UP स्कॉलरशिप 2026

Shanta Kumar

Published On:

प्री मेट्रिक (कक्षा 9-10) और पोस्ट मेट्रिक (कक्षा 11-12, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा) के छात्रों को दी जाने वाली यूपी स्कॉलरशिप 2026 (UP Scholarship 2026) की टाइम-टेबल विस्तृत रूप में इस पेज से जानें। 
UP स्कॉलरशिप 2026 (UP Scholarship 2026)

यूपी स्कॉलरशिप 2026 (UP Scholarship 2026) यूपी स्कॉलरशिप के अंतर्गत यूपी सरकार द्वारा प्री मेट्रिक (कक्षा 9-10) और पोस्ट मेट्रिक (कक्षा 11-12, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा) में पढ़ने वाले छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों जैसे (SC, ST, OBC,सामान्य, अल्पसंख्यक) को वित्तीय सहायता दी जाती है। उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैं। अभियर्थी ऑफिसियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in से यूपी स्कॉलरशिप 2026 (UP Scholarship 2026) की पूरी डिटेल जान सकते हैं।
यह भी देखें: यूपी की टॉप गवर्नमेंट स्कॉलरशिप 2026

यूपी स्कॉलरशिप 2026 टाइम-टेबल पीडीएफ लिंक (UP Scholarship 2026 Time-Table PDF Link)

यूपी प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 (UP Pre Matric and Post Matric Scholarship 2026) के लिए टाइम-टेबल पीडीएफ लिंक यहाँ से प्राप्त करें।

यूपी स्कॉलरशिप 2026 प्री मैट्रिक टाइम-लाइन पीडीएफ
यूपी स्कॉलरशिप 2026 पोस्ट मेट्रिक टाइम-लाइन पीडीएफ

यूपी स्कॉलरशिप 2026 प्री मैट्रिक टाइम-टेबल (UP Scholarship 2026 Pre Matric Time-Table)

योग्य प्री मेट्रिक (कक्षा 9-10) छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने से लेकर स्कॉलरशिप के सफल भुगतान तक की समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही के लिए विस्तृत टाइम-लाइन निर्धारित की गई हैं, यहाँ दिए टेबल से यूपी स्कॉलरशिप 2026 प्री मैट्रिक टाइम-लाइन (UP Scholarship 2026 Pre Matric Time-Line) देखें।

क्रम

इवेंट

टाइम-टेबल

1

छात्रों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/आवेदन करना

25 नवंबर, 2025 से 06 दिसंबर, 2025 तक

2

आवेदन का फाइनल प्रिंट निकालना

25 नवंबर, 2025 से 07 दिसंबर, 2025 तक

3

हार्ड कॉपी और दस्तावेज स्कूल में जमा करना

25 नवंबर, 2025 से 09 दिसंबर, 2025 तक

4

स्कूल द्वारा आवेदन को ऑनलाइन सत्यापित और अग्रसारित करना

25 नवंबर, 2025 से 13 दिसंबर, 2025 तक

5

त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों द्वारा सही करना (Correction)

23 दिसंबर, 2025 से 28 दिसंबर, 2025 तक

6

संशोधित आवेदन स्कूल में जमा करना

सुधार के बाद 29 दिसंबर, 2025 तक

7

जनपदीय समिति द्वारा डेटा लॉक करना

23 दिसंबर, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक

8

मांग सृजन (Fund Demand Generation)

05 फरवरी, 2026 तक

9

स्कॉलरशिप का पैमेंट

09 फरवरी, 2026 तक

यूपी स्कॉलरशिप 2026 पोस्ट मैट्रिक समय-सारणी (UP Scholarship 2026 Post Matric Time-Table)

यहाँ संशोधित टाइम-टेबल पोस्ट मेट्रिक (कक्षा 11-12, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा) छात्रों के लिए है। इस संशोधन का मुख्य कारण यह है कि कुछ जिलों में शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों द्वारा 'मास्टर डेटा' (संस्थान और कोर्स की जानकारी) को अभी तक लॉक नहीं किया जा सका था। इसी समस्या को हल करने के लिए विभाग ने नई टाइम-टेबल जारी की है, ताकि संस्थानों को मास्टर डेटाबेस में शामिल होने का मौका मिल सके और योग्य छात्र बिना किसी बाधा के ऑनलाइन आवेदन कर स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकें।

चरण

शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन अग्रसारित करना

फॉर्म करेक्शन की अवधि

पैमेंट डेट

प्रथम चरण

10 दिसम्बर, 2025 तक

-

24 जनवरी, 2026 तक

द्वितीय चरण

11 दिसम्बर, 2025 से 27 जनवरी, 2026

10 फरवरी से 13 फरवरी, 2026

18 मार्च, 2026 तक

तृतीय चरण

16 अप्रैल, 2026 तक

29 अप्रैल से 06 मई, 2026

22 जून, 2026 तक

यूपी स्कॉलरशिप 2026 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (UP Scholarship 2026 Eligibility Criteria)

यूपी प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 (UP Pre Matric and Post Matric Scholarship 2026) एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया यहाँ जानें।
UP स्कॉलरशिप 2026 UP स्कॉलरशिप 2026 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

यूपी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026

  • छात्र उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होने चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 9 या 10 में नामांकित होना चाहिए
  • जनरल, OBC, SC, ST, और माइनॉरिटी (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी, जैन)। एनुअल इनकम 2-2.5 लाख प्रतिवर्ष होनी चाहिए

यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026

  • छात्र उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होने चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज में नामांकित होना चाहिए
  • OBC, SC, ST, और माइनॉरिटी (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी, जैन)। एनुअल इनकम 2-2.5 लाख प्रतिवर्ष होनी चाहिए।

/articles/up-scholarship-2026-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Education Colleges in India

View All
Top