यूपी बीएड एडमिशन एलिजिबिलिटी 2026 (UP B.Ed Admission Eligibility 2026 in Hindi)

Amita Bajpai

Updated On: January 07, 2026 01:32 PM

यूपी बीएड एडमिशन एलिजिबिलिटी 2026 (UP B.Ed Admission Eligibility 2026 in Hindi) आवेदन से पहले जान लें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है। यहां पढ़ें यूपी बीएड के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन, आयु सीमा और आरक्षण नीति की पूरी जानकारी।

यूपी बीएड एडमिशन एलिजिबिलिटी 2026 (UP B.Ed Admission Eligibility 2026 in Hindi)

यूपी बीएड एडमिशन एलिजिबिलिटी 2026 (UP B.Ed Admission Eligibility 2026 in Hindi): उत्तर प्रदेश में B.Ed एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को यूपी बीएड जेईई परीक्षा देनी होगी। यह एग्जाम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित किया जाता है। प्रतिवर्ष इसकी नोटिफिकेशन BU झांसी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in, पर जारी 1 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। जो छात्र UP बीएड एडमिशन 2026 (UP B.Ed Admission 2026 in Hindi) की योजना बना रहे हैं उनकी जानकारी के लिए बता दें की यूपी BED जेईई 20 से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित किये जाएंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में फॉर्म भरकर यूपी बीएड एडमिशन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एडमिशन प्रोसेस यूपी बीएड जेईई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाती है और इसलिए आज हम इस आर्टिकल में यूपी बीएड 2026 एडमिशन एलिजिबिलिटी (UP B.Ed Admission Eligibility 2026 in Hindi) के बारे में जानेंगे।

UP B.Ed एडमिशन एलिजिबिलिटी 2026 (UP B.Ed Admission Eligibility 2026 in Hindi)

यदि आप उत्तर प्रदेश से B.Ed कोर्स में एडमीशन लेकर शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यूपी बीएड एडमिशन 2026 (UP B.Ed Admission 2026 in Hindi) एक अच्छा अवसर है, जहां आप कम कॉम्पिटिशन और सरल एंट्रेंस एग्जाम देकर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले यूपी बीएड एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (UP B.Ed Eligibility Criteria 2026 in Hindi) की पूरी जानकारी होना जरूरी है, ताकि आपको एडमिशन प्रोसेस के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। नीचे आप उत्तर प्रदेश B.Ed एडमिशन एलिजिबिलिटी 2026 (Uttar Pradesh B.Ed Admission Eligibility 2026) देख सकते हैं।

UP B.Ed एडमिशन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (UP B.Ed Admission Eligibility Criteria 2026 in Hindi): एजुकेशन क्वालिफिकेशन

केटेगरी

क्राइटेरिया

सामान्य/ओबीसी/SC/ST

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) या स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं।

दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए

न्यूनतम मार्क्स में 5% की छूट दी जाएगी।

यूपी बी.एड एडमिशन के लिए आयु सीमा 2026 (Age Limit for UP B.Ed Admission 2026 in Hindi)

यूपी बीएड जेईई 2026 के नियमों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बैचलर ऑफ एजुकेशन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। उम्मीदवार की एलिजिबिलिटी केवल एजुकेशन क्वालिफिकेशन और राष्ट्रीयता के आधार पर तय की जाती है।

यूपी बीएड एडमिशन आरक्षण निति 2026 (UP B.Ed Admission Reservation Policy 2026 in Hindi)

उत्तर प्रदेश बीएड एडमिशन 2026 (Uttar Pradesh B.Ed Admission 2026) के लिए आरक्षण नीति राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार लागू की जाती है। आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), दिव्यांग (PwD), और महिला अभ्यर्थियों को में छूट प्रदान की जाती है। सभी छात्रों को रिजर्वेशन का लाभ लेने के लिए अपना कास्ट सेर्टिफिकेट एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अपलोड करना होगा। निम्नलिखित टेबल से आप UP B.Ed एडमिशन आरक्षण निति 2026 (UP B.Ed Admission Reservation Policy 2026 in Hindi) जान सकते हैं।

केटेगरी

आरक्षण

OBC

27%

SC

21%

ST

2%

EWS

10%


ये भी चेक करें-
यूपी बी.एड जेईई 2026 में अच्छा स्कोर और रैंक क्या है? यूपी बीएड जेईई एडमिशन 2026
यूपी बीएड जेईई एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट यूपी बी.एड जेईई इम्पोर्टेन्ट टॉपिक 2026
यूपी बी.एड जेईई लास्ट मिनट प्रिपरेशन टिप्स 2026 यूपी बीएड जेईई 2026 में 300+ स्कोर कैसे करें?

FAQs

यूपी B.Ed. कितने साल का होता है?

जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) करना चाहते हैं उनकी जानकरी के लिए बता दें की यूपी में B.Ed कुल 2 वर्ष का होता है।

UP B.Ed. के फॉर्म 2026 में कब भरे जाएंगे?

उत्तर प्रदेश B.Ed  संभावित रूप से फरवरी, 2026 में भरे जायेंगे।

यूपी से B.Ed. करने के लिए क्या एलिजिबिलिटी होनी चाहिए?

यदि आप उत्तर प्रदेश से बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) करना चाहते हैं तो आपको ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।

यूपी बी.एड एडमिशन 2026 में ऐज लिमिट क्या है?

उत्तर प्रदेश से बैचलर ऑफ एजुकेशन यानि बी.एड करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की जाती है।

/articles/up-bed-admission-eligibility-criteria/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top