MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 (MP B.Sc Nursing Entrance Exam 2026 in Hindi)

Soniya Gupta

Updated On: November 18, 2025 05:34 PM

MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 (MP B.Sc Nursing Entrance Exam 2026) उम्मीदवार इस आर्टिकल में मध्य प्रदेश B.Sc नर्सिंग एग्जाम की आवेदन प्रक्रिया, एप्लीकेशन फीस, ज़रूरी डॉक्युमेंट्स आदि के बारे में जान सकते हैं।

MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 (MP B.Sc Nursing Entrance Exam 2026 in Hindi)

MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 (MP B.Sc Nursing Entrance Exam 2026 in Hindi) मध्य प्रदेश राज्य के उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। जो छात्र नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, वे यह परीक्षा दे सकते हैं। MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 स्टेट लेवल की प्रवेश परीक्षा है, जिसे मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा आयोजित किया जाता है। वर्ष 2026 में MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम जून 2026 में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इस आर्टिकल में MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 (MP B.Sc Nursing Entrance Exam 2026) की एप्लीकेशन प्रोसेस, एप्लीकेशन फीस, जरूरी डॉक्युमेंट्स आदि के बारे में जान सकते हैं।

ये भी देखें: मध्य प्रदेश बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026

MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 (MP B.Sc Nursing Entrance Exam 2026 in Hindi): हाइलाइट्स

यहां मध्य प्रदेश B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 (Madhya Pradesh B.Sc Nursing Entrance Exam 2026) के कुछ महत्वपूर्ण हाईलाइट दिए गए हैं:

विवरण

MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम डिटेल

एग्जाम का नाम

मध्य प्रदेश बैचलर ऑफ साइंस नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम

संचालित बोर्ड

मध्य प्रदेश प्रोफेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB)

एग्जाम लेवल

स्टेट लेवल

MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम मार्किंग स्कीम

नेगेटिव मार्किंग नहीं होती

एमपी B.Sc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा कब है

जून, 2026

परीक्षा का तरीका

ऑनलाइन मोड

परीक्षा की अवधि

3 घंटे

MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम (MP BSc Nursing Entrance Exam in Hindi) क्या है?

एमपी बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम एक B.Sc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा है, जो मध्य प्रदेश में 12वीं बायोलॉजी ग्रुप के छात्रों के लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) के द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र राज्य के प्राइवेट और गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेजेस में प्रवेश ले सकते हैं। यह परीक्षा उन MP के उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो बीएससी नर्सिंग करके अपना में करियर उज्जवल बनाना चाहते हैं।

MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 (MP B.Sc Nursing Entrance Exam 2026): इम्पोर्टेंट डेट

जो छात्र MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 में हिस्सा लेना चाहते हैं उन्हें परीक्षा की सभी जरुरी तारीखों से अपडेट रहना चाहिए नीचे दी गई टेबल से छात्र एमपी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 की सभी इम्पोर्टेंट डेट देख सकते हैं:

मध्य प्रदेश बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 डेट (Madhya Pradesh BSc Nursing Admission 2026 Date)

आयोजन

डेट (संभावित)

एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 डेट

19 मई, 2026

एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 लास्ट डेट

2 जून, 2026

एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन के लिए विंडो ओपन होने की डेट

7 जून, 2026

एप्लीकेशन फॉर्म करकेक्शन के लिए विंडो क्लोजिंग डेट

जून, 2026

एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 जारी होने की डेट

जून, 2026

एमपी बीएससी नर्सिंग एग्जाम डेट 2026

24, जून 2026

एमपी बीएससी नर्सिंग आंसर की 2026 डेट

जुलाई, 2026

एमपी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026

जुलाई, 2026

एमपी बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 (MP B.Sc Nursing Entrance Exam 2026 in Hindi): एप्लीकेशन प्रोसेस

मध्य प्रदेश B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को इसकी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा जहां उन्हें अपनी व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और डॉक्युमेंट्स सबमिट करके परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। आवेदन का तरीका, डॉक्युमेंट्स और रजिस्ट्रेशन फीस जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

MP बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for MP B.Sc Nursing Entrance Exam 2026?)

मध्य प्रदेश बैचलर ऑफ साइंस इन नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम की आवेदन प्रक्रिया नीचे देखें:

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
  • एमपी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (MP BSc Nursing Entrance Exam 2026) लिंक पर क्लिक करें
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र भरें
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें

MP बीएससी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट 2026 (List of Documents Required to Fill MP B.Sc Application Form 2026 in Hindi)

बीएससी नर्सिंग फॉर्म MP 2026 भरते समय उम्मीदवारों को निम्लिखित डॉक्युमेंट्स की आवश्यकता होती है:

  • क्लास 10 और 12 मार्कशीट या पासिंग सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • स्कैन किया हुआ सिग्नेचर
  • वैध ईमेल आईडी और फ़ोन नंबर
  • यदि आवश्यक हो तो कैटेगरी प्रमाण पत्र
  • मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र
  • शुल्क भुगतान विधि
  • प्रमाण पत्र छोड़ना
  • स्थानांतरण या प्रवासन प्रमाणपत्र (Migration Certificate)
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें, आवेदन पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट आउट लें

MP B.Sc नर्सिंग एप्लीकेशन फीस 2026 (MP B.Sc Nursing Application Fee 2026 in Hindi)

मध्य प्रदेश बैचलर ऑफ साइंस इन नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम की एप्लीकेशन फीस उम्मीदवार ऑनलाइन मोड जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI से भर सकते हैं नीचे दी गई टेबल से छात्र बीएससी नर्सिंग फॉर्म MP 2026 (B.Sc Nursing Form MP 2026) की फीस देख सकते हैं:

कैटेगरी

फीस

जनरल

400 रुपये

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी

200 रुपये

MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम पैटर्न 2026 (MP B.Sc Nursing Entrance Exam Pattern 2026 in Hindi)

एमपी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (MP B.Sc Nursing Entrance Exam 2026) मध्य प्रदेश के उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। यदि आप मेहनत और सही रणनीति के साथ तैयारी करते हैं, तो सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेना संभव है, जिसके लिए आपको इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न का भी पता होना जरूरी है। यहां हम MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम के परीक्षा पैटर्न के बारे में जानेंगे:

MP बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम पैटर्न 2026 (MP B.Sc Nursing Entrance Exam Pattern 2026)

विवरण

जानकारी

कुल प्रश्नों की संख्या

150

कुल सेक्शन

5

नेगेटिव मार्किंग

नहीं

एग्जाम लैंग्वेज

हिंदी/इंग्लिश


ऐसे ही कंटेंट के लिए CollegeDekho के साथ जुड़े रहें।

FAQs

MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 की फीस क्या हैं?

MP B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 की फीस निम्न है। 

  • जनरल: 400 रुपये 
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी: 200 रुपये 

MP B.Sc ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

मध्य प्रदेश B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम MP प्रोफेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा कराया जाता है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in है। 

MP बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 कब होगी?

मध्य प्रदेश B.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम वर्ष 2026 में जून 2026 में आयोजित किया जायेगा। 

/articles/mp-bsc-nursing-entrance-exam/
View All Questions

Related Questions

bsc nurshing fees kitni h

-godil shuklaUpdated on June 02, 2026 12:28 PM
  • 9 Answers
neelam, Student / Alumni

what is a last date of admission

READ MORE...

How to prepare for the entrance exam for bsc nursing

-josephineUpdated on May 26, 2026 07:29 PM
  • 2 Answers
Elavenil P, Student / Alumni

How to prepare entrance exams

READ MORE...

Fees amount fees. Amount hostel quality at Padmasree College of Nursing

-Mini nelsonUpdated on May 19, 2026 04:12 PM
  • 1 Answer
Nidhi Priya, Content Team

Padmasree College of Nursing offers accommodation facilities to its students through the hostels at the campus. It has separate hostels for the male and female students. The hostel rooms are well furnished and have all the essential facilities for the students to ensure a comfortable stay. Padmasree College of Nursing hostel fee ranges between Rs 50,000 to 70,000 depending on the type of the hostel room. The hostel is supervised by wardens and assistant wardens. It also has a mess that takes care of the food requirements.  

READ MORE...

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

समरूप आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Nursing Colleges in India

View All
Top