JEE Mains 2026 का कटऑफ क्या होगा?

Shanta Kumar

Published On:

JEE Mains 2026 कटऑफ (JEE Mains 2026 Cutoff) इस वर्ष 94 परसेंटाइल तक जा सकती है। उम्मीदवार इस लेख में एक्सपेक्टेड कटऑफ के साथ - साथ पिछले वर्षों की कटऑफ भी देख सकते हैं।
JEE Mains 2026 कटऑफ (JEE Mains 2026 Cutoff)

JEE Mains 2026 कटऑफ (JEE Mains 2026 Cutoff): इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए JEE Mains 2026 कटऑफ एक ज़रूरी मानक है, जो उम्मीदवार के IIT, NIT, IIIT, GFTI जैसे प्रसिद्ध इंस्टीट्यूशन में एडमिशन लेने के लिए योगयता तय करता है। JEE Mains सेशन 1 एग्जाम 21 जनवरी से 29 जनवरी, 2026 को हो चुकी है, जिसकी कटऑफ उम्मीदवार के परफॉरमेंस पर निर्भर करेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) रिजल्ट के साथ - साथ केटेगरी वाइज परसेंटाइल भी जारी करेगा। कटऑफ के माध्यम से उम्मीदवार अपने JEE एडवांस्ड एग्जाम में प्रवेश के लिए अनुमान भी लगा सकते हैं। इस लेख में छात्र एक्सपेक्टेड JEE Mains 2026 कटऑफ (JEE Mains 2026 Cutoff) देख सकते हैं।

JEE Mains 2026 कटऑफ (JEE Mains 2026 Cutoff): एक्सपेक्टेड

JEE Main कटऑफ 2026 परसेंटाइल JEE Advanced 2026 के लिए क्वालिफाई करने के लिए मिनिमम परसेंटाइल दर्शाता है। परसेंटाइल स्कोर छात्रों के प्रदर्शन, परीक्षा की कठिनाई, तथा कई शिफ्टों में नॉर्मलाइजेशन पर निर्भर करता है। यह कटऑफ हर साल बदलती है और अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार भी अलग होती है। ध्यान रहे कि केवल क्वालिफाइंग परसेंटाइल प्राप्त कर लेने से NITs या IIITs में प्रवेश की गारंटी नहीं मिलती, लेकिन JEE Advanced में बैठने के लिए यह अनिवार्य है। नीचे दी गई टेबल में उम्मीदवार एक्सपेक्टेड JEE Mains 2026 कटऑफ (JEE Mains 2026 Cutoff) चेक कर सकते हैं।
केटेगरी एक्सपेक्टेड क्वालिफाइंग परसेंटाइल
सामान्य (General) 93.2 – 94.1
सामान्य–ईडब्ल्यूएस (Gen-EWS) 81 – 82
अन्य पिछड़ा वर्ग–नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL) 79 – 80
अनुसूचित जाति (SC) 60 – 62
अनुसूचित जनजाति (ST) 47 – 49
दिव्यांग वर्ग (PwD) 0.001 – 1

JEE Mains पिछले वर्षों की कटऑफ (Previous Years Cutoff for JEE Mains)

पिछले वर्षों के ट्रेंड्स से यह स्पष्ट होता है कि प्रतिस्पर्धा में लगातार बढ़ोतरी हुई है, खासकर 2023 के बाद। कई शिफ्टों में होने वाला नॉर्मलाइजेशन परसेंटाइल को लगातार प्रभावित करता है, इसलिए हर साल ट्रेंड्स का एनालिसिस करना ज़रूरी होता है। पिछली कटऑफ का अध्ययन करने से JEE Mains 2026 की कटऑफ मार्क्स का अनुमान लगाने में मदद मिलती है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में 2025 - 2020 तक की JEE Mains पिछले वर्षों की कटऑफ (Previous Years Cutoff for JEE Mains) देख सकते हैं।
वर्ष सामान्य (General) ईडब्ल्यूएस (EWS) ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) दिव्यांग (PwD)
2025 93.1 80.38 79.43 61.15 47.9 0.0079
2024 93.23 81.32 79.67 60.09 46.69 0.0018
2023 90.77 75.62 73.61 51.97 37.23 0.0013
2022 88.41 63.11 67 43.08 26.77 0.0031
2021 87.89 66.22 68.02 46.88 34.67 0.0096
2020 90.37 70.24 72.88 50.17 39.06 0.061

/articles/what-is-the-cutoff-of-jee-mains-in-2026-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top