नीट काउंसलिंग 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट (List of Documents Required for NEET Counselling 2026 in Hindi) में जन्म प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, कक्षा 11वीं और 12वीं पासिंग सर्टिफिकेट और मार्कशीट, नीट एडमिट कार्ड के साथ डीओबी प्रमाण पत्र शामिल है।

नीट काउंसलिंग 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट (List of Documents Required for NEET Counselling 2026 in Hindi) में जन्म प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं पासिंग सर्टिफिकेट और मार्कशीट, सरकारी पहचान प्रमाण, नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 (NEET UG Admit Card 2026), नीट यूजी स्कोर कार्ड 2026 (NEET UG Score Card 2026), सीट अलॉटमेंट लेटर, नीट रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र आदि डाक्यूमेंट्स शामिल है। नीट काउंसलिंग 2026 (NEET Counselling 2026 in Hindi) के अंतिम चरण में आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग करते समय आवश्यक नीट काउंसलिंग 2026 (NEET Counselling 2026) दस्तावेजों को प्राधिकारी के सामने प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इस लेख में उम्मीदवार डिटेल में नीट काउंसलिंग 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट (List of Documents Required for NEET Counselling 2026 in Hindi) देख सकते हैं।
नीट काउंसलिंग 2026 प्रोसेस (NEET 2026 Counselling Process in Hindi) अगस्त 2026 में आयोजित किये जाने की उम्मीद है। नीट यूजी 2026 एआईक्यू काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने में सक्षम होने के लिए उम्मीदवारों को mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। नीट मेरिट लिस्ट 2026 (NEET Merit List 2026 in Hindi) और प्रत्येक पाठ्यक्रम/कॉलेज के लिए सीट मैट्रिक्स एमसीसी द्वारा सार्वजनिक किया जाएगा। एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों को नीट काउंसलिंग 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (Documents Required for NEET Counselling 2026 in Hindi) पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। एक बार सीटें आवंटित होने के बाद, छात्रों को प्रवेश की पुष्टि के लिए प्रत्येक मेडिकल/डेंटल कॉलेज में आयोजित दस्तावेज़ सत्यापन प्रोसेस के लिए नीट काउंसलिंग 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट (List of Documents Required for NEET Counselling 2026 in Hindi) ले जाने होंगे।
यह भी पढ़ें: नीट पासिंग मार्क्स 2026
नीट काउंसलिंग प्रोसेस एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (Eligibility Criteria for NEET Counselling Process 2026 in Hindi)
जो उम्मीदवार नीचे उल्लिखित पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, वे इस वर्ष नीट काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं:
- उम्मीदवार जो नीट कटऑफ 2026 अंक आवश्यकताएँ उत्तीर्ण करते हैं
- उम्मीदवार जो एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करके अपना रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा करते हैं।
- वे उम्मीदवार जो राज्य मेडिकल बोर्ड के माध्यम से 85% राज्य कोटा काउंसलिंग के तहत पंजीकृत हैं
- उम्मीदवार जो डीम्ड विश्वविद्यालयों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में नीट 2026 15% एआईक्यू सीटों के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं
यह भी पढ़ें:
| नीट यूजी 2026 में अच्छा स्कोर क्या है? | |
|---|---|
| नीट यूजी के माध्यम से बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 | नीट यूजी रिजल्ट 2026 |
नीट काउंसलिंग 2026 के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट (Documents Required for NEET Counselling 2026 in Hindi)
नीट काउंसलिंग 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची (list of documents required for NEET Counselling 2026) नीचे देखें:
- हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट
- हाई स्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
- फोटो के साथ पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, राशन कार्ड, पैन कार्ड
- जन्म प्रमाणपत्र
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो (छह)
- नीट 2026 एडमिट कार्ड
- नीट 2026 रैंक कार्ड
- प्रोविजनल आवंटन पत्र
- अधिवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
यह भी पढ़ें: नीट मार्क्स वर्सेस रैंक 2026
टिप्पणी: नीट राज्य परामर्श के लिए, प्रत्येक राज्य के अपने नियम हैं। जैसे उम्मीदवरों को पहले पंजीकरण करना होगा, फिर अधिवास प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन दौर में भाग लेना होगा। इसलिए, कुछ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों जैसे कि निवास प्रमाण पत्र / निवासी प्रमाण, आय प्रमाण पत्र (विशेष कोटा के तहत आवेदन करने वालों के लिए) / जन्म प्रमाण पत्र आदि की एक प्रति रखना हमेशा एक अच्छा विचार है। नीट - यूजी 2026 काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों (important documents for NEET-UG 2026 counselling) की सूची अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होगी।
नीट काउंसलिंग प्रोसेस 2026 (NEET 2026 Counselling Process in Hindi)
नीट एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस और बीएचएमएस में एडमिशन के इच्छुक कोर्सेस आवेदकों को नीट काउंसलिंग 2026 के लिए पंजीकरण करने के लिए इन स्टेप का पालन करना होगा:
स्टेप 1: एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट यानी www.mcc.inc.in पर जाएं
स्टेप 2: यूजर आईडी जनरेट करने के लिए रोल नंबर दर्ज करके रजिस्टर करें
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद रजिस्ट्रेशन स्लिप को सुरक्षित रख लें।
स्टेप 4: नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से नीट 2026 काउंसलिंग के लिए 1000/- रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 5: च्वॉइस भरने के दौरान अपने नीट 2026 स्कोर के अनुसार उपलब्ध मेडिकल कॉलेजों की प्राथमिकता चुनें
स्टेप 6: सीट आवंटन की पुष्टि आवंटित कॉलेज के आवेदक को दी जाएगी। आवेदक को नीट काउंसलिंग 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची के साथ कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा।
यह भी पढ़ें: MBBS एडमिशन के लिए नीट काउंसलिंग आवश्यक डाक्यूमेंट की लिस्ट 2026
नीट 2026 (NEET 2026 in Hindi) - मॉक काउंसलिंग सीट आवंटन
मॉक काउंसलिंग या सांकेतिक सीट आवंटन उम्मीदवारों के लिए उनके द्वारा चुने गए कॉलेजों में उपलब्ध सीटों का अंदाजा लगाने का एक विकल्प होता है। ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले दौर में, उम्मीदवारों को प्रसंस्करण के लिए अपने कोर्स और कॉलेज विकल्प जमा करने के लिए कहा जाता है और उसके बाद, वे उन कॉलेजों में उपलब्ध सांकेतिक सीटें देख सकेंगे। सांकेतिक सीटें पूरी तरह से उम्मीदवार की रैंक और पसंद के आधार पर दिखाई जाती हैं। इससे उन्हें च्वॉइस के अपने चयन को परिष्कृत करने और एडमिशन की उच्चतम संभावना वाले विकल्प को चुनने के लिए संशोधित करने में मदद मिलेगी।
उपयोगी लेख:
FAQs
नीट काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है। एक बार जब आपको किसी कॉलेज में सीट आवंटित हो जाएगी तो सीट आवंटन प्रक्रिया के दौरान इसकी आवश्यकता होगी। अनारक्षित श्रेणी के छात्रों से किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होगी।
नीट काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करते समय दस्तावेजों को अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, कॉलेज में सीट आवंटित होने के बाद इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
नहीं, क्लास 11वीं की मार्कशीट एमसीसी द्वारा आयोजित नीट काउंसलिंग 2026 में दिखाना अनिवार्य नहीं है।
आवेदकों को भविष्य में उपयोग के लिए कम से कम 4 पोस्टकार्ड आकार की तस्वीरें तैयार रखने की सलाह दी जाती है।
नहीं, नीट आवेदकों को कोई गैप ईयर सर्टिफिकेट जमा करने की आवश्यकता नहीं है, न ही 15% नीट अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) काउंसलिंग या 85% राज्य कोटा काउंसलिंग के समय इसकी जरूरत है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को नीट 2026 काउंसलिंग में डिजिलॉकर खातों में रखे गए डिग्री प्रमाणपत्र, मार्कशीट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को वैध दस्तावेजों के रूप में स्वीकार करने का आदेश दिया है।
डिजीलॉकर पर जारी किए गए डिग्री प्रमाण पत्र, मार्कशीट जैसे शैक्षिक दस्तावेज वैध हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इसकी घोषणा करते हुए मेडिकल कॉलेजों से नीट काउंसलिंग 2026 के दौरान इन्हें स्वीकार करने का अनुरोध किया है।















समरूप आर्टिकल्स
नीट पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्र सॉल्यूशन सहित (Last 10 Years NEET Question Papers with Solutions): ऑफिशियल PDF डाउनलोड लिंक
नीट फिजिक्स स्टडी प्लान 2026 (NEET Physics Study Plan 2026 in Hindi): प्रिपरेशन स्ट्रेटजी, टाइम टेबल, चेप्टर वाइज वेटेज यहां देखें
स्मार्ट नीट प्रिपरेशन टिप्स 2026 (Smart NEET Preparation Tips 2026 in Hindi)
नीट की तैयारी के लिए बेस्ट किताबें 2026 (Best Books for NEET Preparation 2026): ये किताबें दिलाएगी नीट 2026 में सफलता
नीट के लिए लास्ट मिनट प्रिपरेशन टिप्स 2026 (Last-minute Preparation Tips for NEET 2026 in Hindi): महत्वपूर्ण टॉपिक्स और एग्जाम को कैसे क्रैक करें यहां जानें
नीट के लिए 30 दिनों का स्टडी प्लान (30 Days Study Plan for NEET in Hindi)