नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी के लिए नीट एमडीएस कटऑफ 2025 (NEET MDS Cutoff 2025) रिजल्ट के साथ जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि नीट एमडीएस पासिंग मार्क्स 2025 क्या हैं, वे कटऑफ और सेफ स्कोर जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

नीट एमडीएस कटऑफ 2025 (NEET MDS Cutoff 2025 in Hindi):
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2025) का रिजल्ट 15 मई को जारी कर दिया गया है, जिसके साथ
नीट एमडीएस कटऑफ 2025 (NEET MDS Cutoff 2025 in Hindi)
भी जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने नीट एमडीएस 2025 (NEET MDS 2025) दी है, वे रिजल्ट इसकी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in/ पर देख सकते हैं। यदि छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भारत के बेस्ट कॉलेज से एमडीएस (MDS) करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें पहले
नीट MDS कटऑफ 2025 (NEET MDS Cutoff 2025)
जान लेनी चाहिए। कॉलेज वाइज
नीट एमडीएस कटऑफ 2025 (NEET MDS Cutoff 2025 in Hindi)
की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
ये भी देखें:
नीट एमडीएस में कम कटऑफ के लिए टॉप कॉलेजेस
नीट एमडीएस कटऑफ 2025 (NEET MDS Cutoff 2025): हाइलाइट्स
नीचे दी गयी टेबल से नीट एमडीएस कटऑफ 2025 (NEET MDS Cutoff 2025) के बारे में मुख्य विशेषताएं देखें:
एग्जाम संचालन प्राधिकरण | नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) |
---|---|
नीट एमडीएस 2025 ऑफिसियल वेबसाइट (NEET MDS 2025 official website) | https://nbe.edu.in/ |
नीट एमडीएस परीक्षा शुल्क |
|
नीट एमडीएस एग्जाम 2025 (NEET MDS exam 2025) डेट | 19 अप्रैल 2025 |
नीट एमडीएस रिजल्ट 2025 डेट (Neet mds result 2025 date) | 15 मई 2025 |
नीट एमडीएस कटऑफ 2025 (NEET MDS Cutoff 2025 in Hindi): कैटेगरी वाइज
नीट एमडीएस परिणाम 2025 (NEET MDS रिजल्ट 2025) के बाद कटऑफ को लेकर कई छात्र चिंतित हैं। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या पिछले वर्ष से लगभग 7 हजार अधिक रही है, जिसके कारण नीट एमडीएस कटऑफ 2025 (NEET MDS Cutoff 2025) हाई हो सकती है। इच्छुक छात्र यहां से नीट एमडीएस 2025 की संभावित कटऑफ देख सकते हैं:
नीट एमडीएस कटऑफ 2025 (NEET MDS Cutoff 2025): कैटेगरी वाइज
कैटेगरी | कटऑफ पर्सेंटाइल | नीट एमडीएस पासिंग मार्क्स 2025 |
---|---|---|
जनरल और ईडब्ल्यूएस | 50 पर्सेंटाइल | 261 |
जनरल पीडब्ल्यूबीडी | 45 पर्सेंटाइल | 244 |
ओबीसी, एससी और एसटी | 40 पर्सेंटाइल | 227 |
नीट एमडीएस कटऑफ (NEET MDS Cutoff in Hindi): पिछले वर्षों का आंकड़ा
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) की कटऑफ सभी श्रेणियों के लिए अलग-अलग होती है। जो प्रति वर्ष नीट एमडीएस रिजल्ट पीडीएफ (NEET MDS result PDF) के साथ जारी की जाती है। जो छात्र नीट एमडीएस कटऑफ (NEET MDS Cutoff) के पिछले वर्षों के आंकड़े जानना चाहते हैं, वे नीचे दी गई टेबल से जानकारी प्राप्त करें:
NEET MDS पिछले वर्षों का कटऑफ
कैटेगरी | कटऑफ मार्क्स 2024 | पासिंग मार्क्स 2023 | कटऑफ स्कोर 2022 | कटऑफ मार्क्स 2021 |
---|---|---|---|---|
जनरल और ईडब्लूएस | 263 | 272 | 263 | 259 |
एससी/एसटी/ओबीसी | 230 | 238 | 227 | 227 |
यूआर पीडब्ल्यूबीडी | 246 | 255 | 245 | 243 |
नीट एमडीएस पासिंग मार्क्स 2025 (NEET MDS Passing Marks 2025): संभावित कॉलेज वाइज
टॉप एमडीएस कॉलेजेस के लिए नीट एमडीएस पासिंग मार्क्स 2025 (NEET MDS Passing Marks 2025) जानने के लिए नीचे देखें:
कॉलेज का नाम | कटऑफ रैंक |
---|---|
मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, नई दिल्ली | 32 से 247 |
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, रोहतक | 248 से 351 |
गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, बैंगलोर | 171 से 261 |
गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, कोट्टायम | 171 से 354 |
नायर डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मुंबई | 262 से 423 |
एस.सी.बी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, कटक | 132 से 421 |
रीजनल डेंटल कॉलेज, गुवाहाटी | 171 से 354 |
नीट एमडीएस कटऑफ 2025 (NEET MDS Cutoff 2025 in Hindi): कैसे डाउनलोड करें
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) की कटऑफ ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करने के इच्छुक छात्र यहां दिए गए तरीके से कटऑफ देख सकते हैं:
- सबसे पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस की आधिकारिक वेबसाइट https://nbe.edu.in/ पर जाएं
- इसके बाद आपको नीट एमडीएस 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नीट एमडीएस 2025 कटऑफ लिंक दिखाई देगा
- नीट एमडीएस 2025 पर क्लिक करें और कटऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर लें
Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?
Say goodbye to confusion and hello to a bright future!
FAQs
नीट एमडीएस के लिए कैटेगरी वाइज कटऑफ नीचे दी गयी है:
- जनरल: 261
- ओबीसी, एससी, एसटी: 227
- जनरल पीडब्लूडी: 244
यदि आप नीट एमडीएस क्वालीफाई करके सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि कटऑफ श्रेणी और कॉलेज के अनुसार अलग-अलग होती है। वर्ष 2025 में नीट एमडीएस में सरकारी कॉलेज लेने के लिए लगभग 148 से 272 अंक की आवश्यकता होती है।
क्या यह लेख सहायक था ?




समरूप आर्टिकल्स
नीट एमडीएस में कम कटऑफ वाले टॉप कॉलेज (Top Colleges for Low Cutoff in NEET MDS)
भारत में नीट स्कोर स्वीकार करने वाले डेंटल कॉलेजों की लिस्ट 2025 (List of Dental Colleges Accepting NEET Scores 2025 in India in Hindi)