
JSSC झारखंड कक्षपाल वैकेंसी सिलेबस 2026 (Jharkhand kakshpal vacancy syllabus 2026 in Hindi) : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर JSSC झारखंड कक्षपाल सिलेबस 2026 (Jharkhand kakshpal syllabus 2026) ऑफिशियल नोटिफिकेशन के साथ जारी कर दिया गया है। सिलेक्शन प्रोसेस के अंतर्गत लिखित परीक्षा, शारीरिक परिक्षण, मेडिकल टेस्ट लिया जाता हैं। लिखित परीक्षा के लिए तीन पेपर होंगे। यह परीक्षा तीन पालियों में ली जायेगी। प्रत्येक पेपर के परीक्षा की अवधि 2 घंटा की होगी। पेपर एक में हिन्दी भाषा ज्ञान और अंग्रेजी भाषा ज्ञान शामिल हैं, पेपर 2 में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा ज्ञान हैं और पेपर 3 में शामिल विषय सामान्य ज्ञान हैं। बेहतर तैयारी के लिए JSSC झारखंड कक्षपाल वैकेंसी सिलेबस 2026 (Jharkhand kakshpal vacancy syllabus 2026 in Hindi) यहाँ डिटेल रूप में जानें।
JSSC झारखंड कक्षपाल वैकेंसी सिलेबस 2026 (Jharkhand kakshpal vacancy syllabus 2026 in Hindi) : एग्जाम पैटर्न
JSSC झारखंड कक्षपाल वैकेंसी 2026 में जिन्होंने आवेदन किया हैं, वे JSSC झारखंड कक्षपाल एग्जाम पैटर्न 2026 (Jharkhand kakshpal exam pattern 2026) का विवरण नीचे दिए टेबल से जान सकते हैं।| पेपर | विषय | कुल प्रश्न | अवधि |
|---|---|---|---|
| पेपर 1 |
हिन्दी भाषा ज्ञान (80 प्रश्न)
अंग्रेजी भाषा ज्ञान (40 प्रश्न) | 120 | 2 घंटा |
| पेपर 2 | जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा ज्ञान | 100 | 2 घंटा |
| पेपर 3 |
सामान्य ज्ञान
(क) सामान्य अध्ययन - 40 प्रश्न (ख) झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान - 50 प्रश्न (ग) सामान्य गणित - 10 प्रश्न (घ) सामान्य विज्ञान - 20 प्रश्न | 120 | 2 घंटा |
JSSC झारखंड कक्षपाल वैकेंसी सिलेबस 2026 (Jharkhand kakshpal vacancy syllabus 2026 pdf in Hindi)
छात्र यहाँ से JSSC झारखंड कक्षपाल वैकेंसी सिलेबस 2026 (Jharkhand kakshpal vacancy syllabus 2026 pdf) की डिटेल जानकारी ले सकते हैं।| पेपर | टॉपिक |
|---|---|
| पेपर 1 (भाषा ज्ञान) |
(क) हिन्दी भाषा ज्ञान :-
हिन्दी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न 20 प्रश्न हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न 60 प्रश्न इस विषय में हिन्दी अपठित अनुच्छेद (Unseen Passage) तथा हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न रहेंगे। (ख) अंग्रेजी भाषा ज्ञान :- अंग्रेजी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न 20 प्रश्न अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न 20 प्रश्न इस विषय में अंग्रेजी अपठित अनुच्छेद (Unseen Passage) तथा अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न रहेंगे। |
|
पेपर 2 (क्षेत्रीय भाषा)
| हिंदी/अंग्रेजी / संस्कृत/उर्दू / संथाली/बंगला / मुण्डारी (मुण्डा) / हो/ खड़िया / कुडूख (उरांव) / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी/पंचपरगनिया / उडिया में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे। इस परीक्षा में संबंधित भाषा के 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे। |
|
पेपर 3 (सामान्य ज्ञान)
|
(क) सामान्य अध्ययनः-
इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी के आस-पास के वातावरण की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के संबंध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा। वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी जैसा कि किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है।
इसमें भारत देश एवं झारखण्ड राज्य के संबंध में विशेष रूप से यथासंभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं। सम-सामयिक विषय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाडी, महत्त्वपूर्ण घटनाएँ। भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ एवं भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, झारखण्ड राज्य की सामान्य जानकारी। (ख) झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान: झारखण्ड राज्य के भूगोल, इतिहास, सभ्यता संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, विकास योजनाएँ, खेल-खिलाडी इत्यादि । (ग) सामान्य गणित : सामान्य गणित इस विषय में सामान्यतः अंक गणित से सम्बन्धित प्रश्न रहेंगे। सामान्यतः इसमें मैट्रिक / 10वीं कक्षा स्तर के प्रश्न रहेंगे। (घ) सामान्य विज्ञान :- सामान्य विज्ञान के प्रश्न में दिन-प्रतिदिन के अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ एवं परिबोध से संबंधित विषय रहेंगें, जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से, जिसने किसी विज्ञान विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया हो, अपेक्षित है। |
यह भी देखें: बिहार चौकीदार वैकेंसी 2026















समरूप आर्टिकल्स
यूपी पुलिस सिलेबस 2026 (UP Police Syllabus 2026 in Hindi): UPPRB सिपाही, हेड कांस्टेबल भर्ती पाठ्यक्रम हिंदी में देखें
शिक्षा का महत्व पर हिंदी में निबंध (Essay on Importance of Education in Hindi): 100 से 500 शब्दों में देखें
मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay on my favourite Game in Hindi) - कक्षा 6 से 12 के लिए गेम पर निबंध लिखना सीखें
फेयरवेल स्पीच (Farewell Speech in Hindi) - विदाई समारोह, सीनियर फेयरवेल पर स्पीच देना सीखें
नवोदय विद्यालय क्लास 6 और 9 रिजल्ट 2026 (Navodaya Vidyalaya Class 6th & 9th Result 2026 in Hindi): JNVST रिजल्ट 2026 @navodaya.gov.in पर देखें
राजस्थान होम गार्ड एडमिट कार्ड 2026