क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas in Hindi): 100, 200 और 500 शब्दों में निबंध लिखना सीखें

Amita Bajpai

Updated On: January 30, 2026 02:38 PM

क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है। प्रतियेक वर्ष क्रिसमस डे 25 दिसंबर को मनाया जाता है। क्रिसमस डे का महत्व समझाने के लिए कई बार विद्यालयों में छात्रों को क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas in Hindi) लिखने को दिया जाता है। यहां से आप हिंदी में क्रिसमस पर निबंध लिखना सीख सकते है।

क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas in Hindi)

क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas in Hindi): क्रिसमस भारत सहित दुनिया भर में मनाए जाने वाले बेहद महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है। प्रत्येक वर्ष क्रिसमस डे 25 दिसंबर को मनाया जाता है। क्रिसमस डे ईसा मसीह के जन्म का प्रतीक है। क्रिसमस डे (25 दिसंबर) पर ईसा मसीह का जन्म हुआ था। क्रिसमस का महत्व (Importance of Christmas in Hindi) समझाने और क्रिसमस की सभी जानकारियों के बारें में बताने के लिए कई बार विद्यालयों में छात्रों को क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas in Hindi) लिखने का कार्य दिया जाता है। कई बार तो छोटी कक्षा में महत्वपूर्ण अंक के लिए क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas in Hindi) लिखने का प्रश्न पूछ लिया जाता है। यहां क्रिसमस पर निबंध कैसे लिखें? (How to write an essay on Christmas?), क्रिसमस के बारे में हिंदी पैराग्राफ (About Christmas in Hindi Paragraph in Hindi) यहां दिये गये है।

बहुत से छात्र/छात्राओं को क्रिसमस पर हिंदी में निबंध (Hindi Essay on Christmas in Hindi) लिखने में समस्या आती है या फिर हिंदी विषय पर उनकी पकड़ मजबूत नहीं होती है, ऐसे में क्रिसमस पर निबंध हिंदी में (christmas in Hindi) लिखने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए आप यहां से क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas in Hindi) लिखना सीख सकते है। इस लेख के माध्यम से आपकी सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। क्रिसमस पर निबंध (Christmas Nibandh in Hindi) विशेष इस लेख के माध्यम से आपको ना सिर्फ क्रिसमस पर हिंदी में निबंध कैसे लिखें (How to Write Essay on Christmas in Hindi) , इसकी जानकारी मिलेगी बल्कि आपको किसी भी अन्य निबंध को कैसे लिखा जाए, ये भी पता चलेगा। इस लेख से आप 100 शब्दो में क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas in 100 words in Hindi), 200 शब्दो में क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas in 200 words in Hindi), 300 शब्दो में क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas in 300 words in Hindi), 500 शब्दो में क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas in 500 words in Hindi), 1000 शब्दो में क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas in 1000 words in Hindi) लिखना सीख सकते है।

ये भी पढ़ें: - दशहरा पर निबंध

क्रिसमस पर निबंध पीडीएफ (Essay on Christmas PDF in Hindi)

यदि आप क्रिसमस पर निबंध लिखना सीखना चाहते हैं तो आप नीचे दिए क्रिसमस पर निबंध पीडीएफ (Christmas par nibandh pdf in Hindi) देख के लिखना सिख सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके क्रिसमस पर निबंध पीडीएफ डाउनलोड (Essay on Christmas PDF Downlaod in Hindi) कर सकते हैं।

क्रिसमस पर निबंध पीडीएफ डाउनलोड

क्रिसमस पर निबंध 100 शब्दों में (Essay on Christmas in 100 words in Hindi)

क्रिसमस पर निबंध (Christmas Par Nibandh): क्रिसमस क्रिश्चियन समुदाय का सबसे बड़ा और खुशी का त्योहार है, इस कारण इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है। हर साल 25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस पूरे हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस के 15 दिन पहले से ही मसीह समाज के लोग इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। घरों की सफाई की जाती है, नए कपड़े खरीदे जाते हैं, विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। इस दिन के लिए विशेष रूप से चर्चों को सजाया जाता है। क्रिसमस पर स्कूलों को रोशनी और ईसा मसीह की कहानी बताने वाली कलाकृतियों से सजाया जाता है। इस अवसर पर, स्कूल प्रशासन विशेष सभाओं और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। छात्र यहां से क्रिसमस पर निबंध 100 शब्दों में (Essay on Christmas in 100 words in Hindi) , क्रिसमस पर शॉर्ट निबंध (Short Essay on Christmas in Hindi), कक्षा 5 के लिए क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas for Class 5), कक्षा 6 के लिए क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas for Class 6) लिखना सीख सकते है।

क्रिसमस अद्वितीय और महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाला एक खुशी का अवसर है। ईसाई धर्म में पूज्य ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में हर साल 25 दिसंबर को यह दिन मनाया जाता है। ईसाई यीशु को ईश्वर का पुत्र और मानवता का उद्धारकर्ता मानते हैं। क्रिसमस की कहानी पर चिंतन करने, प्यार फैलाने, बंधनों को मजबूत करने और सद्भावना फैलाने का समय है। अपनी धार्मिक जड़ों से परे, क्रिसमस एक वैश्विक सांस्कृतिक त्योहार के रूप में विकसित हुआ है। घरों और सड़कों को सजाना, उपहारों का आदान-प्रदान करना, पारिवारिक समारोह आयोजित करना और पारंपरिक भोजन बनाना कुछ ऐसी चीजें हैं जो लोग क्रिसमस पर करते हैं। यहां से आप क्रिसमस पर शॉर्ट निबंध (Short Essay on Christmas in Hindi) लिखें।

क्रिसमस पर निबंध 200 शब्दों में (Essay on Christmas in 200 words in Hindi)

क्रिसमस पर निबंध (Christmas Per Nibandh): प्रस्तावना

क्रिसमस दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाने वाला पर्व है, जिसे हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से यीशु मसीह के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। यीशु मसीह वो शख्स थे जिन्होंने न सिर्फ ईसाई धर्म की स्थापना की, बल्कि ईसाई मान्यताओं के अनुसार इन्सानों के गुनाह की खातिर खुद सूली पर चढ़ गए। यही वजह है कि दुनिया भर के इसाइयों के लिए यह त्योहार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

क्रिसमस पर निबंध हिंदी में (Christmas Par Nibandh in Hindi)

यीशु मसीह का जन्म फिलिस्तीन के बेथलहेम शहर में लगभग 1 ईशा पूर्व हुआ था। उनके पिता का नाम जोसफ तथा माता का नाम मैरी था। यह शहर आज के जमाने में इजरायल की राजधानी येरुशलम से 10 किलोमीटर दूर सेंट्रल वेस्ट बैंक में स्थित है। यीशु मसीह के जन्म से ही अंग्रेजी कैलेंडर की भी शुरुआत हुई है जिसे वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है।

चूंकि दुनिया भर में ईसाई धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है, यही वजह है कि क्रिसमस की खुशी तथा इसका जश्न वैश्विक स्तर पर देखा जा सकता है। दुनियाभर के लोग इसे धूमधाम से मनाते हैं। यकीनन विविधता में एकता के लिए प्रसिद्ध हमारा देश भारत भी इससे अछूता नहीं है। भारत में भी ईसाइयों की एक बड़ी तादाद मौजूद है। प्रत्येक वर्ष क्रिसमस की तारीख के नजदीक आते ही दुनिया भर के बाज़ारों के साथ-साथ भारत के बाज़ारों में भी क्रिसमस को लेकर तैयारिया और भीड़ बढ़ जाती है। लाल रंग की सांता क्लौज की टोपी व परिधान, जगमगाते बल्ब्स, चमकीले सितारे और क्रिसमस ट्री आदि जैसी समाग्रियों से भारतीय बाजार सज जाते हैं जिससे इनकी खूबसूरती बढ़ती है। केक व पेस्ट्रिज की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ जाती है। इस दिन विशेष तौर पर केक काटने व एक-दूसरे को गिफ्ट देने का चलन है। इस त्योहार को सिर्फ इसाई धर्म ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोग खुशियों से मनाते है और भाई-चारे का संदेश देते है।

क्रिसमस के दिन ईसाई धर्म को मानने वाले लोग चर्च जाते हैं। भगवान यीशु मसीह के भजन गाते हैं व उनसे अपनी गलतियों के लिए माफ़ी मांगते हैं। इसके बाद मेहमानों व बच्चों को तोहफे व आकर्षक क्रिसमस कार्ड्स दिए जाते हैं। इस दिन राष्ट्रीय अवकास भी होता है। सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ प्राइवेट कार्यालय, स्कूल व कॉलेज भी इस दिन बंद रहते हैं। कई कार्यालयों व विद्यालयों में क्रिसमस (Christmas) से एक दिन पहले क्रिसमस के जश्न का आयोजन होता है। यहां से आप कक्षा 6 के लिए क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas for Class 6), कक्षा 8 के लिए क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas for Class 8), कक्षा 10 के लिए क्रिसमस पर निबंध (Essay on Christmas for Class 10), क्रिसमस पर शॉर्ट निबंध (Short Essay on Christmas in Hindi) लिखना सीख सकते है।

हिंदी में निबंध पढ़ें
रक्षाबंधन पर निबंध महात्मा गांधी पर निबंध
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध होली पर निबंध
हिंदी में निबंध पर्यावरण दिवस पर निबंध
मदर्स डे पर निबंध मेरा प्रिय खेल पर निबंध

क्रिसमस पर निबंध 500 शब्दों में (Essay on Christmas in 500 words in Hindi)

क्रिसमस- क्रिसमस एक प्रमुख पर्व है। प्रत्येक वर्ष इस पर्व को 25 दिसंबर को मनाया जाता है। क्रिसमस भारत सहित दुनिया भर में मनाए जाने वाले बेहद महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। ये त्योहार हर साल ठंड के मौसम में आता है हालाँकि लोग इसे पूरी मस्ती, हर्षोल्लास और खुशी के साथ मनाते है।

ईसा मसीह- क्रिसमस प्रभु ईसा के जन्मदिन पर मनाया जाता है, ये ईसाइयों के भगवान है जिन्होंने ईसाई धर्म की शुरुआत की। ये ईसाइयों के लिये एक महत्वपूर्ण त्योहार है जिसके लिये वो लोग ढेर सारी तैयारियाँ करते है। इस उत्सव की तैयारी एक महीने पहले ही शुरु हो जाती है और क्रिसमस के 12 दिनों के बाद ये पर्व खत्म होता है। इस दिन ईसाई लोग अपने घर में तरह -तरह के केक बनाते है। इस दिन लोग क्रिसमस के पेड़ को सजाते है, अपने दोस्त, रिश्तेदार और पड़ोसियों के साथ खुशियाँ मनाते है और उपहार बाँटते है।

अवकाश: क्रिसमस के दिनों में छुट्टियां मनाई जाती हैं और धूम-धाम के साथ त्यौहार को मनाया जाता है। क्रिसमस के छुट्टी में पूरे दिन लोग नाचना, गाना, पार्टी मनाना और घर के बाहर डिनर करके खुशी मनाते है। घरों में सजावट की जाती है, अच्छे-अच्छे पकवान बनाये जाते है केक काटा जाता है। इस दिन केक का बहुत महत्व होता है। लोग एक दूसरे को उपहार स्वरूप केक भी देते है और अपने यहां भोज पर आमंत्रित करते है।

प्रसाद: क्रिसमस में प्रसाद की विशेषता होती है, जिसमें केक, बिस्किट, और अन्य मिठाईयां शामिल होती हैं। प्रसाद पाकर बच्चें बहुत खुश होते है और इस दिन बहुत इन्जॉय करते है। यह पर्व बच्चों, बडें, बूढ़ों हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन घरों में तरह-तरह के केक और पकवान बनाये जाते है और प्रसाद के तौर पर बाटें जाते है।

उत्साह: क्रिसमस के दिनों में लोग उत्साह से भरे होते हैं और खुशी का माहौल बनाते हैं। इस दिन लोग चर्च जाते है और केक काटते है। अपने घरों में लोगों को भोज के लिए आंमत्रित करते है। जन्मदिन की तरह ही इस त्यौहार को भी उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते है।

परिवार: क्रिसमस के दिनों में परिवार के सभी सदस्य एकजुट होते हैं और साथ में खाने-पीने का आनंद लेते हैं। इस दिन सभी परिवार के लोग, सगे-सबंधी, दोस्त और सभी लोग गिले-शिकवे मिटा कर एकजुट होकर क्रिसमस का त्योहार मनाते है प्यार से गले मिलते है। इस दिन ईसाई लोग अपने प्रभु ईशु के लिये प्रार्थना करते है, वो सभी भगवान के सामने अपनी गलतीयों और पाप को मिटाने के लिये उसे स्वीकार करते है।

ये भी पढ़ें- हिंदी दिवस पर निबंध

गीत: क्रिसमस में गीतों का महत्वपूर्ण स्थान होता है, जैसे कि "जिंगल बेल्स", "सांता क्लॉज आ रहा है", और "ओ कोम ऑल इ फेथफुल"। इस दिन लोग नृत्य करते है, गाते है, और मज़ेदार क्रियाओं के द्वारा खुशी मनाते है। इस दिन ईसाई समुदाय अपने ईश्वर से दुआ करते है, अपने सभी गलतियों के लिये माफी माँगते है, पवित्र गीत गाते है और अपने प्रियजनों से खुशी से मिलते है।

उपहार: क्रिसमस में विशेष तौर पर केक काटने व एक-दूसरे को उपहार देने की परंपरा होती है, जिसमें लोग एक दूसरे को उपहार देते हैं और आपसी प्रेम और आदर्शों का प्रतीक बनाते हैं। इस दिन बच्चे सांता क्लौज का इंतजार करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि सांता क्लौज उनके लिए गिफ्ट्स लेकर आएंगे। इसके अलावा घर में क्रिसमस ट्री को तोहफों, रंगीन लाइट्स व चमकीले सितारों से सजाया जाता है।

दीपावली: क्रिसमस के दिनों में लोग अपने घरों को दीपावली की तरह सजाते हैं और उजाले के लिए कैंडल जलाते हैं। इस पर्व पर दिवाली की तरह ही अच्छे-अच्छे पकवान बनाये जाते है, घरों-ऑफिस बाजारों को सजाते है। क्रिसमस के दिन घरों से लेकर बाजारों तक में दिवाली की तरह ही रौनक रहती है।

खुशियां: क्रिसमस में खुशियों का त्योहार मनाया जाता है और लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को मैरी क्रिसमस बोल कर बधाइयाँ देते हैं तथा एक-दूसरे के घर जाकर उपहार देते है। इस दिन सांता क्लाज़ रात के समय सभी के घरों में जाकर उनको उपहार बाँटता है खासतौर से बच्चों को वो मजाकिया उपहार देता है। बच्चे बड़ी व्याकुलता से सांता और इस दिन का इंतजार करते है।

ये भी पढ़ें- सरदार वल्लभभाई पटेल पर निबंध

निष्कर्ष (Conclusion)

क्रिसमस (Christmas) पूरी दुनिया में युवा और बूढ़े लोगों द्वारा प्यार किया जाने वाला एक विशेष और जादुई अवकाश है। दुनिया भर में क्रिसमस के बारे में जानने के लिए बहुत कुछ है। अन्य देशों में भी बच्चे, बडें और बूढ़े क्रिसमस का जश्न मनाते हैं। इस तरह क्रिसमस का त्योहार लोगों को सबके साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है। ईसा मसीह कहते थे-दीन-दुखियों की सेवा संसार का सबसे बड़ा धर्म है। यहां से आप क्रिसमस पर निबंध 500 शब्दों में (Essay on Christmas in 500 words in Hindi), क्रिसमस पर लॉग निबंध (Long Essay on Christmas in Hindi) लिख सकते है।

स्वंत्रता दिवस पर निबंध प्रदूषण पर निबंध
हिंंदी दिवस पर निबंध गाय पर निबंध
मेरे प्रिय मित्र पर निबंध शिक्षक दिवस पर निबंध
गाँधी जयंती पर निबंध स्वामी विवेकानंद पर निबंध

क्रिसमस डे का धार्मिक महत्व (The religious significance of Christmas Day)

25 दिसंबर यानि क्रिसमस डे का महत्व केवल ख़ुशी, मनोंरजन और सेलिब्रेशन से नहीं है। 25 दिसंबर का महत्व धार्मिक दृष्टि से भी है। 25 दिसंबर को ईसाई धर्म के प्रतीक प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। क्रिसमस डे यीशु मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोगो का मानना है की प्रभु यीशु ईश्वर के पुत्र है और उनका जन्म मानवता को बचाने के लिए हुआ था। क्रिसमस डे लगभग विश्व के सभी देशों में मनाया जाता है। इस अवसर पर चर्चों को सजाया जाता है। लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं।

क्रिसमस पर निबंध 10 लाइनों में (Essay on Christmas in 10 lines in Hindi)

यहां से क्रिसमस पर निबंध 10 लाइनों में (Essay on Christmas in 10 lines in Hindi) लिखना सीखें।

  1. क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है।
  2. यह पर्व ईसाई धर्म के लोग अपने भगवान यीशु मसीह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाते हैं।
  3. यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है।
  4. क्रिसमस का यह त्यौहार सभी देशों में बड़े ही जश्न के साथ मनाया जाता है।
  5. यह एक धार्मिक उत्सव है जिसका आनंद दुनिया के लगभग सभी धर्मों के लोग लेते हैं।
  6. क्रिसमस पर कुछ लोग सांता क्लॉज की वेशभूषा में तैयार होते हैं और बच्चों को चाकलेट तथा उपहार बाटते हैं।
  7. क्रिसमस के दिन विश्व के लगभग सभी देशों में सरकारी अवकाश रहता है।
  8. क्रिसमस पर लोग एक ख़ास गाना गाते हैं जिसे ‘क्रिसमस कैरोल’ (Christmas Carrol) कहा जाता है।
  9. ईसाई लोग इस दिन अपने घरों को रोशनी वाले झालर और लाइटों से सजाते हैं।
  10. क्रिसमस के दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मेला घूमकर क्रिसमस का आनंद उठाते हैं।

ऐसे ही और निबंध के लिए CollegeDekho के साथ जुडें रहें।

/articles/essay-on-christmas-in-hindi/

Related Questions

Mba in lpu good or bad? : Doing MBA in LPU is good or bad?

-AdminUpdated on April 19, 2026 01:23 AM
  • 273 Answers
Anmol Sharma, Student / Alumni

Choosing an MBA at LPU is an excellent career move. Ranked 44th in Management by NIRF 2025, the Mittal School of Business is among India’s elite. With record-breaking placements reaching ₹49.46 LPA and a 95% placement rate, it offers unparalleled industry exposure and a high return on investment.

READ MORE...

Can I get admission for engineering

-Siddhika sudhakar borekarUpdated on April 20, 2026 03:09 PM
  • 6 Answers
ankita, Student / Alumni

Yes, you can get admission in engineering if you meet the basic eligibility like 12th with required subjects and marksB.Tech Biotechnology is a great option if you’re interested in research, healthcare, and lab-based innovation.At Lovely Professional University, you can apply through their admission process and entrance criteria.Just keep in mind, the last date to apply is 25th April, so don’t miss the deadline!

READ MORE...

I want to pursue B.Tech in Biotechnology with PCB subjects at Amity University. I got 69.6% in Class 12th, do I need to clear any entrance exam or apply directly for admission?

-vanshUpdated on April 20, 2026 03:41 PM
  • 2 Answers
ankita, Student / Alumni

Yes, with 69.6% in 12th (PCB), you can apply for B.Tech Biotechnology, but many universities may require an entrance test or have their own criteria.B.Tech Biotechnology is a great field if you’re interested in genetics, healthcare, and research-based careers.At Lovely Professional University, you can get admission through LPUNEST or even based on your 12th marks (as per eligibility).Also, the last date to apply is 25th April, so it’s better to apply early and secure your seat.

READ MORE...

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top