गाइडलाइन के साथ KVS एडमिशन प्रोसेस 2026 (Kendriya Vidyalaya Sangathan Admission Process 2026 With Guideline)

Amita Bajpai

Updated On: January 20, 2026 08:54 AM

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के लिए एडमिशन कक्षा 1 से 11 तक होता है। केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 विद गाइडलाइन (Kendriya Vidyalaya Sangathan Admission Process 2026 With Guideline) देखें।

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 विद गाइडलाइन (Kendriya Vidyalaya Sangathan Admission Process 2026 With Guideline)

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 गाइडलाइन (Kendriya Vidyalaya Sangathan Admission Process 2026 With Guideline): केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भारत सर्कार द्वारा संचालित एक प्रमुख शैक्षणिक संस्था है जिसका उद्देश्य देश भर के ट्रांसफरेबल सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लोयी विशेषकर डिफेंस और पैरा-मिलिट्री के बच्चों को उच्च स्तरीय, गुणवत्तापूर्ण, और सामान शिक्षा प्रदान करना है। KVS एडमिशन 2026 मार्च-अप्रैल 2026 में शुरू होंगे जिसके लिए पूरी प्रोसेस और गाइडलाइन इस लेख में उपलब्ध है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 देख सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन गाइडलाइन PDF

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन 2026 (Kendriya Vidyalaya Sangathan Admission 2026): ओवरव्यू

उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में KVS केंद्रीय विद्यालय से जुड़ी जानकारी देखें:

विवरण

डिटेल्स

KVS केंद्रीय विद्यालय फुल फॉर्म

केंद्रीय विद्यालय संगठन केंद्रीय विद्यालय

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन डेट

मार्च-अप्रैल 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

kvsangathan.nic.in

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 (Kendriya Vidyalaya Sangathan Admission Process 2026)

KVS केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 से 11 तक एडमिशन प्रदान करता है जिसकी प्रक्रिया कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आयोजित की जाती है तथा बाकी सभी कक्षाओं के लिए ऑफलाइन। छात्र आगे कक्षा 1 से 11 तक पूरी एडमिशन प्रोसेस देख सकते हैं।

KVS कक्षा 1 एडमिशन प्रोसेस (ऑनलाइन)

  • सबसे पहले KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएँ
  • KVS एडमिशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्टर करें
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें तथा ज़रूरी डॉक्यूमेंट जमा करें
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद लॉटरी सिस्टम पर आधारित एडमिशन का सीक्वेंस:

RTE लॉटरी

CwSN लॉटरी

CAT-1

CAT-2

SC

ST

OBC

CAT-3

CAT-4

CAT-5

CAT-6 (अगर लागू हो)

KVS कक्षा 2 से 8 एडमिशन प्रोसेस

  • कक्षा 2 से 8 के लिए रजिस्ट्रेशन सीट वैकेंसी के आधार पर होता है अगर कोई वैकेंसी नहीं है तो रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।
  • कक्षा 2 से 8 का एडमिशन ऑफलाइन मोड में किया जाता है
  • छात्रों को KVS विद्यालय से रजिस्ट्रेशन फॉर्म फ्री ऑफ़ कॉस्ट उपलब्ध होते हैं
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ छात्रों को सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी जमा करनी होगी

KVS कक्षा 9 एडमिशन प्रोसेस

  • KVS कक्षा 9 में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम पर आधारित होता है
  • एडमिशन पूरी तरह मेरिट बेस्ड और प्रायोरिटी केटेगरी के आधार पर दिया जाता है
  • KVS कक्षा 9 में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम सब्जेक्ट:

हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, साइंस और सोशल साइंस

पासिंग क्राइटेरिया: 33% जनरल केटेगरी, 25% SC/ST/CwSN

KVS कक्षा 11 एडमिशन प्रोसेस

  • KV के छात्रों के लिए

कक्षा 10 CBSE बोर्ड मार्क्स के आधार पर

अधिकतम 50 छात्रों के लिए एडमिशन

  • नॉन KV के छात्रों के लिए

यदि सीट वैकेंसी हो तो ही एडमिशन होता है

कक्षा 10 CBSE बोर्ड मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 गाइडलाइन (Kendriya Vidyalaya Sangathan Admission Process 2026 Guideline)

  • KVS एडमिशन शेड्यूल 2026 क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा स्थानीय समाचारपत्रों में जारी विज्ञापन के माध्यम से प्रकाशित किया जाता है, आमतौर पर फरवरी 2026 में, जिसमें माता-पिता और अभिभावकों को अपने बच्चों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
  • कक्षा 1 में 25% सीटें (40 सीटों में से 10 सीटें) SC/ST/EWS/BPL/OBC (Non-Creamy Layer) और दिव्यांग बच्चों के लिए Right to Education (RTE) Act के अनुसार आरक्षित होती हैं।
    इन सीटों पर प्रवेश लॉटरी (ड्रा) प्रक्रिया के माध्यम से दिया जाता है।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 3% क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) उपलब्ध है, जो सभी Kendriya Vidyalayas पर लागू होता है।
  • कक्षा 1 के लिए रजिस्टर करने के लिए मिनिमम ऐज 6 साल है।
  • अधिकतम आयु में 2 वर्ष की छूट केवल दिव्यांग बच्चों के लिए दी जाती है।
  • यदि कक्षा 11 में KV और नजदीकी KV के छात्रों को प्रवेश देने के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो नियमित प्राथमिकता क्रम के अनुसार नॉन KV छात्रों को भी प्रवेश दिया जा सकता है।

FAQs

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 कक्षा 1 के लिए आवेदन कहाँ से करें?

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 के लिए आवेदन kvsonlineadmission.kvs.gov.in वेबसाइट से कर सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 के लिए फॉर्म फीस क्या है?

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 के लिए फॉर्म फ्री में उपलब्ध कराया जाता है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 किस मोड में होगा?

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन और कक्षा 2-11 के लिए ऑफलाइन मोड में होगा।

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2026 कब शुरू होगा?

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस मार्च-अप्रैल 2026 में शुरू होगा।

/articles/kendriya-vidyalaya-sangathan-admission-process-with-guideline/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Education Colleges in India

View All
Top