
बिहार बी. एड कटऑफ 2026 (Bihar B.Ed Cutoff 2026 In Hindi): बिहार बी.एड कटऑफ ऑफिशियल वेबसाइट https://biharcetB.Ed-lnmu.in/ पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा ऑनलाइन मोड़ में जारी की जाती हैं। जो छात्र बी. एड एग्जाम की तैयारी कर रहें हैं और वो इस बार ये एग्जाम पास करके बिहार में बी. एड कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं और आगे टीचिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो उन्हें संभावित कटऑफ मार्क्स देखना चाहिए ताकि अपनी तैयारी को और अच्छे से कर सकें। इस लेख में छात्र बिहार बी. एड कटऑफ 2026 (Bihar B.Ed Cutoff 2026 In Hindi) जान सकते हैं।
बिहार बी. एड संभावित कटऑफ मार्क्स 2026 (Bihar B.Ed Expected Cutoff Marks 2026 In Hindi): ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा एग्जाम का कटऑफ एग्जाम होने के कुछ समय बाद रिजल्ट के साथ पीडीएफ रूप में ऑफिशियल वेबसाइट https://biharcetB.Ed-lnmu.in/ पर ऑनलाइन मोड़ में जारी की जाती हैं। कैटेगरी-वाइज संभावित कटऑफ की जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
बिहार बी. एड संभावित कटऑफ मार्क्स 2026 (Bihar B.Ed Expected Cutoff Marks 2026 In Hindi): कैटेगरी-वाइज
कैटेगरी | बिहार बी. एड संभावित कटऑफ मार्क्स 2026 |
|---|---|
जनरल | 85+ मार्क्स |
ओबीसी | 83+ मार्क्स |
एक्स्ट्रीमली बैकवर्ड क्लास | 80+ मार्क्स |
एससी | 75+ मार्क्स |
एसटी | 70+ मार्क्स |
बिहार बी. एड क्वालीफाइंग मार्क्स 2026 (Bihar B.Ed Qualifying Marks 2026 in Hindi)
बिहार बी. एड 2026 में आवश्यक कैटेगरी-वाइज न्यूनतम व्वालीफाइंग मार्क्स की जानकारी इस प्रकार है।
कैटेगरी | न्यूनतम योग्यता प्रतिशत | न्यूनतम योग्यता मार्क्स |
|---|---|---|
जनरल | 35% | 120 में से 42 मार्क्स |
एससी / एसटी वर्ग | 30% | 120 में से 36 मार्क्स |
बीसी / ईबीसी / डब्ल्यूबीसी / दिव्यांग कैटेगरी | 30% | 120 में से 36 मार्क्स |
बिहार बी. एड 2026 कटऑफ कैसे देखें (How to Check Bihar B.Ed 2026 Cutoff In Hindi?)
यदि आप भी बिहार बी. एड कटऑफ अपने कैटेगरी-वाइज देखना चाहते हैं, तो इसके लिए स्टेप बाय स्टेप सरल तरीका नीचे बताया गया है
बिहार बी. एड 2026 कटऑफ कैसे देखें (How to Check Bihar B.Ed 2026 Cutoff In Hindi?)
- बिहार बी. एड की ऑफिशियल वेबसाइट https://biharcetB.Ed-lnmu.in/ पर जाए।
- होम पेज पर नोटिस सेक्शन में "बिहार बी. एड रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
- यहाँ पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर,एग्जाम रॉल नंबर आदि फिल करें।
- आपका रिजल्ट और बिहार बी. एड कटऑफ 2026 स्क्रीन पर शो होगा।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ देखें ।
- फ्यूचर रेफरेंस के लिए कटऑफ मार्क्स की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें।















समरूप आर्टिकल्स
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 डेट और टाइम
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (Rajasthan Class 10th Grading System 2026 in Hindi): RBSE मैट्रिक ग्रेडिंग सिस्टम और पासिंग मार्क्स
RBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026 डेट एंड टाइम
BSEB बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 जारी होने का डेट & टाइम - BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट ऑनलाइन चेक करें
बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कब आयेगा? (BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Kab Aayega?): रिजल्ट डेट, डायरेक्ट लिंक जानें