केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के लिए एडमिशन कक्षा 1 से 11 तक होता है। केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 विद गाइडलाइन (Kendriya Vidyalaya Sangathan Admission Process 2026 With Guideline) देखें।

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 गाइडलाइन (Kendriya Vidyalaya Sangathan Admission Process 2026 With Guideline in Hindi): केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भारत सर्कार द्वारा संचालित एक प्रमुख शैक्षणिक संस्था है जिसका उद्देश्य देश भर के ट्रांसफरेबल सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लोयी विशेषकर डिफेंस और पैरा-मिलिट्री के बच्चों को उच्च स्तरीय, गुणवत्तापूर्ण, और सामान शिक्षा प्रदान करना है। KVS एडमिशन 2026 मार्च-अप्रैल 2026 में शुरू होंगे जिसके लिए पूरी प्रोसेस और गाइडलाइन इस लेख में उपलब्ध है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 देख सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन 2026 (Kendriya Vidyalaya Sangathan Admission 2026): ओवरव्यू
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में KVS केंद्रीय विद्यालय से जुड़ी जानकारी देखें:
विवरण | डिटेल्स |
|---|---|
KVS केंद्रीय विद्यालय फुल फॉर्म | केंद्रीय विद्यालय संगठन केंद्रीय विद्यालय |
केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन डेट | मार्च-अप्रैल 2026 |
ऑफिशियल वेबसाइट | kvsangathan.nic.in |
केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 (Kendriya Vidyalaya Sangathan Admission Process 2026 in Hindi)
KVS केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 से 11 तक एडमिशन प्रदान करता है जिसकी प्रक्रिया कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आयोजित की जाती है तथा बाकी सभी कक्षाओं के लिए ऑफलाइन। छात्र आगे कक्षा 1 से 11 तक पूरी एडमिशन प्रोसेस देख सकते हैं।
KVS कक्षा 1 एडमिशन प्रोसेस (ऑनलाइन)
- सबसे पहले KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएँ
- KVS एडमिशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्टर करें
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें तथा ज़रूरी डॉक्यूमेंट जमा करें
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद लॉटरी सिस्टम पर आधारित एडमिशन का सीक्वेंस:
RTE लॉटरी
CwSN लॉटरी
CAT-1
CAT-2
SC
ST
OBC
CAT-3
CAT-4
CAT-5
CAT-6 (अगर लागू हो)
KVS कक्षा 2 से 8 एडमिशन प्रोसेस
- कक्षा 2 से 8 के लिए रजिस्ट्रेशन सीट वैकेंसी के आधार पर होता है अगर कोई वैकेंसी नहीं है तो रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।
- कक्षा 2 से 8 का एडमिशन ऑफलाइन मोड में किया जाता है
- छात्रों को KVS विद्यालय से रजिस्ट्रेशन फॉर्म फ्री ऑफ़ कॉस्ट उपलब्ध होते हैं
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ छात्रों को सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी जमा करनी होगी
KVS कक्षा 9 एडमिशन प्रोसेस
- KVS कक्षा 9 में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम पर आधारित होता है
- एडमिशन पूरी तरह मेरिट बेस्ड और प्रायोरिटी केटेगरी के आधार पर दिया जाता है
- KVS कक्षा 9 में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम सब्जेक्ट:
हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, साइंस और सोशल साइंस
पासिंग क्राइटेरिया: 33% जनरल केटेगरी, 25% SC/ST/CwSN
KVS कक्षा 11 एडमिशन प्रोसेस
- KV के छात्रों के लिए
कक्षा 10 CBSE बोर्ड मार्क्स के आधार पर
अधिकतम 50 छात्रों के लिए एडमिशन
- नॉन KV के छात्रों के लिए
यदि सीट वैकेंसी हो तो ही एडमिशन होता है
कक्षा 10 CBSE बोर्ड मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट
केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 गाइडलाइन (Kendriya Vidyalaya Sangathan Admission Process 2026 Guideline in Hindi)
- KVS एडमिशन शेड्यूल 2026 (KVS Admission Schedule 2026) क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा स्थानीय समाचारपत्रों में जारी विज्ञापन के माध्यम से प्रकाशित किया जाता है, आमतौर पर फरवरी 2026 में, जिसमें माता-पिता और अभिभावकों को अपने बच्चों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
-
कक्षा 1 में 25% सीटें (40 सीटों में से 10 सीटें) SC/ST/EWS/BPL/OBC (Non-Creamy Layer) और दिव्यांग बच्चों के लिए Right to Education (RTE) Act के अनुसार आरक्षित होती हैं।
इन सीटों पर प्रवेश लॉटरी (ड्रा) प्रक्रिया के माध्यम से दिया जाता है। - दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 3% क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) उपलब्ध है, जो सभी Kendriya Vidyalayas पर लागू होता है।
- कक्षा 1 के लिए रजिस्टर करने के लिए मिनिमम ऐज 6 साल है।
- अधिकतम आयु में 2 वर्ष की छूट केवल दिव्यांग बच्चों के लिए दी जाती है।
- यदि कक्षा 11 में KV और नजदीकी KV के छात्रों को प्रवेश देने के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो नियमित प्राथमिकता क्रम के अनुसार नॉन KV छात्रों को भी प्रवेश दिया जा सकता है।
FAQs
केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 के लिए आवेदन kvsonlineadmission.kvs.gov.in वेबसाइट से कर सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 के लिए फॉर्म फ्री में उपलब्ध कराया जाता है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन और कक्षा 2-11 के लिए ऑफलाइन मोड में होगा।
केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस मार्च-अप्रैल 2026 में शुरू होगा।















समरूप आर्टिकल्स
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 डेट और टाइम
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (Rajasthan Class 10th Grading System 2026 in Hindi): RBSE मैट्रिक ग्रेडिंग सिस्टम और पासिंग मार्क्स
RBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026 डेट एंड टाइम
BSEB बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 जारी होने का डेट & टाइम - BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट ऑनलाइन चेक करें
बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कब आयेगा? (BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Kab Aayega?): रिजल्ट डेट, डायरेक्ट लिंक जानें