RRB रेलवे ग्रुप डी के लिए रेल मंत्रालय ने 22,000 वैकेंसी की घोषणा किया हैं, इसके लिए वे छात्र अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने 10वीं पास या NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त किए हो। नीचे सारी जानकारी देखें।

RRB रेलवे ग्रुप D वैकेंसी 2026 (RRB Railway Group D Vacancy 2026): RRB रेलवे ग्रुप डी के लिए रेल मंत्रालय ने 22,000 पदों की घोषणा किया हैं। इसके लिए वे छात्र अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने 10वीं पास या NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त किए हो। 12 दिसंबर 2025 को ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से पोस्ट-वाइज वैकेंसी की डिटेल दी गई, साथ ही एग्जाम कैलेंडर भी जारी किया गया। RRB रेलवे ग्रुप डी के तहत टोटल 11 अलग-अलग पोस्ट के लिए भर्ती होंगी। इच्छुक छात्र आरआरबी रेलवे ग्रुप D वैकेंसी 2026 (RRB Railway Group D Vacancy 2026 in Hindi) की नीचे सारी जानकारी देखें।
RRB रेलवे ग्रुप D वैकेंसी 2026 (RRB Railway Group D Vacancy 2026)
12 दिसंबर 2025 को ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से पोस्ट-वाइज वैकेंसी जारी कर दी गयी है। RRB रेलवे ग्रुप D वैकेंसी 2026 का एग्जाम कैलेंडर भी जारी किया गया है। छात्र यहां से RRB रेलवे ग्रुप D वैकेंसी 2026 कैलेंडर (RRB Railway Group D Vacancy 2026 Calendar) डाउनलोड कर सकते है।
| RRB रेलवे ग्रुप D वैकेंसी 2026 कैलेंडर डाउनलोड |
|---|
RRB Railway Group D Vacancy 2026: पोस्ट-वाइज वैकेंसी डिटेल
नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से छात्र पोस्ट-वाइज वैकेंसी डिटेल रूप में देख सकते हैं।
पोस्ट नाम | डिपार्टमेंट | वैकेंसी |
|---|---|---|
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) | इंजीनियरिंग | 600 पोस्ट |
असिस्टेंट (ब्रिज) | इंजीनियरिंग | 600 पोस्ट |
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV | इंजीनियरिंग | 11,000 पोस्ट |
असिस्टेंट (पी-वे) | इंजीनियरिंग | 300 पोस्ट |
असिस्टेंट (टीआरडी) | इलेक्ट्रिकल | 800 पोस्ट |
सिस्टेंट लोको शेड | इलेक्ट्रिकल | 200 पोस्ट |
असिस्टेंट ऑपरेशंस | इलेक्ट्रिकल | 500 पोस्ट |
असिस्टेंट (टीएल एंड एसी) | इलेक्ट्रिकल | 500 पोस्ट |
असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू) | मैकेनिकल | 1000 पोस्ट |
प्वाइंट्समैन-बी | ट्रैफिक | 5,000 पोस्ट |
असिस्टेंट (एस एंड टी) | एस एंड टी | 1500 पोस्ट |
कुल पोस्ट | 22,000 |
RRB Railway Group D Vacancy 2026: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
छात्र आरआरबी रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2026 (RRB Railway Group D Vacancy 2026) के बारे में नीचे पॉइंट-वाइज विवरण के माध्यम से एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन, ऐज लिमिट, एप्लीकेशन फीस आदि की जानकारी ले सकते हैं।
- 10वीं पास या NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 36 आयु है।
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपए तो वहीं एससी, एसटी, ईबीसी, महिला, ट्रांसजेंडर के लिए 250 रुपए एप्लीकेशन फीस है।
RRB Railway Group D Vacancy 2026 in Hindi: सिलेक्शन प्रोसेस जानें
छात्र नीचे लेवल 1 एग्जाम के सभी 4 स्टेज को देख सकते हैं , इस सभी स्टेजेस को कम्पलीट करने के बाद ही फाइनल सिलेक्शन होता हैं।
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
FAQs
RRB रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2026 में असिस्टेंट (ट्रैक मशीन), ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV, असिस्टेंट (टीआरडी), प्वाइंट्समैन-बी आदि पोस्ट शामिल हैं।
RRB रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2026 में कुल 22,000 पोस्ट हैं।
RRB रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2026 के लिए वे छात्र एलिजिबल हैं जिन्होंने 10वीं पास या NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।















समरूप आर्टिकल्स
यूपी पुलिस सिलेबस 2026 (UP Police Syllabus 2026 in Hindi): UPPRB सिपाही, हेड कांस्टेबल भर्ती पाठ्यक्रम हिंदी में देखें
शिक्षा का महत्व पर हिंदी में निबंध (Essay on Importance of Education in Hindi): 100 से 500 शब्दों में देखें
मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay on my favourite Game in Hindi) - कक्षा 6 से 12 के लिए गेम पर निबंध लिखना सीखें
फेयरवेल स्पीच (Farewell Speech in Hindi) - विदाई समारोह, सीनियर फेयरवेल पर स्पीच देना सीखें
नवोदय विद्यालय क्लास 6 और 9 रिजल्ट 2026 (Navodaya Vidyalaya Class 6th & 9th Result 2026 in Hindi): JNVST रिजल्ट 2026 @navodaya.gov.in पर देखें
राजस्थान होम गार्ड एडमिट कार्ड 2026