JEE Mains आंसर की 2026

Shanta Kumar

Published On:

JEE Mains आंसर की 2026 (JEE Mains Answer Key 2026) आधिकारिक रूप से 04 फरवरी,2026 को जारी की सकती है। उम्मीदवार इस लेख में रिलीज़ डेट और आंसर की PDF चेक करने का तरीका जान सकते हैं। 
JEE Mains आंसर की 2026 (JEE Mains Answer Key 2026)

JEE Mains आंसर की 2026 (JEE Mains Answer Key 2026): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा JEE Mains एग्जाम जनवरी सेशन के लिए कंडक्ट कराया गया था। JEE Mains आंसर की 2026 अभी जारी नहीं की गई है लेकिन 04 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होने की सम्भावना है। JEE Mains आंसर की 2026 (JEE Mains Answer Key 2026) PDF फॉर्मेट में जारी की जाएगी जिसकी सहायता से उम्मीदवार एग्जाम में अपनी परफॉरमेंस का आंकलन कर पाएंगे और साथ ही इसके माध्यम से JEE एडवांस्ड एग्जाम के लिए एलिजिबल होंगे या नहीं यह भी पता लगा सकते हैं। उम्मीदवार इस लेख में JEE Mains आंसर की 2026 से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

JEE Mains आंसर की 2026 (JEE Mains Answer Key 2026): ओवरव्यू

विवरण जानकारी
एग्जाम का नाम जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन (JEE MAIN)
कंडक्टिंग बॉडी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
एग्जाम का लेवल नेशनल लेवल
एग्जाम मोड कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT)
JEE Mains आंसर की अभी जारी नहीं की गई
आंसर की फॉर्मेट PDF
ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in

JEE Mains आंसर की 2026 रिलीज़ डेट (JEE Mains Answer Key 2026 Release Date)

जेईई मेन एग्जाम 21 जनवरी से 29 जनवरी, 2026 तक कंडक्ट हुए थे। उम्मीदवार जनवरी सेशन के लिए JEE Mains आंसर की 2026 रिलीज़ डेट (JEE Mains Answer Key 2026 Release Date) नीचे दी गई टेबल में चेक कर सकते हैं।
इवेंट्स डेट
JEE Mains एग्जाम डेट सेशन 1 21 जनवरी - 29 जनवरी, 2026
JEE Mains प्रोविज़नल आंसर की रिलीज़ डेट 04 फरवरी, 2026
JEE Mains आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 04 - 05 फरवरी, 2026
JEE Mains रिजल्ट डेट 12 फरवरी, 2026 तक

JEE Mains आंसर की 2026 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें? (How to Download JEE Mains Answer Key 2026 PDF?)

JEE Mains आंसर की JEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके JEE Mains आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड (JEE Mains Answer Key 2026 PDF Download) कर सकते हैं।
  • सबसे पहले उम्मीदवार को JEE की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन देखें।
  • कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में "JEE Main Provisional Answer Key Session 1" पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिए गए विकल्पों में से सेशन और शिफ्ट चुनें।
  • ओपन हुई आंसर की पीडीएफ चेक करें और डाउनलोड करें।

JEE Mains आंसर की चैलेंज प्रोसेस (JEE Mains Answer Key Challenge Process)

JEE Mains आंसर की रिलीज़ होने के बाद अगर उम्मीदवार को किसी सवाल के जवाब के लिए चैलेंज देना है तो वह नीचे दिए गए पॉइंट्स में JEE Mains आंसर की चैलेंज प्रोसेस (JEE Mains Answer Key Challenge Process) देख सकते हैं।
  • उस क्वेश्चन को चुनें जिसके लिए चैलेंज देना है।
  • आंसर गलत होने का कोई प्रमाण अपलोड कीजिए।
  • चैलेंज फीस का भुगतान कीजिए।
  • रिव्यु होने का इंतज़ार कीजिए।
  • अगर जवाब सही होगा तो फाइनल आंसर की में दिखाया जाएगा।

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/articles/jee-mains-answer-key-2026-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top