JEE Main सेशन 1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड NTA JEE Main की वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा। JEE Mains का एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें, पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप इस लेख में देख सकते हैं।

JEE Mains एडमिट कार्ड 2026 (JEE Mains Admit Card 2026): जेईई मेन एडमिट कार्ड किसी भी एग्जाम देने के लिए बहुत ज़रूरी डॉक्यूमेंट होता है और इसके बिना एग्जाम नहीं दिया जा सकता। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) JEE Mains सेशन 1 एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने वाला है। जेईई मेन एडमिट कार्ड 16 जनवरी से 20 जनवरी, 2026 के बीच जारी होने की सम्भावना है। जिन उम्मीदवारों ने JEE Mains एग्जाम 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरा था वह JEE Mains की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशिअल्स की आवश्यकता होगी। JEE Mains का एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें, इस लेख में विस्तार से देख सकते हैं।
यह भी देखें: JEE Mains का एडमिट कार्ड कब आएगा 2026?
JEE Mains एडमिट कार्ड 2026 (JEE Mains Admit Card 2026): ओवरव्यू
NTA ने JEE MAINS उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशंन स्लिप जारी कर दी है और इसके बाद अब JEE Mains एडमिट कार्ड 2026 (JEE Mains Admit Card 2026 in Hindi) जारी करेगा। जो उम्मीदवार विभिन्न इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेने के लिए JEE Mains एग्जाम देने वाले हैं उन्हें एडमिट कार्ड ओवरव्यू ज़रूर देखना चाहिए।
| विवरण | डिटेल्स |
|---|---|
| एग्जाम का नाम | जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन Main (JEE Main) |
| कंडक्टिंग बॉडी | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| JEE Mains एडमिट कार्ड सेशन 1 | 16 जनवरी से 20 जनवरी, 2026 |
| JEE Mains एग्जाम डेट सेशन 1 | 21 जनवरी, 2026 - 30 जनवरी, 2026 |
| JEE Mains एडमिट कार्ड सेशन 2 | मार्च, 2026 |
| JEE Mains एग्जाम डेट सेशन 2 | 01 अप्रैल, 2026 से 10 अप्रैल, 2026 |
| JEE Mains ऑफिशियल वेबसाइट | jeemain.nta.nic.in |
यह भी देखें: JEE Main 2026 सेशन 1 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करें
JEE Mains इम्पोर्टेन्ट डेट 2026 (JEE Mains Important Date 2026)
JEE Mains परीक्षा के लिए तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सेशन 1 एग्जाम 21 जनवरी, 2026 से शुरू की जाएगी और सेशन 2 एग्जाम अप्रैल 2026 में। उम्मीदवारों को JEE Main एग्जाम से सम्बंधित सभी डेट की जानकारी होनी ज़रूरी है। नीचे दी गई टेबल में JEE Mains इम्पोर्टेन्ट डेट 2026 (JEE Mains Important Date 2026) देखें।
| JEE Mains सेशन 1 एग्जाम डेट | 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी, 2026 (पेपर 1), 29 जनवरी, 2026 (पेपर 2) |
|---|---|
| JEE Mains सेशन 1 एडमिट कार्ड रिलीज़ डेट | 16 जनवरी से 20 जनवरी, 2026 के बीच |
| JEE Mains सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म डेट | जनवरी 2026 के आखिरी सप्ताह से |
| JEE Mains सेशन 2 एग्जाम डेट | 01 अप्रैल, 2026 से 10 अप्रैल, 2026 |
| JEE Mains सेशन 2 एडमिट कार्ड डेट | मार्च 2026 के आखिरी सप्ताह में |
यह भी देखें: JEE Main 2026 में 120 मार्क्स कितना पर्सेंटाइल होगा?
JEE Mains का एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download JEE Mains Admit Card 2026?)
JEE Mains एडमिट कार्ड 2026 NTA द्वारा जल्द ही जारी होने वाला है। इस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, एग्जाम डेट, जन्म तिथि, एग्जाम सेंटर का नाम, एग्जाम सेंटर का एड्रेस, एग्जाम का समय आदि महत्वपूर्ण जानकारी देखने को मिलेंगी। उम्मीदवार JEE Mains का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स देख सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले ब्राउज़र में JEE Mains की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in खोलें।स्टेप 2: होम पेज पर पब्लिक नोटिस सेक्शन में JEE Main सेशन 1 एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: ओपन हुई विंडो में अपने लॉगिन क्रेडेंशिअल्स की सहयता से लॉगिन करें।
स्टेप 4: JEE Mains एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5: ओपन हुए पीडीएफ फॉर्मेट में एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
यह भी देखें:
Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?
Say goodbye to confusion and hello to a bright future!
क्या यह लेख सहायक था ?


















समरूप आर्टिकल्स
सुपर टीईटी सिलेबस 2026 (Super TET Syllabus 2026): लेटेस्ट पीडीएफ यहां से डाउनलोड करें
सैनिक स्कूल क्लास 6 एग्जाम डेट 2026
AISSEE सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026: यहां से करें डाउनलोड
एंट्रेंस एग्जाम के लिए EWS सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट 2026 (Documents Required for EWS Certificate for Entrance Exam 2026 in Hindi)
सैनिक स्कूल एडमिशन 2026 (Sainik School Admission 2026 in Hindi): ऑनलाइन एप्लीकेशन, एग्जाम डेट (जारी), एलिजिबिलिटी और स्कूल लिस्ट देखें
केन्द्रीय विद्यालय केवीएस एडमिशन फॉर्म 2026-27 (Kendriya Vidyalaya kvs Admission Form 2026-27 in Hindi)