पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2026

Shanta Kumar

Published On:

पंजाब पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 के तहत पंजाब पुलिस के डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड कैडर में पुलिस कांस्टेबल के लिए 3298 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन डेट, पद का विवरण और सिलेक्शन प्रोसेस यहाँ जानें। 
पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 (Punjab Police Recruitment 2026)

पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 (Punjab Police Recruitment 2026) पंजाब पुलिस द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 की नोटिफिकेशन 06 मार्च 2026 को जारी कर दी गयी है। इसके अंतर्गत पंजाब पुलिस के डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड कैडर में पुलिस कांस्टेबल के लिए 3298 पदों पर भर्ती की जाएगी। पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 ऑनलाइन अप्लाई (Punjab Police Recruitment 2026 Apply Online) 10 मार्च 2026, शाम 07:00 बजे से 30 मार्च 2026 ,रात 11:55 बजे तक कर सकेंगे। सबसे पहले एक कॉमन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा इसके बाद फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट होगा। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (Punjab Police Constable Recruitment 2026) की पूरी जानकारी यहाँ से पढ़ें।
ये भी पढ़ें : PSSSB एक्साइज इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2026

पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 नोटिफिकेशन (Punjab Police Recruitment 2026 Notification in Hindi)

पंजाब पुलिस द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 की नोटिफिकेशन पीडीएफ 06 मार्च 2026 को जारी कर दी गयी है। आप दिए गए लिंक के माध्यम से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 नोटिफिकेशन लिंक

पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 (Punjab Police Recruitment 2026 in Hindi) : हाइलाइट्स

उम्मीदवार पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (Punjab Police Constable Recruitment 2026) से संबंधित जानकारी यहाँ से पढ़ सकते हैं।
विवरण जानकारी
रिक्रूटमेंट बोर्ड पंजाब पुलिस
पोस्ट का नाम कांस्टेबल (डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड पुलिस कैडर)
विज्ञापन संख्या (Adv no) 01 of 2026
पदों की संख्या 3298
पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 अप्लाई ऑनलाइन शुरू 10 मार्च 2026
पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 ऑनलाइन अप्लाई की लास्ट डेट 30 मार्च 2026 ,रात 11:55 बजे तक
शैक्षणिक योग्यता 10+2 (बारहवीं)
भूतपूर्व सैनिकों - मैट्रिक (दसवीं) की परीक्षा पंजाबी विषय के साथ उत्तीर्ण की हो।
आयु सीमा 18 - 28 वर्ष
सिलेक्शन प्रोसेस स्टेज-1: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट दो पेपर (पेपर-I और पेपर-II)
स्टेज-2: फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
स्टेज-3: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सिलेक्शन का आधार उम्मीदवारों का अंतिम चयन पूरी तरह से पेपर-I में प्राप्त मार्क्स, नॉर्मलाइजेशन और उनके द्वारा चुनी गई कैडर (District या Armed) की वरीयता के आधार पर होगा।
पे-स्केल 19,900/-
ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in

पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2026 (Punjab Police Constable Recruitment 2026)- रिक्तियों का विवरण (डिस्ट्रिक्ट कैडर)

जिला पुलिस कैडर में कांस्टेबलों के कुल संभावित रिक्त पद (खिलाड़ियों को छोड़कर) यहाँ दिए गए हैं :

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (Punjab Police Constable Recruitment 2026)

केटेगरी पद महिलाओं के लिए रिज़र्व पोस्ट
सामान्य / ओपन / अनारक्षित (General) 1066 304
अनुसूचित जाति (SC) बाल्मीकि/मज़हबी सिख, पंजाब 260 104
अनुसूचित जाति (SC) रामदासिया व अन्य, पंजाब 260 104
पिछड़ा वर्ग (BC), पंजाब 260 104
भूतपूर्व सैनिक (ESM) - सामान्य, पंजाब 182 104
भूतपूर्व सैनिक (ESM) - SC बाल्मीकि/मज़हबी सिख, पंजाब 52 0
भूतपूर्व सैनिक (ESM) - SC रामदासिया व अन्य, पंजाब 52 0
भूतपूर्व सैनिक (ESM) - पिछड़ा वर्ग, पंजाब 52 0
पुलिस कर्मियों के बच्चे (Wards of Police Personnel) 52 18
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), पंजाब 260 78
स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी (Wards of FF) 26 9
कुल 2522 825

पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2026 (Punjab Police Constable Recruitment 2026) : रिक्तियों का विवरण (आर्म्ड पुलिस कैडर)

केटेगरी कुल पद महिलाओं के लिए रिज़र्व पद
सामान्य / ओपन / अनारक्षित (General) 328 95
अनुसूचित जाति (SC) बाल्मीकि/मज़हबी सिख, पंजाब 80 32
अनुसूचित जाति (SC) रामदासिया व अन्य, पंजाब 80 32
पिछड़ा वर्ग (BC), पंजाब 80 32
भूतपूर्व सैनिक (ESM) - सामान्य, पंजाब 56 32
भूतपूर्व सैनिक (ESM) - SC बाल्मीकि/मज़हबी सिख, पंजाब 16 0
भूतपूर्व सैनिक (ESM) - SC रामदासिया व अन्य, पंजाब 16 0
भूतपूर्व सैनिक (ESM) - पिछड़ा वर्ग, पंजाब 16 0
पुलिस कर्मियों के बच्चे (Wards of Police Personnel) 16 8
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), पंजाब 80 24
स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी (Wards of FF) 8 4
कुल 776 259


पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 एप्लीकेशन फीस (Punjab Police Recruitment 2026 Application Fee in Hindi)

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए विभिन्न केटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए लागू फीस निम्नानुसार होगा:
केटेगरी एप्लीकेशन फीस एग्जाम फीस टोटल फीस
सामान्य (General) ₹550 ₹650 ₹1200
भूतपूर्व सैनिक (ESM) / उनके वंशज (केवल पंजाब राज्य) ₹500 ₹0 ₹500
SC/ST (सभी राज्य) और पिछड़ा वर्ग (केवल पंजाब) ₹550 ₹150 ₹700
(EWS) ₹550 ₹150 ₹700
नोट: विभिन्न केटेगरी से संबंधित ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस उनकी रिजर्वेशन केटेगरी के अनुसार लागू होगा।

पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 सिलेक्शन प्रोसेस (Punjab Police Recruitment 2026 Selection Process in Hindi)

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (Punjab Police Constable Recruitment 2026) के लिए सिलेक्शन प्रोसेस तीन स्टेज वाली प्रक्रिया होगी जिसमें निम्नलिखित स्टेज शामिल होंगे:
स्टेज टेस्ट का नाम विवरण
स्टेज-I कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) इसमें दो पेपर होंगे:

1. पेपर-I: 100 प्रश्न (मेरिट इसी से बनेगी)।

2. पेपर-II: पंजाबी भाषा टेस्ट (50% मार्क्स लाना अनिवार्य, केवल पास होना जरूरी)।
स्टेज-II शारीरिक परीक्षण (PST & PMT) इसमें दो हिस्से हैं:

1. फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) : दौड़ और शारीरिक गतिविधियां।

2. फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT): लंबाई की माप।

यह स्टेज केवल क्वालीफाइंग है (मार्क्स नहीं जुड़ेंगे)।
स्टेज-III डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट की बारीकी से जांच की जाएगी।

/articles/punjab-police-recruitment-2026-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top