JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें?

Shanta Kumar

Published On:

JEE Mains सेशन 2 एग्जाम अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार इस लेख में  JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें, एप्लीकेशन फीस, लास्ट डेट आदि जान सकते हैं।
JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें? (How to Fill JEE Mains Session 2 Application Form 2026?)

JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (JEE Mains Session 2 Application Form 2026): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा JEE Mains सेशन 1 एग्जाम जनवरी 2026 में आयोजित कराइ गई थी। अब सेशन 2 एग्जाम जो अप्रैल 2026 में होने वाली है उसके लिए NTA ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म 01 फरवरी, 2026 को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार JEE Mains की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (JEE Mains Session 2 Application Form 2026) में उम्मीदवार पेपर 1, पेपर 2 ए और पेपर 2 बी के लिए चयन कर सकता है। इस लेख में JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें, आवेदन करने की लास्ट डेट और अन्य सभी सम्बंधित जानकारी देख सकते हैं।
यह भी देखें: JEE मेन्स पासिंग मार्क्स 2026

JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म डेट 2026 (JEE Mains Session 2 Application Form Date 2026)

JEE Mains अप्रैल सेशन एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
इवेंट्स डेट
JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म शुरू 01 फरवरी, 2026
JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म लास्ट डेट 25 फरवरी, 2026
JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म फीस पेमेंट 25 फरवरी, 2026
JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो फरवरी 2026
JEE Mains सेशन 2 एग्जाम डेट 02 अप्रैल - 09 अप्रैल, 2026
JEE Mains सेशन 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप मार्च का दूसरा हफ़्ता
JEE Mains सेशन 2 एडमिट कार्ड एग्जाम डेट के 3 - 4 दिन पहले
JEE Mains सेशन 2 रिजल्ट डेट 20 अप्रैल, 2026 तक

यह भी पढ़ें: JEE Mains 2026 मार्क्स VS परसेंटाइल

JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें? (How to Fill JEE Mains Session 2 Application Form 2026?)

जिन उम्मीदवारों ने JEE Mains सेशन 1 के लिए अप्लाई किया था लेकिन वह सेशन 2 के लिए एग्जाम देना चाहते हैं तो उन्हें अपने पहले सेशन 1 वाले एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा, और वह केवल पेपर, एग्जाम का माध्यम, सिटी चुन सकते हैं उसके बाद उन्हें सेशन 2 के लिए एग्जामिनेशन फीस जमा करनी होगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले अप्लाई नहीं किया था उन्हें शुरू से एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें? (How to Fill JEE Mains Session 2 Application Form 2026?) विस्तार से जान सकते हैं।
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को JEE Mains आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में 'रजिस्ट्रेशन फॉर जेईई मेन सेशन 2 2026' पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • सभी दिशा निर्देश पढ़ लें और आगे बढ़ें।
  • स्क्रीन पर खुली विंडो में अपनी सभी ज़रूरी जानकारी प्रदान करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • जेईई मेन 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आखिर में एग्जामिनेशन फीस का भुगतान करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और सेव करके रखें।
यह भी देखें: जेईई मेन काउंसलिंग 2026

JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म फीस 2026 (JEE Mains Session 2 Application Form Fee 2026)

उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में केटेगरी वाइज JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म फीस 2026 (JEE Mains Session 2 Application Form Fee 2026) देख सकते हैं।
केटेगरी फीस
अनारक्षित (पुरुष) 1000 रुपए
जनरल-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल 900 रुपए
अनारक्षित / जनरल-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल (महिला) 800 रुपए
एससी / एसटी / पडबल्यूबीडी / थर्ड जेंडर 500 रुपए

सम्बंधित लेख:
जेईई मेन रैंक प्रेडिक्टर 2026 जेईई मेन कॉलेज प्रेडिक्टर 2026
जेईई मेन सिलेबस 2026 जेईई मेन कटऑफ 2026
जेईई मेन पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र जेईई मेन सैंपल पेपर 2026

/articles/how-to-apply-for-jee-mains-2nd-attempt-april-session-2026-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top