UPTET 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ग्रेजुएशन, B.Ed, D.El.Ed सर्टिफिकेट और अन्य डॉक्यूमेंट्स होना ज़रूरी है। उम्मीदवार UPTET 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट (List of Documents Required for UPTET Application Form), अपलोड करने का फॉर्मेट और फीस यहाँ देखें।

UPTET 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट (List of Documents Required for UPTET Application Form 2026 in Hindi): UPTET एग्जाम उत्तरप्रदेश बेसिक एजुकेशन बॉर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है। UPTET एग्जाम उन उम्मीदवारों के लिए पास करना ज़रूरी है जो प्राइमरी और अपर प्राइमरी कक्षा के छात्रों को पढ़ाने में रूचि रखते हैं। UPTET 2026 एग्जाम 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। डिटेल UPTET नोटिफिकेशन जल्द ही जारी की जाएगी। जिसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म की लिंक आप परीक्षा नियामक प्राधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर देख पाएंगे। UPTET एप्लीकेशन फॉर्म के लिए जाति प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र आदि डॉक्यूमेंट्स ज़रूरी हैं। जो उम्मीदवार UPTET 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे UPTET एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट (List of Documents Required for UPTET Application Form) यहाँ से देख सकते हैं।
UPTET एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट (List of Documents Required for UPTET Application Form): हाइलाइट्स
UPTET एप्लीकेशन फॉर्म 2025-26 भरने से पहले आपको कुछ सामान्य जानकारी होनी चाहिए। जो नीचे टेबल में दी गयी है।
विवरण | जानकारी |
|---|---|
एग्जाम का नाम | उत्तर प्रदेश टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट |
कंडक्टिंग बॉडी | उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) |
एप्लीकेशन मोड | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | updeled.gov.in |
यह भी देखें: पहले प्रयास में UPTET एग्जाम 2025-26 कैसे क्वालीफाई करें?
UPTET एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट (List of Documents Required for UPTET Application Form in Hindi)
UPTET 2026 एग्जाम के लिए आवेदन हेतु एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स उम्मीदवार को अपलोड करने होते हैं। आवेदक एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट आगे देख सकते हैं।
UPTET एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट:
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट
- B.Ed सर्टिफिकेट
- D.El.Ed सर्टिफिकेट
- पहचान प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- PwD प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- आवासीय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- सिग्नेचर
UPTET एप्लीकेशन फॉर्म फोटो और सिग्नेचर अपलोड फॉर्मेट (Upload Format of Photo and Signature for UPTET Application Form)
UPTET एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट (List of Documents Required for UPTET Application Form) में फोटो और सिग्नेचर महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स हैं जिनका फॉर्मेट जानना उम्मीदवार के लिए ज़रूरी है। UPTET एप्लीकेशन फॉर्म में फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के लिए फॉर्मेट देखें।
डॉक्यूमेंट्स | साइज़ | फॉर्मेट | डाइमेंशन्स |
|---|---|---|---|
फोटो | 10-50 KB | JPG/JPEG | 3.5 x 4.5 cm |
सिग्नेचर | 10-50 KB | JPG/JPEG | 4.5 x 3.5 cm |
UPTET एप्लीकेशन फॉर्म फीस 2025-26 (UPTET Application Form Fee 2025-26)
UPTET एप्लीकेशन फॉर्म फीस सभी केटेगरी के लिए अलग-अलग है। उम्मीदवार केटेगरी वाइज UPTET एप्लीकेशन फॉर्म फीस (UPTET Application Form Fee) दी गई टेबल में देख सकते हैं।
केटेगरी | पेपर 1 या 2 के लिए | दोनों पेपर्स के लिए |
|---|---|---|
सामान्य/OBC | 600 रुपए | 1200 रुपए |
SC/ST | 400 रुपए | 800 रुपए |
PwD | 100 रुपए | 200 रुपए |
यह भी पढ़ें: UPTET और CTET में क्या अंतर है?
UPTET 2025-26 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट जैसे अन्य जानकारी पूर्ण लेख के लिए CollegeDekho के साथ जुड़े रहें।FAQs
नहीं, सभी वर्गों के लिए UPTET एप्लीकेशन फॉर्म फीस इस प्रकार है:
- सामान्य/OBC - 600 रुपए (पेपर 1 या 2 के लिए)
- 1200 रुपए (दोनों पेपर के लिए )
- SC/ST - 400 रुपए (पेपर 1 या 2 के लिए)
- 800 रुपए (दोनों पेपर के लिए)
- PwD - 100 रुपए (पेपर 1 या 2 के लिए)
- 200 रुपए (दोनों पेपर के लिए)
UPTET एप्लीकेशन फॉर्म में फोटो और सिग्नेचर JPG/JPEG फॉर्मेट में अपलोड करने होते हैं।
UPTET एप्लीकेशन फॉर्म के लिए उम्मीदवार को 10वीं कक्षा की मार्कशीट,12वीं कक्षा की मार्कशीट, ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट, B.Ed सर्टिफिकेट, D.El.Ed सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे।
UPTET एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ज़रूरी डाक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करने होंगे।















समरूप आर्टिकल्स
फीमेल के लिए CTET क्वालिफाइंग मार्क्स 2026
SC के लिए CTET पासिंग मार्क्स 2026
नवोदय विद्यालय क्लास 6 प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर (Navodaya Vidyalaya Class 6 Previous Year Question Papers in Hindi)
CTET कटऑफ मार्क्स 2026: जनरल OBC और SC/ST
JNV एडमिशन 2026-27 के लिए ज़रुरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट (List of Documents Required for JNV Admission 2026-27 in Hindi): क्लास 6 और 9 प्रवेश के लिए दस्तावेजों की लिस्ट
JNVST नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to Check JNVST Navodaya Vidyalaya Result 2026 in Hindi): JNVST क्लास 6 और 9 का रिजल्ट