आईटीआई के लिए टॉप स्कॉलरशिप 2026 (Top Scholarships for ITI 2026 in Hindi) लिस्ट यहां देखें

Amita Bajpai

Updated On: February 04, 2026 04:30 PM

आईटीआई के लिए टॉप स्कॉलरशिप 2026 (Top Scholarships for ITI 2026 in Hindi) में छात्रों को 15 हजार से 1 लाख तक की मदद दी जाती है। अप्लाई करने वाले छात्रों को लिस्ट, एलिजिबिलिटी, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी इस लेख में मिलेगी। लिस्ट जानने के लिए आगे पढ़ें।

आईटीआई के लिए टॉप स्कॉलरशिप 2026 (Top Scholarships for ITI 2026 in Hindi)

आईटीआई के लिए टॉप स्कॉलरशिप 2026 (Top Scholarships for ITI 2026 in Hindi): इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट यानि आईटीआई के लिए भारत में कई स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं। आपको यह छत्रवृत्ति ट्यूशन फीस, प्राइस मनी के रूप में जाती है। आईटीआई स्कॉलरशिप CLP इंडिया, HDFC बैंक, HP उड़ान और NSE जैसी बड़ी संस्थाओं द्वारा चलाई जाती हैं। आपको आईटीआई के लिए टॉप स्कॉलरशिप 2026 (Top Scholarships for ITI 2026 in Hindi) में आवेदन करने के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ITI स्कॉलरशिप 2026 (ITI Scholarship 2026) एप्लीकेशन प्रोसेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से होते हैं। आप आईटीआई स्कॉलरशिप लिस्ट 2026 (ITI Scholarship List 2026 in Hindi) एलिजिबिलिटी, स्कॉलरशिप अमाउंट आदि इस लेख में चेक करें।

आईटीआई के लिए टॉप स्कॉलरशिप लिस्ट 2026 (Top Scholarships List for ITI 2026 in Hindi)

सरकारी और प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) कॉलेज में आईटीआई के लिए टॉप स्कॉलरशिप 2026 (Top Scholarships for ITI 2026 in Hindi) की लिस्ट नीचे दी गई है:

ITI के लिए टॉप स्कॉलरशिप लिस्ट 2026 (Top Scholarship List for ITI 2026 in Hindi) एलिजिबिलिटी

S.No.

स्कॉलरशिप का नाम

एलिजिबिलिटी और परिवार की वार्षिक आय

स्कॉलरशिप अमाउंट

1

CLP इंडिया स्कॉलरशिप स्कीम

  • केवल वे उम्मीदवार अप्प्लाई कर सकते हैं जोCLP या पावर प्लांट गुजरात भरूच जिले में है।
  • जो भी छात्र अभी पढ़ाई कर रहे हैं, चाहे वह स्कूल (10वीं/12वीं), कॉलेज (UG/PG), डिप्लोमा या आईटीआई कोर्स में हों, वो इस योजना के लिए पात्र (eligible) हैं।

₹6,000 से ₹18,000

2

HDFC बैंक एजुकेशनल क्राइसिस स्कॉलरशिप

  • कक्षा 6 से PhD तक के छात्र इस स्कॉलरशिप एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

₹10,000 से ₹25,000

3

NSE (नेशनल स्कॉलरशिप एग्ज़ाम)

  • क्लास 5 से 12, डिप्लोमा, डिग्री वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।

₹35,000 तक या कोर्स फीस के अनुसार

4

HP उड़ान स्कॉलरशिप

  • एजुकेशन क्वालिफिकेशन: ITI/डिप्लोमा/11वीं में पढ़ रहे छात्र या जिन्होंने 10वीं में 60% अंक प्राप्त किये हैं वे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों के परिवार की आए ₹4 लाख वार्षिक या इससे काम होनी चाहिए।

₹20,000 से ₹30,000/वर्ष

5

सरला देवी स्कॉलरशिप

  • एजुकेशन क्वालिफिकेशन: आर्ट्स/साइंस/कॉमर्स /वोकेशनल से 12वीं में 75% अंक
  • वार्षिक आय: न्यूनतम ₹4.5 लाख वार्षिक

₹15,000 से ₹75,000

आईटीआई स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कैसे करें? (How to Apply for ITI Scholarships 2026 in Hindi?)

ITI स्कॉलरशिप फॉर्म 2026 (ITI Scholarship Form 2026) भरने का तरीका उम्मीदवारों सभी संस्थाओं ने अलग-अलग तय किया होता है। लेकिन अधिकतम छत्रवती के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसलिए छात्रों को यह सलह दी जाती है की उन्हें एप्लीकेशन फॉर्म की लास्ट डेट से पहले स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट ज़रूर देखनी चाहिए। निम्नलिखित स्टेप्स से आप ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका जान सकते हैं।

ITI स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for ITI scholarship in Hindi?)

  • सबसे पहले स्कॉलरशिप चुनें और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • जानकारी सही भरें और एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट करें
  • कुछ टॉप आईटीआई स्कॉलरशिप में एग्जाम या इंटरव्यू भी होता है, जिसकी जानकारी ईमेल या SMS से दी जाती है
ये भी चेक करें-
10वीं के बाद स्कॉलरशिप 2026 12वीं के बाद स्कॉलरशिप
झारखंड NMMS स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म 2026 ज्ञानभूमि स्कॉलरशिप 2026
NMMS स्कॉलरशिप 2026-27 यूपी एनएमएमएस स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म 2026-27
यूपी स्कॉलरशिप MPTAAS स्कॉलरशिप 2026
बिहार NMMS स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म 2026 --

आईटीआई स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट लिस्ट (Documents Required for ITI Scholarship 2026 in Hindi)

आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के लिए 2026 में छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) प्राप्त करने के लिए, आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आप यहां से आईटीआई स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट (Documents Required for ITI Scholarship 2026 in Hindi) जान सकते है।

  • 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पहचान प्रमाण
  • पासपोर्ट आकार की फोटो
आईटीआई के लिए टॉप स्कॉलरशिप 2026 (Top Scholarships for ITI 2026 in Hindi) के लिए अधिक जानकारी के लिए CollegeDekho के साथ बने रहें।

ये भी देखें:

भारत में मेडिकल स्टूडेंट के लिए स्कॉलरशिप भारत में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए स्कॉलरशिप
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल बिहार NMMS स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म 2026
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप भारत में प्राइवेट स्कॉलरशिप की लिस्ट 2026
यूपी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026

FAQs

क्या आईटीआई के छात्र स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, यदि आप आईटीआई में पढ़ रहे हैं या 10वीं के बाद ITI की करना चाहते हैं तो आप भी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आईटीआई से मुझे कितनी स्कॉलरशिप मिल सकती है?

आईटीआई से छात्रों को वर्ष में लगभग 6 हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये तक की वार्षिक स्कॉलरशिप मिल सकती है।

आईटीआई के लिए टॉप 5 स्कॉलरशिप कौन सी हैं?

  • CLP इंडिया स्कॉलरशिप स्कीम
  • HDFC बैंक एजुकेशनल क्राइसिस स्कॉलरशिप सपोर्ट
  • नेशनल स्कॉलरशिप एग्जाम (NSE)
  • HP उड़ान स्कॉलरशिप प्रोग्राम
  • सरला देवी स्कॉलरशिप

/articles/top-scholarships-for-iti/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top