KVS बालवाटिका एडमिशन 2026-27

Jaya verma

Updated On: March 20, 2026 11:31 AM

KVS बालवाटिका एडमिशन 2026-27 (KVS Balvatika Admission 2026-27) के लिए ऑनलाइन एडमिशन 20 मार्च 2026 से शुरू कर दिए गए हैं। KVS बालवाटिका एडमिशन से संबंधित जानकारी इस लेख में देखें।

KVS बालवाटिका एडमिशन 2026-27 (KVS Balvatika Admission 2026-27)

KVS बालवाटिका एडमिशन 2026-27 (KVS Balvatika Admission 2026-27 in Hindi): KVS बालवाटिका केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संचालित एक प्रोग्राम है जो कक्षा 1 में जाने से पहले वाले बच्चों को विभिन्न स्किल सिखाई जाती है। KVS बालवाटिका एडमिशन 2026-27 (KVS Balvatika Admission 2026-27) 20 मार्च 2026 से शुरू कर दिए गए हैं। बालवाटिका को 3 सेक्शन में विभाजित किया गया है - बालवाटिका 1, बालवाटिका 2, बालवाटिका 3। प्री केजी, एलकेजी और यूकेजी में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं उम्मीदवार इस लेख में KVS बालवाटिका एडमिशन 2026-27 (KVS Balvatika Admission 2026-27 in Hindi) से जुड़ी जानकारी देखें।
यह भी देखें: KVS केंद्रीय विद्यालय एडमिशन डेट 2026-27

KVS बालवाटिका 2026-27 एडमिशन डेट (KVS Balvatika 2026-27 Admission Dates in Hindi)

KVS बालवाटिका 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म 20 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से डेट देख सकते हैं।

KVS बालवाटिका 2026-27 इम्पोर्टेन्ट डेट्स (KVS Balvatika 2026-27 Important Dates)

क्र.सं. इवेंट्स डेट
1 KVS बालवाटिका एडमिशन 2026-27 के लिए नोटिफिकेशन 19 मार्च, 2026
2 बालवाटिका 1, 3 और कक्षा-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) सुबह 10:00 बजे से शुरू
3 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम डेट 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
4 पहली सिलेक्शन लिस्ट (1st Provisional List) का प्रदर्शन 08 अप्रैल 2026 (बालवाटिका) और 09 अप्रैल 2026 (कक्षा-1)
5 दूसरी सिलेक्शन लिस्ट (सीटें खाली रहने पर) 16 अप्रैल, 2026 (गुरुवार)
6 तीसरी सिलेक्शन लिस्ट (सीटें खाली रहने पर) 21 अप्रैल, 2026 (मंगलवार)
7 कक्षा-2 और ऊपर की कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन (ऑफलाइन) 02 अप्रैल 2026 से 08 अप्रैल 2026 तक
8 कक्षा-2 और ऊपर की कक्षाओं के लिए लिस्टजारी करना 13 अप्रैल 2026 (सोमवार)
9 कक्षा-2 और ऊपर की कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक
10 बालवाटिका कक्षाओं में एडमिशन की लास्ट डेट 30 अप्रैल, 2026

यह भी देखें: केंद्रीय विद्यालय केवीएस एडमिशन फॉर्म 2026-27

KVS बालवाटिका एडमिशन 2026-27 के लिए कैसे आवेदन करें? (How to Apply for KVS Balvatika Admission 2026-27 in Hindi?)

KVS बालवाटिका एडमिशन 2026-27 के लिए एडमिशन प्रोसेस 20 मार्च 2026 से शुरू कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आगे लेख में KVS बालवाटिका एडमिशन प्रक्रिया 2026-27 (KVS Balvatika Admission Process 2026-27) के बारे में भी देख सकते हैं।
  • केवीएस बालवाटिका-1 और 3 में एडमिशन के लिए माता-पिता और अभिभावकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना ज़रूरी है। केवीएस बालवाटिका-1 और 3 के एडमिशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • केवीएस बालवाटिका-2 में एडमिशन के लिए माता-पिता को स्वयं अपनी चुनी हुई केंद्रीय विद्यालय (KV) में जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करनी होगी। रजिस्ट्रेशन फॉर्म संबंधित स्कूल से प्राप्त किया जा सकता है। फॉर्म को सही तरीके से भरकर ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ जमा करना होगा। केवीएस बालवाटिका-2 में प्रवेश कक्षा में सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

KVS बालवाटिका एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026-27 (KVS Balvatika Eligibility Criteria 2026-27 in Hindi)

KVS बालवाटिका में एडमिशन लेने के लिए मिनिमम ऐज 3 वर्ष है। नीचे दी गई टेबल में बालवाटिका 1, बालवाटिका 2, बालवाटिका 3 के लिए ऐज एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया देखें।
क्लास जिस वर्ष में प्रवेश लिया जाना है, उस वर्ष की 31 मार्च तक न्यूनतम / अधिकतम आयु
बालवाटिका-1 3 वर्ष पूर्ण लेकिन 4 वर्ष से कम आयु
बालवाटिका-2 4 वर्ष पूर्ण लेकिन 5 वर्ष से कम आयु
बालवाटिका-3 4 वर्ष पूर्ण लेकिन 5 वर्ष से कम आयु

यह भी देखें: KVS एडमिशन लिस्ट 2026 कैसे चेक करें?

/articles/kvs-balvatika-admission-2026-27-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Education Colleges in India

View All
Top