VMOU B.Ed एडमिशन 2026

Shanta Kumar

Published On:

र्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी , कोटा, राजस्थान द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट www.vmou.ac.in पर VMOU B.Ed एडमिशन अकादमिक ईयर 2026-27 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं।
आप इस लेख से VMOU बीएड एडमिशन 2026 (VMOU B.Ed Admission 2026) से संबंधित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, डॉक्यूमेंट लिस्ट देख सकते हैं।
VMOU B.Ed एडमिशन 2026 (VMOU B.Ed Admission 2026)

VMOU बीएड एडमिशन 2026 (VMOU B.Ed Admission 2026 in Hindi) वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी , कोटा, राजस्थान द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट www.vmou.ac.in पर VMOU B.Ed एडमिशन अकादमिक ईयर 2026-27 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। VMOU बीएड एप्लीकेशन प्रोसेस केवल ऑनलाइन मोड में होता हैं। एप्लीकेशन फीस 500 रुपए हैं। VMOU में बीएड कोर्स डिस्टेंस मोड में पूरा करवाया जाता हैं। VMOU बीएड कोर्स 2 ईयर फीस कुल 57,460 हैं। आप यहाँ से VMOU बीएड एडमिशन 2026 (VMOU B.Ed Admission 2026 in Hindi) से संबंधित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, जरुरी डॉक्यूमेंट लिस्ट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : बीएड एंट्रेंस एग्जाम सिलेबस 2026

VMOU बीएड एडमिशन 2026 (VMOU B.Ed Admission 2026 in Hindi): हाइलाइट्स

नीचे दी गयी टेबल में उम्मीदवार VMOU बीएड एडमिशन 2026 (VMOU B.Ed Admission 2026 in Hindi) की महत्वपूर्ण हाइलाइट्स देख सकते हैं-

पर्टिकुलर डिटेल्स
इंस्टिट्यूट वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU)

एडमिशन

VMOU B.Ed एडमिशन 2026
अकादमिक ईयर 2026-27
कोर्स बीएड

कोर्स की अवधि

2 साल

VMOU B.Ed एलिजिबिलिटी

स्नातक / स्नातकोत्तर

VMOU B.Ed एप्लीकेशन मोड

ऑनलाइन

VMOU B.Ed एप्लीकेशन फीस 500 रुपए
एजुकेशन मोड डिस्टेंस लर्निंग
B.Ed कोर्स 2 ईयर फीस बीएड फर्स्ट ईयर फीस : 28,880 रुपये
बीएड सेकंड ईयर फीस: 28,580 रुपये

ऑफिशियल वेबसाइट

www.vmou.ac.in
ये भी पढें- इग्नू बीएड एडमिशन 2026

VMOU बीएड एडमिशन 2026 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (VMOU B.Ed Admission 2026 Eligibility Criteria in Hindi)

वर्धमान महावीर मुक्त विश्वविद्यालय, कोटा, राजस्थान से B.Ed करने के लिए सामान्य एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया इस प्रकार हैं:
  • ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर कला, विज्ञान या वाणिज्य विषयों में सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए।
  • बी.टेक स्नातक (विज्ञान और गणित विशेषज्ञता के साथ) के लिए सामान्य वर्ग में न्यूनतम 55% मार्क्स अनिवार्य हैं।
  • उम्मीदवार ने नियमित रूप से BSTC, D.El.Ed. या इनके समकक्ष कोई दो साल का प्राइमरी टीचर ट्रैनिंग प्रोग्राम पास किया हो, जो NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त हो।
  • उम्मीदवार वर्तमान में किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी स्कूल में प्राइमरी क्लास (कक्षा 1 से 5 या कक्षा 1 से 8) को पढ़ाने वाले टीचर होने चाहिए।

VMOU बीएड एडमिशन 2026 डॉक्यूमेंट लिस्ट (VMOU B.Ed Admission 2026 document list in Hindi)

वर्धमान महावीर मुक्त विश्वविद्यालय, कोटा, राजस्थान में B.Ed कोर्स में एडमिशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट लिस्ट नीचे दिया गया हैं।

निवास और पहचान:
राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र ।

शैक्षणिक योग्यता:
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट।
  • स्नातक की तीनों वर्षों की अलग-अलग मार्कशीट या बी.टेक (B.Tech) के चारों वर्षों की अलग-अलग मार्कशीट।
  • स्नातकोत्तर की मार्कशीट।
  • BSTC/D.El.Ed या D.Ed की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
  • टीचर ट्रैनिंग सर्टिफिकेट, जो विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए फॉर्मेट में हो।
आयु और श्रेणी:
  • आयु सर्टिफिकेट (Age Proof)।
  • जाति सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC/EWS आदि)। ध्यान दें कि OBC/EWS सर्टिफिकेट प्रवेश की तिथि से एक वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
विशेष श्रेणियाँ:
  • रक्षा कर्मी (रक्षा सेवा में कार्यरत या सेवानिवृत्त) सर्टिफिकेट।
  • कश्मीरी विस्थापित सर्टिफिकेट।
  • विकलांगता (PWD) सर्टिफिकेट, जो चिकित्सा अधिकारी (DMHO) द्वारा जारी हो।
महिला आवेदकों के लिए विशेष निर्देश:
  • तलाकशुदा महिला: कोर्ट द्वारा जारी तलाक की डिग्री की सत्यापित कॉपी।
  • विधवा महिला: पति का मृत्यु सर्टिफिकेट।
  • शपथ पत्र: विधवा और परित्यक्ता (तलाकशुदा) महिलाओं को नोटरी से सत्यापित एक शपथ पत्र देना होगा कि उन्होंने दोबारा विवाह नहीं किया है।

/articles/vmou-bed-admission-2026-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Education Colleges in India

View All
Top