NIOS क्लास 10 एडमिशन 2026

Shanta Kumar

Published On:

NIOS क्लास 10 एडमिशन 2026 (NIOS Class 10th Admission) के लिए अक्टूबर और अप्रैल 2 सेशन में एग्जाम होता है। उम्मीदवार इस लेख में एडमिशन के लिए डेट, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट देख सकते हैं।
NIOS क्लास 10 एडमिशन 2026 (NIOS Class 10th Admission)

NIOS क्लास 10 एडमिशन 2026 (NIOS Class 10th Admission): नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग (NIOS) कक्षा 10वीं के लिए एडमिशन 2 सेशन में होता है। पहला सेशन अप्रैल/मई में और दूसरा सेशन अक्टूबर/नवंबर में होता है। इन दोनों सेशन के लिए ब्लॉक 1 और ब्लॉक 2 में रजिस्ट्रेशन डेट विभाजित की गई हैं, ब्लॉक 1 की एप्लीकेशन प्रक्रिया मार्च से सितम्बर तक होती है और ब्लॉक 2 में सितम्बर से मार्च तक होती है। जिसका अर्थ है कि NIOS पूरे साल में एडमिशन प्रक्रिया कंडक्ट करता है। अक्टूबर 2026 सेशन के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस के लिए फीस सबमिशन 31 जनवरी, 2026 को समाप्त हो चुकी है और अप्रैल 2026 सेशन लिए 16 मार्च, 2026 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार इस लेख में NIOS क्लास 10 एडमिशन 2026 (NIOS Class 10th Admission) से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

NIOS क्लास 10 एडमिशन डेट 2026 (NIOS Class 10th Admission Date)

जो छात्र NIOS में एडमिशन लेने की योजना बना रहे हैं वह दोनों सेशन के लिए NIOS क्लास 10 एडमिशन डेट 2026 (NIOS Class 10th Admission Date) नीचे दी गई टेबल में चेक कर सकते हैं।
अक्टूबर 2026 NIOS एडमिशन डेट (ब्लॉक 2)
इवेंट्स डेट
NIOS एडमिशन डेट स्टैण्डर्ड फीस के साथ 16 सितम्बर, 2025 - 31 जनवरी, 2026
लेट फीस 260 रुपए के साथ एडमिशन 1 फरवरी, 2026 - 15 फरवरी, 2026
लेट फीस 520 रुपए के साथ एडमिशन 16 फरवरी, 2026 - 28 फरवरी, 2026
लेट फीस 910 रुपए के साथ एडमिशन 1 मार्च, 2026 - 15 मार्च, 2026
एग्जाम डेट सितम्बर - अक्टूबर 2026

अप्रैल 2026 NIOS एडमिशन डेट (ब्लॉक 1)
इवेंट्स डेट
NIOS एडमिशन डेट स्टैण्डर्ड फीस के साथ 16 मार्च, 2025 - 31 जुलाई, 2025
लेट फीस 260 रुपए के साथ एडमिशन 1 अगस्त, 2025 - 15 अगस्त, 2025
लेट फीस 520 रुपए के साथ एडमिशन 16 अगस्त, 2025 - 31 अगस्त, 2025
लेट फीस 910 रुपए के साथ एडमिशन 01 सितम्बर, 2025 - 15 सितम्बर, 2025
एग्जाम डेट मार्च - अप्रैल, 2026

NIOS क्लास 10 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (NIOS Class 10th Eligibility Criteria 2026)

जो उम्मीदवार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग में एडमिशन लेना चाहते हैं उन्हें रजिस्ट्रेशन करने से पहले NIOS क्लास 10 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (NIOS Class 10th Eligibility Criteria 2026) चेक करना चाहिए।
  • उम्मीदवार की आयु 31 जनवरी, 2026 तक 14 वर्ष होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 8वीं पास होना चाहिए।
  • किसी उम्मीदवार ने अगर स्व-प्रामणपत्र दिया है यह कहते हुए कि उसने NIOS क्लास 10 में एडमिशन के लिए पर्याप्त पढ़ाई की है वह भी पत्र है।

NIOS क्लास 10 एडमिशन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट 2026 (Important Documents for NIOS Class 10th Admission 2026)

NIOS एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म में उम्मीदवारों को अपने सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करनी होगी। उम्मीदवार उन सभी NIOS क्लास 10 एडमिशन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट 2026 (Important Documents for NIOS Class 10th Admission 2026) की लिस्ट यहाँ देख सकते हैं।
  • आधार कार्ड/पासपोर्ट/राशन कार्ड या अन्य प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • कक्षा 8वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • सिग्नेचर (ब्लैक इंक में)
  • PwD सर्टिफिकेट
  • कास्ट सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

/articles/nios-admission-2026-class-10-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Education Colleges in India

View All
Top