
भारत में सीयूएईटी किस स्ट्रीम के लिए है? (CUET Is For Which Stream In India?):
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा संचालित किया जाता है जिसके माध्यम से उम्मीदवार देश भर के किसी भी कॉलेज में एग्जाम मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन ले सकते हैं। सीयूईटी सभी छात्रों, विशेष रूप से ग्रामीण और अन्य दूर दराज़ क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए समान मंच और समान अवसर प्रदान करता है। यह एग्जाम सभी स्ट्रीम जैसे साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स और 37 सब्जेक्ट (13 लैंग्वेज + 23 डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट + 1 जनरल ऑप्टिट्यूटड टेस्ट) के लिए आयोजित किया जाता है। इस लेख में उम्मीदवार CUET के सभी स्ट्रीम और सब्जेक्ट देख सकते हैं।
सीयूएईटी एग्जाम सब्जेक्ट लिस्ट 2026 (CUET Exam Subject List 2026)
सीयूईटी एग्जाम टोटल 37 सब्जेक्ट के लिए आयोजित होता है जिसमें 13 लैंग्वेज, 23 डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट और 1 जनरल टेस्ट शामिल है। इन 37 सब्जेक्ट में से उम्मीदवार ज़्यादा से ज़्यादा 5 सब्जेक्ट या लैंग्वेज चुन सकते हैं। नीचे दी गई टेबल में कोड सहित सीयूएईटी एग्जाम सब्जेक्ट लिस्ट 2026 (CUET Exam Subject List 2026) देखें।
सीयूएईटी एग्जाम सब्जेक्ट लिस्ट 2026 (CUET Exam Subject List 2026)
| विषय श्रेणी | कोड | विषय का नाम |
|---|---|---|
| भाषाएँ (कुल – 13) | 101 | अंग्रेज़ी |
| 102 | हिंदी | |
| 103 | असमिया | |
| 104 | बंगाली | |
| 105 | गुजराती | |
| 106 | कन्नड़ | |
| 107 | मलयालम | |
| 108 | मराठी | |
| 109 | ओड़िया | |
| 110 | पंजाबी | |
| 111 | तमिल | |
| 112 | तेलुगु | |
| 113 | उर्दू | |
| डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट (कुल – 23) | 301 | अकाउंटेंसी / बुक कीपिंग |
| 302 | एग्रीकल्चर | |
| 303 | एंथ्रोपोलॉजी | |
| 304 | बायोलॉजी / बायोलॉजिकल साइंस / बायोटेक्नोलॉजी / बायोकेमिस्ट्री | |
| 305 | बिज़नेस स्टडीज़ | |
| 306 | केमिस्ट्री | |
| 307 | एनवायरनमेंटल साइंस | |
| 308 | कंप्यूटर साइंस / इंफॉर्मेशन प्रैक्टिसेज़ | |
| 309 | इकोनॉमिक्स / बिज़नेस इकोनॉमिक्स | |
| 312 | फाइन आर्ट्स / विज़ुअल आर्ट्स / कमर्शियल आर्ट्स | |
| 313 | जियोग्राफी / जियोलॉजी | |
| 314 | हिस्ट्री | |
| 315 | होम साइंस | |
| 316 | नॉलेज ट्रेडिशन – प्रैक्टिसेज़ इन इंडिया | |
| 318 | मास मीडिया / मास कम्युनिकेशन | |
| 319 | मैथेमैटिक्स / एप्लाइड मैथेमैटिक्स | |
| 320 | परफॉर्मिंग आर्ट्स (डांस, ड्रामा, म्यूज़िक) | |
| 321 | फिज़िकल एजुकेशन (योगा, स्पोर्ट्स) | |
| 322 | फिज़िक्स | |
| 323 | पॉलिटिकल साइंस | |
| 324 | साइकोलॉजी | |
| 325 | संस्कृत | |
| 326 | सोशियोलॉजी | |
| जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (कुल – 01) | 501 | जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट |
सीयूएईटी सब्जेक्ट लिस्ट पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें? (How to Download CUET Subject List PDF?)
CUET सब्जेक्ट लिस्ट NTA द्वारा इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी की जाती है। उम्मीदवार सीयूएईटी सब्जेक्ट लिस्ट पीडीएफ (CUET Subject List PDF) में सब्जेक्ट और लैंग्वेज चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से सीयूएईटी सब्जेक्ट लिस्ट पीडीएफ 2026 (CUET Subject List PDF 2026) डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर क्लिक करें।
स्टेप 2: इन्फॉर्मेशन सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: इन्फॉर्मेशन बुलेटिन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: ओपन हुई पीडीएफ में सब्जेक्ट लिस्ट देखें।
स्टेप 5: CUET सब्जेक्ट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?
Say goodbye to confusion and hello to a bright future!
क्या यह लेख सहायक था ?


















समरूप आर्टिकल्स
इग्नू बीएड एडमिशन 2026 (IGNOU B.Ed Admission 2026 in Hindi): एप्लीकेशन फॉर्म, और सिलेक्शन प्रोसेस जानें
CTET पेपर 2 क्वेश्चन पेपर PDF डाउनलोड करें
CUET PG साइकोलॉजी सिलेबस 2026 PDF डाउनलोड करें
यूपी बी.एड जेईई हिंदी/इंग्लिश महत्वपूर्ण टॉपिक और वेटेज की लिस्ट (List of UP B.Ed JEE Hindi/English Important Topics and Weightage in Hindi)
BSEB बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) का एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?
यूपी बीएड जेईई पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (UP B.Ed JEE Previous Year Question Papers in Hindi): 2024, 2023, 2022 प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर