यूपी डी.एल.एड ए़डमिशन 2025 (UP D.El.Ed Admission 2025 in Hindi) रजिस्ट्रेशन 24 नवंबर से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। डेट, प्रोसेस,और फीस आदि की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में पढ़ें।

यूपी डी.एल.एड ए़डमिशन 2025 (UP D.El.Ed Admission 2025 in Hindi):
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा यूपी D.El.Ed 2025 के लिए एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 24 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और 15 दिसंबर 2025 तक ओपन रहेंगे। जो उम्मीदवार यूपी D.El.Ed 2025 के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं वे यूपी परीक्षा नियामक की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश D.El.Ed में एडमिशन मेरिट के बेस पर किया जाता है।
उत्तर प्रदेश D.El.Ed मेरिट लिस्ट
23 दिसंबर, 2025 को जारी की जाएगी। अगर आप भी यूपी D.El.Ed एडमिशन प्रोसेस 2025 (UP D.El.Ed Admission Process 2025 in Hindi) जानना चाहतें हैं, तो यह लेख पढ़ें।
यह भी देखें:
यूपी डी.एल.एड रिजल्ट 2026
यूपी डी.एल.एड ए़डमिशन 2025 (UP D.El.Ed Admission 2025 in Hindi): हाइलाइट्स
जो उम्मीदवार यूपी D.El.Ed 2025 में एडमिशन लेना चाहते हैं उनके लिए यूपी D.El.Ed एडमिशन प्रोसेस 2025 (UP D.El.Ed Admission Process 2025 in Hindi) की मुख्य बातें नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
कोर्स का नाम | डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) |
|---|---|
डी.एल.एड कोर्स की अवधि | 2 वर्ष |
यूपी डी.एल.एड 2025 एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
यूपी डी.एल.एड 2025 सीट अलॉटमेंट | मेरिट बेस्ड |
यूपी डी.एल.एड 2025 काउंसलिंग प्रोसेस | 26 दिसंबर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 तक |
यूपी डी.एल.एड 2025 आधिकारिक वेबसाइट | www.updeled.gov.in |
यूपी डी.एल.एड ए़डमिशन 2025 (UP D.El.Ed Admission 2025 in Hindi): एडमिशन डेट
यूपी D.El.Ed एडमिशन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा संचालित की जाती है। उम्मीदवारों को यूपी D.El.Ed एडमिशन प्रोसेस 2025 (UP D.El.Ed Admission Process 2025) में हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होता है। अगर आप भी यूपी D.El.Ed एडमिशन डेट 2025 (UP D.El.Ed Admission Date 2025 in Hindi) जानना हैं तो नीचे दी हुई टेबल देख सकते हैं।
इवेंट्स | डेट |
|---|---|
यूपी डी.एल.एड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट डेट 2025 | 24 नवंबर, 2025 |
यूपी डी.एल.एड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 2025 | 15 दिसंबर, 2025 |
यूपी डी.एल.एड ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 2025 | 16 दिसंबर, 2025 |
यूपी डी.एल.एड मेरिट के बेस पर स्टेट रैंक लिस्ट 2025 | 23 दिसंबर, 2025 |
यूपी डी.एल.एड काउंसलिंग का प्रथम चरण 2025 | 26 दिसंबर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 |
यूपी डी.एल.एड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं एडमिशन 2025 | 19 जनवरी, 2026 तक |
यूपी डी.एल.एड काउंसलिंग का दूसरा चरण 2025 | 23 जनवरी, 2026 से 13 फरवरी, 2026 तक |
यूपी डी.एल.एड दूसरे चरण के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं एडमिशन 2025 | 16 फरवरी, 2026 तक |
यूपी डी.एल.एड एडमिशन प्रोसेस 2025 (U.P D.El.Ed Admission Process 2025 in Hindi)
यूपी डी.एल.एड 2025 में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन करना होगा। सही तरीके से आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना और एप्लीकेशन फॉर्म फीस का भुगतान करना आवश्यक है। यूपी डी.एल.एड एडमिशन प्रोसेस 2025 (UP D.El.Ed Admission Process 2025) के बारे में पूरी जानकारी नीचे देख सकते हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म: यूपी डी.एल.एड 2025 में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.updeled.gov.in पर जाकर ऑनलाइन यूपी डी.एल.एड रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2025 फिल करना होगा जिसमें आपको अपनी सारी डिटेल्स देनी होंगी व ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ स्कैन्ड फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे।
स्टेट रैंक लिस्ट: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा सीट अलॉटमेंट के लिए मेरिट के बेस पर स्टेट रैंक लिस्ट जारी की जाती है। आवेदक यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
काउंसलिंग प्रोसेस: यूपी डी.एल.एड एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रोसेस 2 स्टेजेस में की जाती है। इस प्रोसेस में कैटेगरी /क्लास मेरिट के ऑर्डर में सरकारी एवं प्राइवेट कॉलेजेस चुनने का विकल्प मिलता है तथा आवेदक द्वारा दिए गए विकल्पों के ऑर्डर में एनआईसी लखनऊ द्वारा काउंसलिंग की जाती है। इस प्रोसेस में कॉलेजेस चुनने से पहले आवेदक को अलॉटमेंट फीस 5000/- रुपए जमा करना अनिवार्य होता है। फीस जमा होने के बाद उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेजेस चुन सकता है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन : डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रोसेस में उम्मीदवार को एप्लीकेशन फॉर्म तथा ज़रूरी डाक्यूमेंट्स के साथ दी गयी तारीख को आल्लोट हुए कॉलेज में जाकर ये प्रक्रिया पूरी करनी होती है।
यूपी डी.एल.एड रजिस्ट्रेशन फीस 2025 (U.P D.El.Ed Registration Fee 2025 in Hindi)
यूपी D.El.Ed रजिस्ट्रेशन फीस नेट बैंकिंग/क्रेडिट-डेबिट कार्ड/ए.टी.एम कार्ड/यूपीआई द्वारा वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से कर सकते हैं।
सभी श्रेणियों के लिए यूपी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस नीचे दी गयी है। यूपी D.El.Ed रजिस्ट्रेशन फीस 2025 (UP D.El.Ed Registration Fee 2025 in Hindi) जानने के लिए नीचे टेबल देखें।
FAQs
यूपी डी.एल.एड एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर जारी की जाती है।
यू.पी डी.एल.एड एडमिशन के लिए प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा दी गयी समय सीमा में अगर छात्रों के प्रवेश को वेबसाइट पर उपलब्ध कॉलेज लॉगिन पर रिपोर्ट लॉक ना करने पर एडमिशन मान्य नहीं माना जाएगा।
हाँ, यू.पी डी.एल.एड एडमिशन सिर्फ यू.पी निवासी छात्रों के लिए ही रहता है लेकिन अगर सीट अलॉटमेंट के बाद कुछ कॉलेजेस में सीट्स उपलब्ध होती हैं तो दूसरे राज्यों के छात्रों को मौका दिया जाता है।
नहीं, यूपी डी.एल.एड के लिए कोई एंट्रेंस एग्जाम नहीं होता है। यूपी डी.एल.एड में एडमिशन मेरिट के बेस पर किया जाता है।















समरूप आर्टिकल्स
JNVST क्लास 6 सिलेबस 2026-27 (JNVST Class 6 Syllabus 2026-27 in Hindi): नवोदय विद्यालय कक्षा VI रिजल्ट लिंक चेक करें
KVS एडमिशन लिस्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to Check KVS Admission List 2026 in Hindi?)
नवोदय विद्यालय क्लास 6 और 9 रिजल्ट 2026 (Navodaya Vidyalaya Class 6th & 9th Result 2026 in Hindi): जेएनवीएसटी परिणाम 2026 @navodaya.gov.in पर देखें
नवोदय विद्यालय क्लास 9 के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (Navodaya Vidyalaya Previous question papers Class 9) PDF डाउनलोड
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) वैकेंसी 2026
विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (Essay on Miracle of Science in Hindi): 100, 200, 500 शब्दों में निबंध लिखना सीखें