झारखंड B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026

Shanta Kumar

Published On:

झारखंड कम्बाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) द्वारा झारखंड बी.एड एंट्रेंस एग्जाम 26 अप्रैल 2026 को OMR बेस्ड (ऑफलाइन मोड) में आयोजित की जायेगी। इम्पोर्टेन्ट डेट, एग्जाम पैटर्न और सिलेबस इस पेज से पढ़ें। 
झारखंड B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 (Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026)

झारखंड B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 (Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026 in Hindi) झारखंड कम्बाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) द्वारा झारखंड बी.एड एंट्रेंस एग्जाम 26 अप्रैल 2026 को राँची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग एवं चाईबासा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटर पर OMR बेस्ड (ऑफलाइन मोड) में आयोजित की जायेगी। झारखंड बी.एड एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी किया जाएगा। झारखंड बी.एड एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म (Jharkhand B.Ed Entrance Exam Form) 25 फरवरी 2026 से 25 मार्च 2026 तक भर सकते हैं। झारखंड बी.एड एंट्रेंस एग्जाम 2026 (Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026 in Hindi) की डिटेल इनफार्मेशन यहाँ से लें।
ये भी पढ़ें : भारत में बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026

झारखंड B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 (Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026 in Hindi)- हाइलाइट्स

झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 (Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026) से संबंधित इम्पोर्टेन्ट पॉइंट की जानकारी इस टेबल से प्राप्त करें।

झारखंड B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 हाइलाइट्स

एग्जाम का नाम

झारखंड बी.एड कम्बाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम - 2026
एग्जाम कंडक्टिंक बॉडी झारखंड कम्बाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB)
झारखंड बी.एड एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म अप्लाई मोड ऑनलाइन
झारखंड बी.एड एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म फीस
  • जनरल - ₹1000
  • पिछड़ी जाति – 1/पिछड़ी जाति - II (झारखण्ड राज्य के) - ₹ 750/-
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति / सभी कोटि की महिला (झारखण्ड राज्य के ) - ₹ 500/-
  • दिव्यांग कोटा - ₹0

झारखंड बी.एड एंट्रेंस एग्जाम लेवल

स्टेट लेवल

झारखंड बी.एड एंट्रेंस एग्जाम मोड

OMR बेस्ड (ऑफलाइन मोड)

झारखंड बी.एड एंट्रेंस एग्जाम में कुल प्रश्न 100 प्रश्न

झारखंड बी.एड एंट्रेंस एग्जाम में कुल मार्क्स

100 मार्क्स
झारखंड बी.एड एंट्रेंस एग्जाम मार्किंग स्कीम +1 मार्क्स मिलेगा
0.25 मार्क्स काटा जायेगा (1/4 नेगेटिव मार्किंग)
जिला मुख्यालय जहाँ झारखंड बी.एड एंट्रेंस एग्जाम आयोजित की जायेगी राँची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू हजारीबाग एवं चाईबासा

ऑफिशियल वेबसाइट

jceceb.jharkhand.gov.in

झारखंड बी.एड एंट्रेंस एग्जाम 2026 डेट (Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026 Date in Hindi)

झारखंड बीएड एडमिशन 2026 (Jharkhand B.Ed Admission 2026) से संबंधित एंट्रेंस एग्जाम के लिए इम्पोर्टेन्ट डेट इस प्रकार हैं:

इवेंट डेट
झारखंड B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने की डेट 25 फरवरी 2026
झारखंड B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 आवेदन करने की अंतिम डेट 25 मार्च 2026
झारखंड B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 ऑनलाईन आवेदन में भरे गये विवरणियों में सुधार 26 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक
झारखंड B.Ed एंट्रेंस एडमिट कार्ड 2026 जारी डेट एग्जाम से 4 दिन पूर्व
झारखंड B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 डेट 26 अप्रैल 2026

झारखंड बी.एड कम्बाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2026 (Jharkhand B.Ed Combined Entrance Competitive Exam 2026)-विस्तृत सिलेबस

झारखंड B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 में प्रश्न बहुवैकल्पिक (MCQ) तथा कुल 100 मार्क्स की होगी। प्रत्येक प्रश्न एक मार्क्स का होगा तथा प्रत्येक गलत जवाब के लिये 0.25 मार्क्स काटा जायेगा। दिए गए टेबल से टॉपिक-वाइज सिलेबस का विस्तृत विवरण देखें।

विषय प्रश्नों की संख्या मुख्य टॉपिक्स
1. भाषा प्रवीणता (Language Proficiency) 30 हिंदी (15 प्रश्न) और अंग्रेजी (15 प्रश्न): अनुच्छेद (Comprehension), वाक्यों को व्यवस्थित करना, रिक्त स्थान भरना, व्याकरण (पर्यायवाची, मुहावरे, काल, आर्टिकल, प्रीपोजिशन), और वाक्य की त्रुटियां पहचानना।
2. शिक्षण अभिरुचि (Teaching Aptitude) 40 शिक्षा और बच्चों के प्रति दृष्टिकोण, शिक्षण पेशे में रुचि, नेतृत्व गुण और समूह प्रबंधन, भावनात्मक और सामाजिक समायोजन, पारस्परिक कौशल, और स्कूली शिक्षा से संबंधित समसामयिक मुद्दों की सामान्य जानकारी।
3. तार्किक क्षमता (Reasoning Ability) 30 वर्बल और नॉन-वर्बल रीजनिंग, नंबर सीरीज, लेटर सीरीज, जंबलिंग, सादृश्यता (Analogy), बेमेल को अलग करना (Odd one out), कथन और निष्कर्ष, संबंध स्थापित करना और संख्यात्मक योग्यता।
कुल 100

/articles/jharkhand-bed-entrance-exam-2026-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Education Colleges in India

View All
Top