IGNOU ECCE कोर्स एडमिशन 2026

Jaya verma

Published On:

IGNOU ECCE कोर्स एडमिशन 2026 (IGNOU ECCE Course Admission 2026) से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे फीस, प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट्स इस लेख में देख सकते हैं।
IGNOU ECCE कोर्स एडमिशन 2026 (IGNOU ECCE Course Admission 2026)

IGNOU ECCE कोर्स एडमिशन 2026 (IGNOU ECCE Course Admission 2026): शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए इंद्रा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE) के लिए डिप्लोमा कोर्स DECE में एडमिशन प्रदान करता है। यह कोर्स छात्रों को प्री प्राइमरी (नर्सरी, LKG) कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रदान करता है। भारत में प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास के महत्व को समझते हुए इस कोर्स की डिमांड कई हद तक बढ़ी है। इग्नू यह कोर्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से शिक्षा प्रदान करता है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी, 2026 तक ही कर सकते हैं। उम्मीदवार इस लेख में IGNOU ECCE कोर्स एडमिशन 2026 (IGNOU ECCE Course Admission 2026) के लिए फीस, प्रोसेस और इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट देखें।

IGNOU ECCE कोर्स एडमिशन 2026 (IGNOU ECCE Course Admission 2026): ओवरव्यू

छात्र IGNOU ECCE कोर्स से सम्बंधित जानकारी ओवरव्यू टेबल में देख सकते हैं।
विवरण जानकारी
प्रोग्राम का नाम डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (DECE)
प्रोग्राम टाइप डिप्लोमा
ड्यूरेशन 1 साल
मीडियम इंग्लिश, हिंदी
स्पेशलाइजेशन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE)
योग्यता 10 + 2 या उसके समान
शिक्षा मोड ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL)
एप्लीकेशन के लिए लास्ट डेट 31 जनवरी, 2026
ऑफिशियल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in

IGNOU ECCE कोर्स एडमिशन फीस 2026 (IGNOU ECCE Course Admission Fee 2026)

इग्नू में DECE प्रोग्राम के लिए फीस 3500 रुपए है। इस फीस में रजिस्ट्रेशन फीस शामिल है लेकिन अन्य चार्ज एग्जाम या प्रोजेक्ट के लिए शामिल नहीं है। ECCE DECE कोर्स की रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपए है।

IGNOU ECCE कोर्स एडमिशन प्रक्रिया 2026 (IGNOU ECCE Course Admission Process 2026)

IGNOU ECCE स्पेशलाइज़ेशन के लिए DECE कोर्स के लिए एप्लीकेशन की लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द फॉर्म भर लेने चाहिए। छात्र IGNOU ECCE कोर्स एडमिशन प्रक्रिया 2026 (IGNOU ECCE Course Admission Process 2026) नीचे दिए गए बिंदुओं में जान सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन: छात्रों को सबसे पहले अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करने के लिए छात्रों को अपना ईमेल आईडी वेरीफाई करना होगा।
एप्लीकेशन फॉर्म: रजिस्ट्रेशन करने के बाद मुख्य स्टेप एप्लीकेशन फॉर्म भरना है। छात्रों को एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी डिटेल्स भरनी होंगी।
डॉक्यूमेंट्स अपलोड: उम्मीदवारों को अपने सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
फीस पेमेंट: सभी जानकारी प्रदान करने के बाद उम्मीदवार को निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी।

IGNOU ECCE कोर्स एडमिशन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स 2026 (Important Documents for IGNOU ECCE Course Admission 2026)

इग्नू डीईसीई कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड करने होंगे जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है।
  • 10 + 2 की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
  • सिग्नेचर
  • प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट)
  • कास्ट सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

/articles/ignou-ecce-course-admission-2026-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Education Colleges in India

View All
Top