यूपी D.El.Ed कॉलेज फीस 2026 (UP D.El.Ed College Fees 2026 in Hindi), प्राइवेट कॉलेजेस में 41 हज़ार प्रति वर्ष होती है। छात्र पूरा फीस स्ट्रक्चर जानने के लिए यह आर्टिकल देखें।

यूपी D.El.Ed कॉलेज फीस 2026 (UP D.El.Ed College Fees 2026 in Hindi) यूपी D.El.Ed कॉलेज की फीस 40 हज़ार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक होती है। प्राइवेट D.El.Ed कॉलेजों (UP Private D.El.Ed Colleges) की तुलना में सरकारी कॉलेजों की फीस कम होती है। यूपी D.El.Ed कॉलेज फीस स्ट्रक्चर 2026 (UP D.El.Ed College Fee Structure 2026) कई कारकों पर निर्भर करता है और इसे स्टेट एजुकेशन बोर्ड द्वारा निर्धारित किया जाता है। उत्तर प्रदेश के कई संस्थान सरकारी नियमों के अनुसार फीस तय करते हैं, जबकि कुछ कॉलेजेस फेकल्टी और सुविधाओं के आधार पर फीस लेते हैं।
यूपी के अधिकांश प्राइवेट डी.एल.एड कॉलेजों में कोर्स की फीस लगभग 41 हज़ार रुपये प्रति वर्ष होती है, जबकि सरकारी संस्थानों में यह 10,200 रुपये प्रति वर्ष है। यदि आप
उत्तर प्रदेश के टॉप D.El.Ed कॉलेज की फीस 2026 (Top D.El.Ed Colleges in Uttar Pradesh Fees 2026)
जानना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया आर्टिकल पढ़ें।
यह भी देखें:
शिक्षक के रूप में करियर
यूपी D.El.Ed कॉलेज फीस स्ट्रक्चर 2026 (UP D.El.Ed College Fees Structure 2026 in Hindi)
उत्तर प्रदेश के D.El.Ed कॉलेज से पढ़ाई करने का कुल खर्च लगभग 30 हज़ार से 1 लाख रुपये तक हो सकता है। यूपी में लगभग 100 से भी अधिक D.El.Ed कॉलेज हैं, जिनमें कई बेहतरीन प्राइवेट और सरकारी दोनों संस्थान शामिल हैं। जो उम्मीदवार यूपी डी.एल.एड कॉलेज फीस स्ट्रक्चर 2026 (UP D.El.Ed College Fees Structure 2026 in Hindi) जानने में रुचि रखते हैं, उन्हें निम्नलिखित टेबल देखना चाहिए।
उत्तर प्रदेश D.El.Ed कॉलेज फीस स्ट्रक्चर 2026 (Uttar Pradesh D.El.Ed College Fees Structure 2026 in Hindi)
नीचे दी गई टेबल उत्तर प्रदेश के CCS यूनिवर्सिटी, डॉ. एम.सी. सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, अमृतानन्दमाई कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन जैसे बेहतरीन कॉलेजेस की फीस की जानकारी दी गई है:
कॉलेज का नाम | फीस |
|---|---|
अमृतानन्दमाई कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन | ₹41,000 प्रति वर्ष |
वासुदेव बीटीसी कॉलेज, प्रयागराज | ₹41,000 प्रति वर्ष |
मंगालमय, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली एनसीआर | ₹82,000 (कुल फीस) |
CCS यूनिवर्सिटी, मेरठ | ₹10,200 प्रति वर्ष |
रामा देवी कन्या महाविद्यालय, नोएडा | ₹41,000 प्रति वर्ष |
डॉ. एम.सी. सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेजेस | ₹41,000 प्रति वर्ष + एग्जाम फीस |
RCEP बडुआन |
|
श्री वेंकेटेश्वर यूनिवर्सिटी, गजरौला | ₹65,000 प्रति वर्ष |
FS यूनिवर्सिटी, शिकोहाबाद | ₹1,20,000 (कुल फीस) |
यह भी पढ़ें: लेक्चरर बनने के लिए करियर पथ
यूपी में D.El.Ed फीस निर्धारित करने वाले कारक (Factors that determine D.El.Ed fees in UP in Hindi)
उत्तर प्रदेश में विभिन्न कॉलेजों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) कोर्स की फीस निम्नलिखित फैक्टर्स के आधार पर निर्धारित की जाती है।
UP में डी.एल.एड फीस निर्धारित करने वाले कारक (Factors that determine D.El.Ed fees in UP in Hindi)
- लोकेशन और प्रतिष्ठा: बड़े शहर या उच्च रैंक वाले कॉलेजों की फीस अधिक होती है
- फेसिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर: स्मार्ट क्लास, हॉस्टल, लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं से फीस बढ़ती है
- कॉलेज का प्रकार: सरकारी कॉलेजों की फीस कम और प्राइवेट कॉलेजों की ज़्यादा होती है
- कोर्स ड्यूरेशन और अन्य फीस: परीक्षा, लाइब्रेरी, लैब और डेवलपमेंट फीस भी कुल फीस में शामिल होते हैं जिसके कारण कॉलेज की फीस कम या ज़्यादा हो सकती है।
| यूपी D.El.Ed रिजल्ट 2026 | यू.पी डी.एल.एड सिलेबस 2026 |
|---|---|
| यूपी D.EL.ED टॉप कॉलेज 2026 | यूपी डी.एल.एड एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 |
| UP डी.एल.एड मेरिट लिस्ट 2026 | एमपी पॉलिटेक्निक कॉलेज लिस्ट 2026 |
FAQs
उत्तर प्रदेश में D.El.Ed एडमिशन 2025-26 के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसिलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा।
उत्तर प्रदेश D.El.Ed एडमिशन 2026 संभावित रूप से जून, 2026 में आयोजित किए जायेंगे।
उत्तर प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में D.El.Ed कोर्स के लिए प्रति वर्ष 10,200 रुपये फीस निर्धारित की जाती है।
उत्तर प्रदेश में अधिकतम प्राइवेट डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) कॉलेज की फीस लगभग 41 हजार रुपये प्रति वर्ष है।
यूपी में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) कोर्स 2 वर्ष का होता है जिसमे कुल 4 सेमेस्टर होते हैं।















समरूप आर्टिकल्स
यूपी पुलिस सिलेबस 2026 (UP Police Syllabus 2026 in Hindi): UPPRB सिपाही, हेड कांस्टेबल भर्ती पाठ्यक्रम हिंदी में देखें
शिक्षा का महत्व पर हिंदी में निबंध (Essay on Importance of Education in Hindi): 100 से 500 शब्दों में देखें
मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay on my favourite Game in Hindi) - कक्षा 6 से 12 के लिए गेम पर निबंध लिखना सीखें
फेयरवेल स्पीच (Farewell Speech in Hindi) - विदाई समारोह, सीनियर फेयरवेल पर स्पीच देना सीखें
नवोदय विद्यालय क्लास 6 और 9 रिजल्ट 2026 (Navodaya Vidyalaya Class 6th & 9th Result 2026 in Hindi): JNVST रिजल्ट 2026 @navodaya.gov.in पर देखें
राजस्थान होम गार्ड एडमिट कार्ड 2026