रेलवे एग्जाम कैलेंडर 2026

Shanta Kumar

Published On:

रेलवे एग्जाम कैलेंडर 2026 (Railway Exam Calendar 2026) रेल मंत्रालय द्वारा जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इस लेख में सभी पोस्ट के लिए इम्पोर्टेन्ट एग्जाम डेट देख सकते हैं।
रेलवे एग्जाम कैलेंडर 2026 (Railway Exam Calendar 2026)

रेलवे एग्जाम कैलेंडर 2026 (Railway Exam Calendar 2026): भारत सरकार रेल मंत्रालय द्वारा विभिन्न पोस्ट जैसे असिस्टेंट लोको पायलट, तकनीशियन, सेक्शन कंट्रोलर आदि के लिए रेलवे एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी हो चुका है। उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे एग्जाम कैलेंडर 2026 (Railway Exam Calendar 2026) के अनुसार वेकेंसी असेसमेंट 30 जून, 2026 से शुरू हो जाएंगी। RRB ने सभी पोस्ट के लिए नोडल RRB भी निर्धारित किए हैं ताकि एग्जाम किसी भी त्रुटि के बिना कंडक्ट किया जा सके। उम्मीदवार इस लेख में रेलवे एग्जाम कैलेंडर 2026 (Railway Exam Calendar 2026) चेक कर सकते हैं और इम्पोर्टेन्ट डेट जान सकते हैं।
यह भी देखें: RRB JE एग्जाम पैटर्न 2026

रेलवे एग्जाम कैलेंडर 2026 (Railway Exam Calendar 2026)

रेलवे मिनिस्ट्री द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर में निर्धारित किया गया है कि RRB वेकेंसी डिटेल OIRMS पर अपलोड करेंगे और सेंट्रलाइज़्ड एम्प्लोयीमेन्ट नोटिस (CEN) दिए गए समय के अंदर ही जारी होना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में RRB एनुअल कैलेंडर 2026 (RRB Annual Calendar 2026) हिंदी में देख सकते हैं।

पीरियड केटेगरी वैकेंसी असेसमेंट ओआईआरएमएस (OIRMS) में वैकेंसीज़ असेसमेंट ओआईआरएमएस में वैकेंसी इंडेंटिंग आफ्टर अप्रूवल ड्राफ्ट सीईएन (CEN) के लिए प्रपोज़ल
जनवरी–मार्च असिस्टेंट लोको पायलट 30.06.2027 दिसंबर 2025 जनवरी 2026 फरवरी 2026
अप्रैल–जून टेक्नीशियंस 30.06.2027 जनवरी 2026 फरवरी 2026 मार्च 2026
सेक्शन कंट्रोलर 30.06.2027 फरवरी 2026 मार्च 2026 अप्रैल 2026
जुलाई–सितंबर जूनियर इंजीनियर्स / डिपो मटीरियल सुपरिंटेंडेंट / केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट 30.09.2027 मई–जून 2026 जून–जुलाई 2026 जुलाई 2026
पैरामेडिकल कैटेगरीज़ 30.09.2027 जून 2026 जुलाई 2026 अगस्त 2026
नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज़ – ग्रेजुएट (लेवल 4, 5 & 6) और नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज़ – अंडर ग्रेजुएट (लेवल 2 & 3) 30.09.2027 जून 2026 जुलाई 2026 अगस्त 2026
अक्टूबर–दिसंबर मिनिस्टीरियल & आइसोलेटेड कैटेगरीज़ 31.12.2027 अगस्त 2026 सितंबर 2026 सितम्बर 2026
लेवल 1 31.12.2027 अगस्त 2026 सितंबर 2026 अक्टूबर 2026

यह भी देखें: RRB ग्रुप D रिवाइज्ड एग्जाम डेट 2025

RRB इम्पोर्टेन्ट एग्जाम डेट 2026 (RRB Important Exam Date 2026)

RRB में विभिन्न पोस्ट जैसे ALP, तकनीशियन, JE, पैरामेडिकल के लिए एग्जाम डेट जारी हो गई हैं। यह एग्जाम फरवरी 2026 से मार्च 2026 के बीच में आयोजित की जाएंगी। NTPC और ग्रुप D के लिए एग्जाम डेट से सम्बंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है। उम्मीदवार RRB इम्पोर्टेन्ट एग्जाम डेट 2026 (RRB Important Exam Date 2026) नीचे टेबल में देखें।
एग्जाम का नाम एग्जाम डेट
RRB असिस्टेंट लोको पायलट - CEN 01/2025 16 फरवरी, 2026 से 18 फरवरी, 2026
RRB तकनीशियन - CEN 02/2025 05 मार्च, 2026 से 09 मार्च, 2026
RRB पैरामेडिकल - CEN 03/2025 10 मार्च, 2026 से 12 मार्च, 2026
RRB सेक्शन कंट्रोलर - CEN 04/2025 11 - 12 फरवरी, 2026
RRB JE/DMS/CMA - CEN 05/2025 19 - 20 फरवरी, 2026 और 03 मार्च, 2026
RRB NTPC (ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट) - CEN 06/2025 अपडेट किया जाएगा
RRB ग्रुप D - CEN 09/2025 अपडेट किया जाएगा

यह भी देखें: RRB NTPC एग्जाम डेट 2026 देखें

नोडल RRB लिस्ट 2026 (Nodal RRB List 2026)

रेलवे मिनिस्ट्री ने एग्जाम कैलेंडर के साथ-साथ नोडल RRB लिस्ट 2026 (Nodal RRB List 2026) भी जारी की है। इस लिस्ट में निर्धारित RRB को अलग-अलग पोस्ट के लिए एग्जाम कंडक्ट करना होगा। उम्मीदवार नीचे टेबल में सभी पोस्ट के लिए निर्धारित RRB देख सकते हैं।
कैटेगरीज़ नोडल आरआरबी
असिस्टेंट लोको पायलट आरआरबी / जम्मू
टेक्नीशियंस (ग्रेड-I सिग्नल और ग्रेड-III) आरआरबी / तिरुवनंतपुरम
जेई / डीएमएस / सीएमए आरआरबी / भुवनेश्वर
नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज़ (ग्रेजुएट) आरआरबी / प्रयागराज
नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज़ (अंडर ग्रेजुएट) आरआरबी / अहमदाबाद
पैरामेडिकल कैटेगरीज़ आरआरबी / बिलासपुर
लेवल-1 आरआरबी / चंडीगढ़
मिनिस्टीरियल & आइसोलेटेड कैटेगरीज़ आरआरबी / गुवाहाटी
सेक्शन कंट्रोलर आरआरबी / मुंबई

यह भी देखें:
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सिलेबस 2026 PDF SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025
SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल कट-ऑफ 2025 SSC एग्जाम कैलेंडर 2026

रेलवे एग्जाम कैलेंडर 2026 से सम्बंधित सभी जानकारी के लिए CollegeDekho के साथ जुड़े रहें।

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/articles/railway-exam-calendar-2026-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy