferences to unlock your personalized matches
Error! Please Check Inputs

कंप्यूटर पर निबंध (Essay on Computer in Hindi): 100, 250 और 500 शब्दों में निबंध लिखना सीखें

कंप्यूटर पर निबंध (Essay on Computer in Hindi) इस लेख में कंप्यूटर पर 100, 250 और 500 शब्दों में निबंध दिया गया है। छात्रों को आधुनिक युग में कंप्यूटर के महत्व और प्रयोगों के बारे में जानने के लिए यह निबंध पढ़ें।

Get Counselling from experts, free of cost !

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Expert Support on the Way!
While we connect you, share your preferences to explore colleges tailored to you.
Error! Please Check Inputs

कंप्यूटर पर निबंध 100 शब्दों में (Essay on computer in 100 words in Hindi)

कंप्यूटर पर निबंध (Essay on Computer in Hindi):कंप्यूटर का अविष्कार चार्ल्स बैबेज द्वारा किया गया था जिनको ‘फादर ऑफ़ कंप्यूटर’ भी कहा जाता है। दुनिया का पहला कंप्यूटर ENIAC माना जाता है। यह एक इलक्ट्रोनिक डिवाइस है जो कठिन से कठिन काम करने में मदद करता है और काफी ज़्यादा डाटा स्टोर करने की क्षमता रखता है। कंप्यूटर की स्पीड इतनी तेज़ है कि कोई भी काम सेकण्ड्स में हो सकता है जिससे समय की बचत होती है। कंप्यूटर आज के समय में सबसे ज़्यादा ज़रूरी साधन बन चुका है क्योंकि बैंकिंग, एजुकेशन, बिज़नेस, मनोरंजन आदि सभी क्षेत्रों में इसका उपयोग किया जाता है। कंप्यूटर आधुनिक युग का सबसे ज़रूरी डिवाइस बन गया है जो हमारे लिए किसी वरदान से काम नहीं लेकिन इसका सही तरीके से उपयोग करना ज़रूरी है। आप यहां सेकंप्यूटर पर निबंध 100 शब्दों में (Essay on computer in 100 words in Hindi), कंप्यूटर पर शॉर्ट निबंध (Short Essay on computer in Hindi)लिखना सीख सकते है।
ये भी पढ़ें-हिंदी दिवस पर निबंध

कंप्यूटर पर निबंध 250 शब्दों में (Essay on computer in 250 words in Hindi)

कंप्यूटर के अविष्कार की शुरुआत अबेकस से मानी जाती है जो कैलकुलेट करने के लिए बनाया गया था। इसी विचार के साथ चार्ल्स बैबेज ने एनालिटिकल इंजन नाम का प्रोग्रामेबल मैकेनिकल कंप्यूटर का कांसेप्ट दिया और इसी वजह से चार्ल्स बैबेज को ‘फादर ऑफ़ कंप्यूटर’ माना जाता है। आगे इसी कांसेप्ट के आधार पर कंप्यूटर का अविष्कार हुआ और दुनिया का पहला कम्प्यूटर ‘ENIAC’ कहा गया जो 1946 में लोगों के समने आया। कंप्यूटर को उनकी टेक्नोलॉजी के आधार पर 6 जनरेशंस में बांटा गया है जैसे 1 जनरेशंस कंप्यूटर में वैक्यूम ट्यूब का प्रयोग किया गया था और 6 जनरेशंस (फ्यूचर) कंप्यूटर में क्वांटम कंप्यूटिंग का प्रयोग किया जाएगा।

कंप्यूटर का काम पहले सिर्फ कैलकुलेशन करना था लेकिन आज कंप्यूटर सब कुछ बहुत आसानी और तेज़ी से कर सकते हैं इसलिए कंप्यूटर का प्रयोग हर क्षेत्र में किया जाता है फिर चाहें वे बैंकिंग सेक्टर हो या एजुकेशन फील्ड या गेमिंग। आज के समय में कंप्यूटर घरों में भी पाया जाता है और इसी की वजह से कंप्यूटर का दूसरा नाम “पर्सनल कंप्यूटर (PC)” रखा गया है। कंप्यूटर के पार्ट्स माउस, कीबोर्ड, स्पीकर, माइक्रोफोन, CPU, RAM, ROM आदि को इनपुट, आउटपुट और स्टोरेज डिवाइस केटेगरी में रखा गया है। कंप्यूटर के कई टाइप्स हैं जिनमें से सुपर कंप्यूटर की मदद से ही आने वाली प्राकृतिक आपदा का पता चलता है और मेनफ़्रेम कम्प्यूटर बहुत बड़े स्तर पर डाटा स्टोर करने में सक्षम होते है।

आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी की वजह से कंप्यूटर इतने एडवांस हो चुके हैं कि रोबोटिक्स तथा वर्चुअल रियलिटी और ऑटोमेशन देखने को मिलता है। कंप्यूटर का उपयोग सही तरीके से किया जाए तो ऐसे ही यह इंसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं लेकिन अगर इसका गलत इस्तमाल हो तो खतरा बढ़ सकता है। आप यहां सेकंप्यूटर पर निबंध 250 शब्दों में (Essay on computer in 250 words in Hindi)लिखना सीख सकते है।

कंप्यूटर पर निबंध 500 शब्दों में (Essay on computer in 500 words in Hindi)

कंप्यूटर पर निबंध (Essay on Computer in Hindi):कंप्यूटर आज के आधुनिक विश्व का सबसे ज़रूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है क्योंकि आज हर एक काम कंप्यूटर की मदद से ही संभव हो पा रहा है। यह एक ऐसी डिवाइस है जो हमारे दिए गए इंस्ट्रक्शंस को अपनी भाषा ‘बाइनरी लैंग्वेज’ में प्रोसेस कर के रिजल्ट प्रदान करता है। कंप्यूटर लैटिन भाषा के ‘Computare’ शब्द से बना है जिसका अर्थ है गणना (कैलकुलेशन) करना। कंप्यूटर को इनपुट, आउटपुट और स्टोरेज तीन केटेगरी की डिवाइस से नियंत्रण किया जाता है तथा इन्ही डिवाइस की मदद से हमें रिजल्ट प्राप्त होता है जिसमें कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर मुख्य पार्ट्स हैं।

कंप्यूटर का इतिहास: कंप्यूटर का अविष्कार सबसे पहले कैलकुलेशन के कांसेप्ट से हुआ था जो अबेकस कॅल्क्युलेटिंग डिवाइस से मिला। कई रिसर्च करने के बाद चार्ल्स बैबेज ने एनालिटिकल इंजन का कांसेप्ट दिया जिसकी मदद से CPU मॉडल पर कंप्यूटर बनाए गए। यही कारण है की चार्ल्स बैबेज को ‘फादर ऑफ़ कंप्यूटर’ की उपाधि दी गई। दुनिया में सबसे पहला कंप्यूटर ‘ENIAC’ अमेरिका में वर्ष 1945 को जॉन प्रेसपर एकेर्ट और जॉन मौच्ली द्वारा अविष्कार किया गया।

कंप्यूटर के इतिहास को जनरेशंस और इवोल्यूशन के आधार पर विभाजित किया गया है।

जनरेशंस ऑफ़ कंप्यूटर: कंप्यूटर की 6 जनरेशंस हैं जो वर्ष 1940 से लेकर आने वाले समय तक कंप्यूटर में प्रयोग हुई टेक्नोलॉजी के आधार पर है।

  • फर्स्ट जनरेशन- 1940-1956 तक, टेक्नोलॉजी- वैक्यूम ट्यूब्स
  • सेकेंड जनरेशन- 1957-1963 तक, टेक्नोलॉजी- ट्रांसिस्टर्स
  • थर्ड जनरेशन- 1965-1971 तक, टेक्नोलॉजी- इंटीग्रेटेड सर्किट्स
  • फोर्थ जनरेशन- 1971-1980 तक, टेक्नोलॉजी- वैरी लार्ज स्केल इंटीग्रेटेड सर्किट्स
  • फिफ्थ जनरेशन- 1981-अब तक, टेक्नोलॉजी- अल्ट्रा लार्ज स्केल इंटीग्रेटेड सर्किट्स और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस
  • सिक्स्थ जनरेशन- फ्यूचर, टेक्नोलॉजी- क्वांटम कंप्यूटिंग

कंप्यूटर का प्रयोग: कंप्यूटर का प्रयोग केवल कैलकुलेशन तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि आज के समय में कंप्यूटर सभी काम बहुत ही तेज़ी और आसानी से कर रहा है। इसका इस्तेमाल लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है फिर चाहें वो खेल, बैंकिंग एंड फाइनेंस, मनोरंजन, इंडस्ट्रियल सेक्टर, विज्ञान आदि कोई भी विभाग या इंडस्ट्री हो। हर क्षेत्र में कंप्यूटर अलग-अलग कारणों से प्रयोग किया जाता है जैसे:

  • शिक्षा: ऑनलाइन क्लास, प्रोजेक्ट, असाइनमेंट, डिजिटल लाइब्रेरी आदि
  • बैंकिंग: रुपयों का लेन-देन, इंटरनेट बैंकिंग, बही रिकार्ड्स आदि
  • मेडिकल: अस्पतालों में बीमारियों की जांच करने, ऑपरेशन, रिकार्ड्स रखने आदि
  • ट्रेवल: टिकट बुकिंग करने, जगह के बारे में जानने, आदि
  • मनोरंजन: फिल्में, गाने, गेम आदि काम कंप्यूटर की सहायता से संभव हैं।

कंप्यूटर के नुकसान व फायदे: जैसे हर एक चीज़ के 2 पहलु होते हैं वैसे ही कंप्यूटर इतना मददगार होने के बावजूद नुकसानदायक भी है। अगर कंप्यूटर का प्रयोग सही से किया जाए तो

यह किसी वरदान से कम नहीं और गलत तरीके से किया जाए तो किसी श्राप के बराबर है।

कंप्यूटर पर निबंध (Essay on Computer in Hindi) - कंप्यूटर के कई फायदे हैं जैसे:

  • स्पीड- कंप्यूटर कोई भी काम एक सेकंड में कर सकता है सिर्फ कमांड देने की देरी है।
  • समय की बचत- कंप्यूटर काम सटीक और आसानी से कर देता है जिससे समय की बचत संभव है।
  • स्टोरेज- कंप्यूटर अधिक से अधिक डाक्यूमेंट्स, फाइल, इमेजेज आदि डाटा स्टोर कर पाता है।
  • ऑटोमेशन- एक बार कमांड देने के बाद कंप्यूटर पूरी तरह से अपने आप काम करने में सक्षम है।
  • डिलिजेंस- कंप्यूटर बिना थके और रुके घंटों तक काम कर सकता है।

कंप्यूटर पर निबंध (Essay on Computer in Hindi)- कंप्यूटर के नुकसान:

  • स्वास्थय पर असर- कंप्यूटर लम्बे समय तक प्रयोग करने से कई स्वास्थय सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं।
  • सुरक्षा थ्रेट्स: कंप्यूटर में वायरस का खतरा होने के कारण उसमें स्टोर डाटा के लीक हो जाने का खतरा रहता है।
  • सोशल आइसोलेशन- कंप्यूटर पर गेम तथा अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध होने के कारण लोग उसी में अपना समय व्यतीत करते हैं जिसकी वजह से आपसी रिश्ते बिगड़ जाते हैं।
  • पर्यावरण पर प्रभाव- कंप्यूटर का उपयोग करने से ई-वेस्ट उभर कर आता है जो हमारे वातावरण के लिए हानिकारक है।

निष्कर्ष:

आज के समय में कंप्यूटर इंसान की ज़रूरत बन गया है। इसके बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह एक बार कमांड देने पर बहुत जल्दी और आसानी से काम करता है। कंप्यूटर के फायदों के साथ-साथ बहुत से नुकसान भी हैं इसलिए इसका सही तरह से प्रयोग होना बहुत ज़रूरी है। आप यहां से कंप्यूटर पर निबंध 500 शब्दों में (Essay on computer in 500 words in Hindi) और कंप्यूटर पर लांग निबंध (Long essay on computer in Hindi) लिखना सीख सकते है।

ऐसे ही निबंध संबधित सभी जानकारी के लिएCollgeDekhoके साथ जुड़ें रहें।

ये भी चेक करें-

हमारे विशेषज्ञ से सहायता प्राप्त करें

Get Counselling from experts, free of cost!

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Expert Support on the Way!
Our counsellor will soon be in touch with you to guide you through your admissions journey!
Error! Please Check Inputs

FAQs

कंप्यूटर का अविष्कार किसने किया?

कंप्यूटर का बेसिक कांसेप्ट ‘चार्ल्स बेबेज‘ ने दिया इसलिए उन्हें “फादर ऑफ़ कंप्यूटर” कहा जाता है।

कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो यूजर कमांड के ज़रिये काम करता है।

कंप्यूटर पर कितने शब्दों में निबंध लिखा जा सकता है?

कंप्यूटर पर 100, 200, 250, 500 आदि कितने वभी शब्दों में इनफार्मेशन के हिसाब से लिख सकते हैं।

कंप्यूटर पर निबंध कैसे लिखें?

सबसे पहले कंप्यूटर के बारे में सभी जानकारी लेना ज़रूरी है, उसके बाद इनफार्मेशन को स्ट्रक्चर वाइज डिवाइड करें, रिलेवेंट इनफार्मेशन लिखें।

सम्बंधित आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग आर्टिकल्स

सबसे पहले जाने

लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करें

Stay updated on important announcements on dates, events and notification

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Thank you!
We shall keep you posted on the latest updates!
Error! Please Check Inputs

Related Questions

Integrated bsc and msc economic : How is this course in lpu

-AdminUpdated on May 27, 2026 03:23 PM
  • 58 Answers
vaishnavi , Student / Alumni

The integrated BSc and MSc Economics course at LPU is a suitable option for those students who are interested in economics, data analysis, research and finance-related fields. The curriculum covers both theoretical and practical aspects of economics, and students also get exposure through seminars, workshops, internships and projects. University campus facilities are good, and a diverse student environment helps with personality development, but yes, students need to work on their skill student has to learn new things actively because only their efforts will take you in a good place.

READ MORE...

PLACEMENT QUERY - LPU Mech Engg : I want to know which companies will come for mechanical

-AdminUpdated on May 27, 2026 03:14 PM
  • 208 Answers
Nikhil, Student / Alumni

The integrated BSc and MSc Economics course at LPU is a suitable option for those students who are interested in economics, data analysis, research and finance-related fields. The curriculum covers both theoretical and practical aspects of economics, and students also get exposure through seminars, workshops, internships and projects. University campus facilities are good, and a diverse student environment helps with personality development, but yes, students need to work on their skill student has to learn new things actively because only their efforts will take you in a good place.

READ MORE...

Can you give me information about semester exchnage programme at lpu?

-LolitaUpdated on May 27, 2026 03:57 PM
  • 71 Answers
MUSKAN RANA, Student / Alumni

The integrated BSc and MSc Economics course at LPU is a suitable option for those students who are interested in economics, data analysis, research and finance-related fields. The curriculum covers both theoretical and practical aspects of economics, and students also get exposure through seminars, workshops, internships and projects. University campus facilities are good, and a diverse student environment helps with personality development, but yes, students need to work on their skill student has to learn new things actively because only their efforts will take you in a good place.

READ MORE...

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Talk To Us