मेरा देश भारत पर निबंध (Essay on My Country India)

Soniya Gupta

Updated On: December 09, 2025 11:24 AM

मेरा देश: भारत पर निबंध (Essay on My Country India) इस लेख में मेरे देश भारत पर 100, 200 और 500 शब्दों में निबंध दिया गया है। छात्रों को भारत के बारे में जानने के लिए यह निबंध ज़रूर पढ़ना चाहिए। 

मेरा देश भारत पर निबंध (Essay on My Country India)

मेरा देश भारत पर निबंध 100 (Essay on My Country India): शब्दों में मेरा देश भारत एक अनोखा देश है जहाँ अलग-अलग जाति, धर्म, भाषाओं के लोग मिल जुलकर रहते हैं और सभी त्यौहार एक साथ मनाते हैं। भारत की संस्कृति पूरे विश्व में सबसे सुन्दर और पुरानी मानी जाती है। हिमालय पर्वत, गंगा-यमुना जैसी कई नदियां, थार डिज़र्ट, आदि भारत को और भी सुन्दर बनाती हैं।भारत 15 अगस्त,1947 को अंग्रेज़ों की गुलामी से आज़ाद हुआ जो केवल स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान से ही मुमकिन हो पाया। भारत आज हर एक क्षेत्र में अपना नाम बना रहा है और आगे बढ़ रहा है। मेरा भारत सच में एक महान देश है और इसकी रक्षा करना हमारा धर्म है।

मेरा देश भारत पर निबंध 200 शब्दों में (Essay on my country India in 200 words)

मेरा देश भारत विश्व में सबसे महान और प्राचीन देशों में से एक है। यहाँ की संस्कृति ‘वसुदेव कुटुंबकम’ और ‘अनेकता में एकता’ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहाँ के लोग, भाषा, त्यौहार सब अलग-अलग होने के बावजूद भी मिल जुलकर रहते हैं तथा अपने भारतीय होने का कर्त्तव्य निभाते हैं। भारत का इतिहास भी अत्यंत गौरवशाली रहा है। यहाँ कई सालों से बहुत से राजा-महाराजाओं ने राज किया, मुग़ल साशन रहा और अंग्रेज़ों की गुलामी रही लेकिन भारत ने सब का बिना डरे और एक जुट होकर सामना किया और 15 अगस्त 1947 को आज़ादी पाई।

भारत भूगोलिक दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा 7 नंबर पर आने वाला देश है जिसका क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। हर क्षेत्र अपनी जगह बहुत सुन्दर है, यहाँ पहाड़ हैं, नदियां हैं, अलग-अलग प्रकार की वनस्पति, पशु-पक्षी सब मिलकर भारत को एक अध्भुत देश बनाते हैं। भारत पूरी दुनिया में हर छेत्र में प्रगति कर रहा है फिर चाहें वह खेल हो, तकनीक हो या कला हो। आज भारत की इकोनॉमी दुनिया में तीसरे नंबर पर आती है और यह सभी देशवासियों की मेहनत का परिणाम है। मेरा देश भारत अपनी संस्कृति और इतिहास को साथ लिए तरक्की कर रहा है और मुझे उस पर गर्व है।

मेरा देश भारत पर निबंध 500 शब्दों में (Essay on my country India 500 words)

मेरा देश: भारत (My Country: India): मेरा देश भारत अपनी संस्कृति और परंपरा के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहाँ के लोग, बोली, मिट्टी, प्रथा, रीती-रिवाज़ आदि सब अलग-अलग होने के बावजूद भी एक ही हैं और यही कारण है कि भारत को “अनेकता में एकता” का प्रतीक माना गया है जो भारतीय संस्कृति की महान विशेषता है। आज के समय में भी इसी परंपरा और संस्कृति को आधार बनाए हुए भारत सभी क्षेत्रों में अपना नाम बना रहा है और सालों से विश्वगुरु की उपाधि को लेकर एक विकसित भारत की ओर कदम बढ़ा रहा है।

प्रस्तावना: भारत की सुंदरता का विश्लेषण किया जाए तो जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सभी 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश अपने आप में एक अद्भुत चित्र का निर्माण करते हैं। यहाँ की हर दिशा प्रकृति के आँचल में ढ़की हुई है जैसे उत्तर भारत में पर्वतमालाएँ, दक्षिण में विशाल समुद्र, पश्चिम में रेगिस्तान और पूर्व में हरे-भरे जंगल देखने को मिलते हैं। यहाँ का वातावरण अलग होने की वजह से कृषि क्षेत्र में भारत को सहायता मिलती है तथा अलग-अलग प्रकार की वनस्पति जन्म लेती है।

भारत का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। यह वो देश है जहाँ हर युग में अपनी कलम, कला और कथा से लेखकों और कवियों ने भारत में क्रांति लाने का काम किया तथा जहाँ बड़े-बड़े सम्राटों ने राज कर अपना गौरव स्थापित किया। अंग्रेज़ों ने भारत पर 200 वर्ष तक शासन किया लेकिन भारत ने भी एकजुट होकर अंग्रेज़ी हुकूमत का सामना किया। कई वीर शहीद हुए और कई स्वत्रंता सेनानियों ने अपना बलिदान देकर भारत को 15 अगस्त, 1947 को आज़ादी के मुकाम तक पहुँचाया। इसी दौर में भारत ने एक नया जन्म लिया और अपना अस्तित्व हासिल किया। आज़ादी के समय से लेकर आज के समय तक भारत ने बहुत कुछ झेला और हासिल किया जैसे 26/11 मुंबई अटैक, कारगिल युद्ध और अभी हाल ही में हुए पहलगाम अटैक में भारतवासियों ने बहुत से अपने खोये परन्तु मेरे देश भारत ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब

देकर पूरी दुनिया को बताया की भारत किसी से कभी नहीं डरता बल्कि सभी मुश्किलों का डट कर सामना करता है। कोरोना महामारी के मुश्किल समय में भी वैज्ञानिकों ने कोविड 19 की वैक्सीन का अविष्कार किया और बाकी देशों की सहायता भी की जिससे देश भर में भारत के सम्बन्ध और गहरे हो गए। भारत लगातार दुनिया के हर क्षेत्र जैसे खेल, संगीत, नृत्य, सिनेमा, टेक्नोलॉजी, स्पेस रिसर्च आदि में अपना नाम रोशन कर रहा है। आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति है। यहाँ के नागरिक अपना लीडर खुद वोट देकर चुनते हैं। आर्थिक रूप से भी भारत बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत की इकॉनमी पूरी दुनिया में 4 नंबर पर है तथा जो ‘मेक इन इंडिया’ तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी योजनाओं के चलते ही आगे बढ़ पाई है।

निष्कर्ष: मेरा देश भारत अपनी संस्कृति, परंपरा और इतिहास को पिरोये हुए डिजिटल भारत की ओर कदम बढ़ा रहा है। प्रगति के इस रास्ते पर सभी देशवासियों को प्रण लेना चाहिए कि वह देश की रक्षा और उन्नत्ति में अपना पूरा योगदान देंगे और अपने कर्त्तव्य का पूरी तरह पालन करेंगे।

ये भी पढ़ें :

महात्मा गांधी पर निबंध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध
सरदार वल्लभभाई पटेल पर निबंध हिंदी में निबंध
नए साल 2026 पर हिंदी में निबंध मदर्स डे पर निबंध
मेरा प्रिय खेल पर निबंध होली पर निबंध
शिक्षा का महत्व पर हिंदी में निबंध पर्यावरण दिवस पर निबंध

/articles/mera-desh-bharat-essay-in-hindi/

Related Questions

How to study for Maharashtra SSC history and geography exam 2025?

-Rukmini Nagorao DevkarUpdated on April 01, 2026 03:21 PM
  • 3 Answers
rahul sharma, Student / Alumni

Lovely Professional University is a leading private university in India known for its diverse academic programs, modern infrastructure, and strong industry exposure. It offers undergraduate and postgraduate courses in engineering, management, law, agriculture, and more. The campus provides global exposure through international tie-ups, skill-based learning, and placement opportunities. LPU focuses on innovation, research, and holistic student development, making it a preferred choice for higher education among students nationwide overall growth.

READ MORE...

RBSE 10th Supplementary exam mein Vidyalay se bheje Gaye marks milte Hain ya nahin

-Heen dodaUpdated on March 20, 2026 11:35 AM
  • 4 Answers
rahul sharma, Student / Alumni

Lovely Professional University (LPU) is a renowned private university offering a wide range of undergraduate and postgraduate programs. It is known for its modern campus, industry-focused curriculum, and strong placement record. LPU provides excellent infrastructure, experienced faculty, and global exposure through international tie-ups. Students gain practical skills through internships, projects, and research opportunities, helping them build successful careers in various professional fields across industries.

READ MORE...

HOW TO DOWNLOAD HP Board 10th QUESTION PAPERS 2025?

-Vanshika ThakurUpdated on March 20, 2026 11:39 AM
  • 4 Answers
rahul sharma, Student / Alumni

Lovely Professional University (LPU) is a renowned private university offering a wide range of undergraduate and postgraduate programs. It is known for its modern campus, industry-focused curriculum, and strong placement record. LPU provides excellent infrastructure, experienced faculty, and global exposure through international tie-ups. Students gain practical skills through internships, projects, and research opportunities, helping them build successful careers in various professional fields across industries.

READ MORE...

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top