- जेईईसीयूपी 2024 एग्जाम ओवरव्यू (JEECUP 2024 Exam Overview)
- यूपी पॉलिटेक्निक 2024 कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें (How …
- जेईईसीयूपी 2024 की महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates of JEECUP 2024)
- यूपी पॉलिटेक्निक 2024 एप्लीकेशन फॉर्म फीस (UP Polytechnic 2024 Application …
- शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)
- यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम पैटर्न 2024 (UP Polytechnic Entrance Exam …
10वीं के बाद यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन 2024 (UP Polytechnic Admission 2024 After 10th): उत्तर प्रदेश (यूपी) पॉलिटेक्निक प्रवेश राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाता है। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा जेईईसीयूपी 2024 के आधार पर आयोजित होता है। संचालन करने वाले अधिकारियों ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा जेईईसीयूपी की तारीखें आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जायेगीं। जेईईसीयूपी 2024 परीक्षा (JEECUP 2024 Exam) जुलाई, 2024 में आयोजित की जायेगीं। परीक्षा केवल ग्रुप A, E1, E2, B, C, D, F, G, H, I, K1- K8 और ग्रुप L के लिए आयोजित की जाएगी। जेईईसीयूपी 2024 के लिए उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और यूपी का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
जो छात्र यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 (UP Board 10th Result 2024) के बाद पॉलिटेक्निक कोर्स में एडमिशन लेना चाहते है, उन्हें एंट्रेंस एग्जाम यूपी पॉलिटेक्निक 2024 (UP Polytechnic 2024) में भाग लेना होगा। वे ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर विजिट कर यूपी बोर्ड पॉलिटेक्निक 2024 रजिस्ट्रेशन (UP Polytechnic 2024 Registration) कर अपना फॉर्म भरें। आपको बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम का शेड्यूल जारी किया जायेगा। छात्र अपडेट रहने के लिए आफिशियल बेवसाइट पर चेक रहते रहें। यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा 2024 (UP Polytechnic Exam 2024) जुलाई, 2024 में आयोजित की जाने की उम्मीद की जा रही है। एंट्रेंस एग्जाम के लिए 3 घंटे का समय दिया जायेगा।
जेईईसीयूपी 2024 अधिसूचना आधिकारिक अधिकारियों द्वारा मार्च 2024 को जारी की जायेगी। यूपी जेईई अधिसूचना उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार लेटेस्ट जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
जेईईसीयूपी 2024 एग्जाम ओवरव्यू (JEECUP 2024 Exam Overview)
जेईईसीयूपी 2024 के लिए परीक्षा का तरीका अलग-अलग ग्रुप के लिए अलग-अलग होता है। ग्रुप A, E1 और E2 में आने वाले कोर्सों का ऑफलाइन मोड में प्रयास किया जाएगा। जबकि ग्रुप B से I और K1 से K8 में आने वाले कोर्सों का प्रयास ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा की मुख्य विशेषताएं जानने के लिए नीचे टेबल देखें।
जेईईसीयूपी 2024 - एग्जाम ओवरव्यू | |
---|---|
परीक्षा | संयुक्त एंट्रेंस परीक्षा परिषद |
परीक्षा संचालन निकाय | उत्तर प्रदेश संयुक्त एंट्रेंस परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश |
परीक्षा का स्तर | राज्य स्तर |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
परीक्षा का तरीका | ग्रुप A, E1 और E2 के लिए ऑफलाइन मोड ग्रुप B से I और K1 से K8 के लिए ऑनलाइन मोड |
परीक्षा की अवधि | 150 मिनट |
भाषा | अंग्रेजी और हिंदी |
ऑफिशियल वेबसाइट | jeecup.admissions.nic.in |
यूपी पॉलिटेक्निक 2024 कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें (How to Register for UP Polytechnic 2024 Course)
यूपी पॉलिटेक्निक के लिए रजिस्ट्रेशन (Registration for UP Polytechnic) मार्च, 2024 में शुरु होगें, छात्रों की मदद के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के स्टेप दिये गये है। नीचे दिये गये स्टेप्स को फोलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते है।स्टेप 1- यूपी पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- दूसरे स्टेप में वेबसाइट के होमपेज पर पब्लिक नोटिस के सेक्शन में Apply For JEE (Polytechnic) पर क्लिक करें।
स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद अब आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
स्टेप 4- अब उस पेज पर खुद को रजिस्टर करें।
स्टेप 5- रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
स्टेप 6- फॉर्म भरने के बाद फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।
स्टेप 7- लास्ट में भविष्य के लिए फॉर्म की एक हार्ड कॉपी रख लें।
जेईईसीयूपी 2024 की महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates of JEECUP 2024)
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु होने की तारीख | मार्च, 2024 |
---|---|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | मई, 2024 |
करेक्शन विंडो खुलने की तारीख | मई, 2024 |
रोल नंबर, सिटी एलॉटमेंट की तारीख | मई, 2024 |
हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) रिलीज होने की तारीख | मई, 2024 |
जेईईसीयूपी 2024 एग्जाम डेट | जुलाई, 2024 |
यूपी पॉलिटेक्निक 2024 एप्लीकेशन फॉर्म फीस (UP Polytechnic 2024 Application Form Fee)
पॉलिटेक्निक कोर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के छात्रों को एप्लीकेशन फीस के लिए 300 रुपये का भुगतान करना होगा वहीं एससी, एसटी कैटेगरी के छात्रों को 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)
पॉलिटेक्निक कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को इसकी निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा, जिसे पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही पॉलिटेक्निक कोर्स के लिए आवेदन के पात्र होंगे। जो छात्र 10वीं रिजल्ट आने के बाद पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 35 फीसदी अंको के साथ 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम पैटर्न 2024 (UP Polytechnic Entrance Exam Pattern 2024)
- एंट्रेंस एग्जाम में 100 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रश्नों को हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
- छात्र ध्यान दें कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत अंक के लिए 1 चौथाई अंक काट लिया जाएगा।
- इसलिए छात्र ध्यान से पेपर को हल करें और प्रश्नो का सही उत्तर दें।
ऐसे ही एजुकेशन संबधित जानकारी के लिए CollegeDekho के साथ जुडें रहें।
समरूप आर्टिकल्स
यूपी बीएड जेईई 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट (Documents Required to Fill UP B.Ed JEE 2024 Application Form)
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2024 कब आएगा (MP Board Class 10th, 12th Ka Result Kab Ayega) - जारी
बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2024 लिस्ट (B.Ed Entrance Exams 2024 List in Hindi) - डेट, एप्लीकेशन फॉर्म, एलिजिबिलिटी और सिलेबस देखें
नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें? (How to Check Navodaya Vidyalaya Result 2024) - JNVST क्लास 6 और 9 परिणाम
नवोदय विद्यालय क्लास 9 एडमिशन 2024 (Navodaya Vidyalaya Class 9 Admission 2024) - डेट, एप्लीकेशन फॉर्म, शुल्क
नवोदय रिजल्ट 2024 क्लास 6 (Navodaya Class 6 Result 2024 in Hindi) जारी - JNVST कक्षा VI परिणाम लिंक