SSC एग्जाम कैलेंडर 2026 (SSC Exam Calendar 2026 in Hindi) के अनुसार विभिन्न पोस्ट के लिए भर्ती के लिए एग्जाम मई 2026 से आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार सभी पोस्ट के लिए एग्जाम शेड्यूल यहाँ देखें।

SSC एग्जाम कैलेंडर 2026 (SSC Exam Calendar 2026 in Hindi): स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) भारत सरकार द्वारा विभिन्न पोस्ट के लिए भर्ती हेतु टेंटेटिव एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। SSC की परीक्षा मई 2026 से शुरू की जाएंगी। जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, हिंदी ट्रांसलेटर्स, सब इंस्पेक्टर, CAPF आदि पोस्ट के लिए SSC एग्जाम नोटिफिकेशन मार्च से सितम्बर 2026 के बीच जारी की जाएंगी। उम्मीदवार इस लेख में सभी पोस्ट के लिए टेंटेटिव SSC एग्जाम कैलेंडर 2026 (SSC Exam Calendar 2026) देख सकते हैं तथा अन्य जानकारी भी प्राप्त करें।
SSC एग्जाम कैलेंडर 2026 (SSC Exam Calendar 2026)
SSC की विभिन्न पोस्ट जैसे जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, हिंदी ट्रांसलेटर्स आदि के लिए टेंटेटिव एग्जाम शेड्यूल जारी हो गया है। यह एग्जाम अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग महीनों में आयोजित किए जाएंगे। SSC एग्जाम देने के इच्छुक छात्र नीचे टेबल में डिटेल में पूरा शेड्यूल जान सकते हैं।
| एग्जाम का नाम | टियर/फेज | नोटिफिकेशन डेट | एप्लीकेशन क्लोजिंग डेट | एग्जाम का महीना |
|---|---|---|---|---|
| जेएसए / एलडीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्ज़ामिनेशन, 2025 (सिर्फ डीओपीटी के लिए) | पेपर-I (सीबीई) | 16 मार्च 2026 | 07 अप्रैल 2026 | मई 2026 |
| एसएसए / यूडीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्ज़ामिनेशन, 2025 (सिर्फ डीओपीटी के लिए) | पेपर-I (सीबीई) | 16 मार्च 2026 | 07 अप्रैल 2026 | मई 2026 |
| एएसओ ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्ज़ामिनेशन, 2025 | पेपर-I (सीबीई) | 16 मार्च 2026 | 07 अप्रैल 2026 | मई 2026 |
| कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्ज़ामिनेशन, 2026 | टियर-I (सीबीई) | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 | मई – जून 2026 |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल) एग्ज़ामिनेशन, 2026 | पेपर-I (सीबीई) | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 | मई – जून 2026 |
| सेलेक्शन पोस्ट एग्ज़ामिनेशन, फेज-XIV, 2026 | सीबीई | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 | मई – जुलाई 2026 |
| कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्ज़ामिनेशन, 2026 | टियर-I (सीबीई) | अप्रैल 2026 | मई 2026 | जुलाई – सितंबर 2026 |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एंड ‘डी’ एग्ज़ामिनेशन, 2026 | सीबीई | अप्रैल 2026 | मई 2026 | अगस्त – सितंबर 2026 |
| कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स एग्ज़ामिनेशन, 2026 | पेपर-I (सीबीई) | अप्रैल 2026 | मई 2026 | अगस्त – सितंबर 2026 |
| मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ एंड हवलदार (CBIC और CBN) एग्ज़ामिनेशन, 2026 | सीबीई | जून 2026 | जुलाई 2026 | सितंबर – नवंबर 2026 |
| सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस एग्ज़ामिनेशन, 2026 | पेपर-I (सीबीई) | मई 2026 | जून 2026 | अक्टूबर – नवंबर 2026 |
| कॉन्स्टेबल्स (GD) इन सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF), एनआईए, एसएसएफ एंड राइफलमैन (GD) इन असम राइफल्स एग्ज़ामिनेशन, 2027 | सीबीई | सितम्बर 2026 | अक्टूबर 2026 | जनवरी – मार्च 2027 |
SSC एग्जाम कैलेंडर 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download SSC Exam Calendar 2026?)
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन एग्जाम कैलेंडर उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाता है। अभी SSC द्वारा 2026-27 के लिए संभावित डेट घोषित की गई हैं। SSC एग्जाम डेट 2026-27 (SSC Exam Date 2026-27) कैसे चेक करें, यह नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से जान सकते हैं।स्टेप 1: SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर फॉर कैंडिडेट सेक्शन में एग्जामिनेशन कैलेंडर पर क्लिक करें।
स्टेप 3: स्क्रीन पर खुले पेज पर 2026-27 सेशन चुनें।
स्टेप 4: टेंटेटिव कैलेंडर 2026- 27 सेशन के लिए देखें।
स्टेप 5: डाउनलोड एग्जामिनेशन कैलेंडर ऑप्शन से डेटशीट डाउनलोड करें।















समरूप आर्टिकल्स
यूपी पुलिस सिलेबस 2026 (UP Police Syllabus 2026 in Hindi): UPPRB सिपाही, हेड कांस्टेबल भर्ती पाठ्यक्रम हिंदी में देखें
शिक्षा का महत्व पर हिंदी में निबंध (Essay on Importance of Education in Hindi): 100 से 500 शब्दों में देखें
मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay on my favourite Game in Hindi) - कक्षा 6 से 12 के लिए गेम पर निबंध लिखना सीखें
फेयरवेल स्पीच (Farewell Speech in Hindi) - विदाई समारोह, सीनियर फेयरवेल पर स्पीच देना सीखें
नवोदय विद्यालय क्लास 6 और 9 रिजल्ट 2026 (Navodaya Vidyalaya Class 6th & 9th Result 2026 in Hindi): JNVST रिजल्ट 2026 @navodaya.gov.in पर देखें
राजस्थान होम गार्ड एडमिट कार्ड 2026