
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल योग्यता 2026 (Haryana Police Constable Eligibility 2026):
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 11 जनवरी, 2026 से जारी कर दिए गए हैं, जिसकी लास्ट डेट 25 जनवरी, 2026 है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के लिए वही छात्र पत्र हैं जिनकी आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष तक है। HSSC ने कुल 5500 कांस्टेबल पद निकले हैं। इच्छुक उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में उम्मीदवार हरियाणा पुलिस कांस्टेबल योग्यता 2026 (Haryana Police Constable Eligibility 2026) के साथ-साथ फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के लिए क्वॉलिफिकेशन्स देख सकते हैं।
यह भी देखें:
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2026
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026 (Haryana Police Eligibility Criteria 2026)
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के लिए अप्लाई करने से पहले ज़रूरी पात्रता मानदंड का ध्यान रखना होगा। नीचे दी गई टेबल में उम्मीदवार हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026 (Haryana Police Eligibility Criteria 2026) देख सकते हैं।| विवरण | एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया |
|---|---|
| शैक्षणिक योग्यता | 10 + 2 पास या मान्यता प्राप्त बोर्ड से समान एग्जाम |
| हिंदी या संस्कृत में से किसी एक सब्जेक्ट में मेट्रिक | |
| आयु सीमा | 18 से 25 वर्ष 1 जनवरी, 2026 तक |
| अन्य पात्रता | HSSC ग्रुप C CET एग्जाम पास्ड |
यह भी देखें: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PMT क्वॉलिफिकेशन्स 2026 (Haryana Police Constable PMT Qualifications 2026)
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (PMT) पास करना होगा जिसके लिए HSSC द्वारा स्टैंडर्ड्स निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार नीचे टेबल में सभी हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PMT क्वॉलिफिकेशन्स 2026 (Haryana Police Constable PMT Qualifications 2026) देख सकते हैं।| केटेगरी | ऊँचाई (Height) | छाती (Chest) |
|---|---|---|
|
पुरुष (Male)
सामान्य वर्ग | 170 सेंटीमीटर | बिना एक्सपैंड हुआ, मिनिमम 83 सेंटीमीटर तथा कम से कम 04 सेंटीमीटर का एक्सपेंशन आवश्यक |
|
पुरुष (Male)
आरक्षित वर्ग | 168 सेंटीमीटर (विज्ञापन/संशोधन के समय लागू नवीनतम सरकारी आरक्षण नीति के अनुसार पात्र आरक्षित वर्गों के लिए) | बिना एक्सपैंड हुआ, मिनिमम 81 सेंटीमीटर तथा कम से कम 04 सेंटीमीटर का एक्सपेंशन आवश्यक |
| महिला (Female) सामान्य वर्ग | 158 सेंटीमीटर | लागू नहीं (NIL) |
| महिला (Female) आरक्षित वर्ग | 156 सेंटीमीटर | लागू नहीं (NIL) |
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PST क्वॉलिफिकेशन्स 2026 (Haryana Police Constable PST Qualifications 2026)
जो उम्मीदवार हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के लिए PMT क्वालीफाई कर लेंगे उन्हें आगे फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) क्वालीफाई करना होगा। जिससे उम्मीदवार की फिजिकल फिटनेस का आंकलन किया जाएगा। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PST क्वॉलिफिकेशन्स 2026 (Haryana Police Constable PST Qualifications 2026) नीचे दी गई है।| उम्मीदवार | रेस डिस्टेंस | क्वालीफाइंग टाइम |
|---|---|---|
| पुरुष (Male) | 2.5 किलोमीटर | 12 मिनट |
| महिला (Female) | 1.1 किलोमीटर | 6 मिनट |
| एक्स सर्विस मैन (Ex Service Man) | 1.1 किलोमीटर | 5 मिनट |
| नोट: इस परीक्षण की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के विवेकानुसार RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस) या कोई अन्य उन्नत एवं विश्वसनीय तकनीक का उपयोग किया जाएगा। | ||
यह भी देखें:















समरूप आर्टिकल्स
यूपी पुलिस सिलेबस 2026 (UP Police Syllabus 2026 in Hindi): UPPRB सिपाही, हेड कांस्टेबल भर्ती पाठ्यक्रम हिंदी में देखें
शिक्षा का महत्व पर हिंदी में निबंध (Essay on Importance of Education in Hindi): 100 से 500 शब्दों में देखें
मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay on my favourite Game in Hindi) - कक्षा 6 से 12 के लिए गेम पर निबंध लिखना सीखें
फेयरवेल स्पीच (Farewell Speech in Hindi) - विदाई समारोह, सीनियर फेयरवेल पर स्पीच देना सीखें
नवोदय विद्यालय क्लास 6 और 9 रिजल्ट 2026 (Navodaya Vidyalaya Class 6th & 9th Result 2026 in Hindi): JNVST रिजल्ट 2026 @navodaya.gov.in पर देखें
राजस्थान होम गार्ड एडमिट कार्ड 2026