RTE एडमिशन 2026 (RTE Admission 2026) फरवरी 2026 से स्टेट-वाइज शुरू हो चुके हैं। आप संबंधित स्टेट की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नीचे दिए गए लेख से RTE एडमिशन 2026 (RTE Admission 2026 In Hindi) की स्टेट-वाइज जानकारी पढ़ सकते हैं।

RTE एडमिशन 2026 (RTE Admission 2026 In Hindi) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों की 25% सीटों पर मुफ्त शिक्षा का अधिकार मिलता है। भारत के विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में एप्लीकेशन प्रोसेस फरवरी 2026 से शुरू हो रही है, जिसके लिए अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार की एनुअल इनकम ₹1 लाख से कम होनी चाहिए और बच्चे की आयु 3 से 7 वर्ष के बीच होना चाहिए। एडमिशन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाता है, जिससे एलिजिबल छात्रों को कक्षा 8वीं तक बिना किसी फीस के पढ़ाई का अवसर मिलता है। आप RTE एडमिशन 2026 (RTE Admission 2026 In Hindi) से जुडी अधिक जानकारी के लिए ये लेख पूरा पढ़ें।
RTE एडमिशन 2026 (RTE Admission 2026 In Hindi) : ओवरव्यू
नीचे दिए टेबल से आप RTE एडमिशन 2026 (RTE Admission 2026) ओवरव्यू देख सकते हैं।| पर्टिकुलर | जानकारी |
|---|---|
| RTE का फुल फॉर्म | राइट टू फ्री एंड कंपल्सरी एजुकेशन |
| RTE ऑब्जेक्टिव | आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को फ्री और कंपल्सरी शिक्षा प्रदान करना |
| RTE एडमिशन फीस | फ्री (कक्षा 8वीं तक कोई फीस नहीं) |
| RTE एप्लीकेशन मोड | ऑनलाइन |
| RTE रिजर्वेशन | निजी स्कूलों की कुल सीटों का 25% सीट रिजर्वेशन |
| RTE एज लिमिट | 3 से 7 वर्ष (कक्षा के अनुसार) |
| RTE एप्लीकेशन डेट | फरवरी - मार्च 2026 (स्टेट-वाइज अलग-अलग) |
ये भी पढ़ें : RTE UP स्कूल लिस्ट 2026-27
RTE एडमिशन 2026 (RTE Admission 2026 In Hindi) : डेट
यहाँ पर स्टेट-वाइज RTE एडमिशन 2026 (RTE Admission 2026) डेट की जानकारी दी गयी हैं।
| स्टेट | RTE एप्लीकेशन 2026 डेट | ऑफिशियल वेबसाइट |
|---|---|---|
| UP RTE एडमिशन |
2 फरवरी – 16 फरवरी (फेज 1)
21 फरवरी - 07 मार्च, 2026 (फेज 2) 12 मार्च - 25 मार्च, 2026 (फेज 3) | rte25.upsdc.gov.in |
| मध्य प्रदेश | मार्च 2026 (संभावित) | educationportal.mp.gov.in |
| राजस्थान | 20 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक | rajpsp.nic.in |
| महाराष्ट्र | फरवरी के अंतिम सप्ताह से (संभावित) | student.maharashtra.gov.in |
| छत्तीसगढ़ | मार्च 2026 (संभावित) | eduportal.cg.nic.in |
| गुजरात | अप्रैल 2026 (संभावित) | rte.orpgujarat.com |
RTE एडमिशन 2026 आवश्यक डॉक्यूमेंट्स (RTE Admission 2026 Documents Required In Hindi)
RTE एडमिशन 2026 आवश्यक दस्तावेज़ (Important Document Required for RTE Admission 2026) यहाँ देखें।- छात्र का जन्म प्रमाण पत्र।
- माता-पिता का इनकम सर्टिफिकेट।
- निवास प्रमाण पत्र (Address Proof - राशन कार्ड, बिजली बिल, आदि)।
- बच्चे और माता-पिता का आधार कार्ड।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
RTE एडमिशन 2026 के लिए सामान्य शर्तें (General Conditions for RTE Admission 2026 In Hindi)
RTE एडमिशन 2026 के लिए जनरल कंडीशन (General Conditions for RTE Admission 2026 In Hindi) नीचे दी गयी हैं।- प्राइवेट स्कूलों की 25% सीटें गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए रिज़र्व होती हैं।
- स्कूल के बच्चे के घर से 1 से 3 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए।
- परिवार की एनुअल इनकम आमतौर पर ₹1 लाख से ₹2.5 लाख (राज्य के अनुसार अलग-अलग) से कम होनी चाहिए।
- सिलेक्शन प्रोसेस ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाता है।















समरूप आर्टिकल्स
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 डेट और टाइम
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (Rajasthan Class 10th Grading System 2026 in Hindi): RBSE मैट्रिक ग्रेडिंग सिस्टम और पासिंग मार्क्स
RBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026 डेट एंड टाइम
BSEB बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 जारी होने का डेट & टाइम - BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट ऑनलाइन चेक करें
बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कब आयेगा? (BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Kab Aayega?): रिजल्ट डेट, डायरेक्ट लिंक जानें