मध्य प्रदेश बी.कॉम एडमिशन 2026 (MP B.Com Admission 2026 in Hindi): डेट, एलिजिबिलिटी, प्रोसेस, फीस, कॉलेज

Amita Bajpai

Updated On: February 26, 2026 04:13 PM

शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए मध्य प्रदेश में बी.कॉम एडमिशन के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं? हमने मध्य प्रदेश बी.कॉम प्रवेश 2026 (Madhya Pradesh B.Com Admissions 2026 in Hindi) के बारे में सभी जानकारी यहां बताई है।

मध्य प्रदेश बी.कॉम एडमिशन 2026 (MP B.Com Admission 2026)

मध्य प्रदेश बी.कॉम एडमिशन 2026 (MP B.Com Admission 2026 in Hindi): मध्य प्रदेश भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय राज्य है और अपनी मजबूत शिक्षा प्रणाली के लिए प्रसिद्ध है। यदि आप मध्य प्रदेश में बीकॉम एडमिशन (MP B.Com Admission 2026) ढूंढ रहे हैं , तो यह लेख आपके लिए है। यहां आप मध्य प्रदेश बी.कॉम एडमिशन (MP B.Com Admission 2026) से संबंधित सभी जानकारी पा सकते हैं जिसमें डेट, एलिजिबिलिटी, सिलेक्शन और कॉलेज शामिल है।

बैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम) 10+2 परीक्षाओं के बाद छात्रों द्वारा सबसे अधिक बार चुने गए कोर्सों में से एक है। बी.कॉम व्यवसाय और संबंधित क्षेत्रों में सबसे लोकप्रिय स्नातक कोर्सेस में से एक है। बी.कॉम की डिग्री आपको फाइनेंस, सेल्स, मैनेजमेंट, इन्शुरन्स, टैक्स और एकाउंटिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसाय के महत्वपूर्ण पहलुओं का अवलोकन और ज्ञान देती है। मध्य प्रदेश के अधिकांश बी.कॉम कॉलेज देश के प्रसिद्ध संस्थानों में से है। मध्य प्रदेश में हर साल, हजारों छात्र इसकी गुणात्मक शिक्षा, विश्वसनीयता, योग्यता और करियर अवसरों के लिए बी.कॉम कोर्स के लिए आवेदन करते हैं। इस लेख में डेट, सिलेक्शन प्रोसेस और टॉप बी.कॉम कॉलेजों को कवर करते हुए मध्य प्रदेश में बी.कॉम एडमिशन (B.Com admissions in Madhya Pradesh in Hindi) के हर पहलू को कवर करती है।

ये भी पढ़ें- भारत के टॉप 10 बी.कॉम कॉलेज 2026

मध्य प्रदेश बी.कॉम एडमिशन 2026 (Madhya Pradesh B.Com Admission 2026 in Hindi)

अधिकांश कॉलेजों में, मध्य प्रदेश में बी.कॉम कोर्स (B.com course in Madhya Pradesh) के लिए एडमिशन उच्च माध्यमिक शिक्षा में उम्मीदवार के अंक के आधार पर योग्यता पर आधारित है। मध्य प्रदेश के अधिकांश बी.कॉम कॉलेज क्लास 12वीं परीक्षा में छात्र के अंक के आधार पर अपना मेरिट लिस्ट प्रकाशित करेंगे। यदि आप रुचि रखते हैं और मध्य प्रदेश में शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए एमपी बी.कॉम के एडमिशन (MP B.Com Admission 2026 in Hindi) की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आप यहां महत्वपूर्ण तारीखें, पात्रता की शर्तें, आवेदन प्रक्रिया और शुल्क सहित सभी डिटेल्स पा सकते हैं।
ये भी पढ़े: बी.कॉम के बाद टॉप सरकारी नौकरियों की लिस्ट

मध्य प्रदेश एडमिशन बी.कॉम एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (Madhya Pradesh Admission B.Com Eligibility Criteria 2026 in Hindi)

मध्य प्रदेश बी.कॉम कोर्स (Madhya Pradesh B.com course) में प्रवेश पाने के लिए सबसे पहला स्टेप कोर्स की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को जानना है। मध्य प्रदेश में बी.कॉम और बी.कॉम (ऑनर्स) के लिए एडमिशन के लिए आवश्यक बेसिक पात्रता आवश्यकताओं की जाँच करें।

बी.कॉम और बी.कॉम (ऑनर्स) के एडमिशन के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड नीचे उल्लिखित है:-

बी.कॉम एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (B.Com Eligibility Criteria 2026 in Hindi):-

  • एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई, आईसीएसई, राज्य बोर्ड) से 10+2 परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना होगा।

  • इसके लिए साइंस स्ट्रीम और नॉन-साइंस स्ट्रीम दोनों के उम्मीदवार प्रोग्राम आवेदन कर सकते हैं।

  • न्यूनतम आवश्यक प्रतिशत कॉलेज-दर-कॉलेज अलग-अलग होगा।

  • कुछ संस्थानों या विश्वविद्यालयों में बी.कॉम प्रोग्राम में एडमिशन सुरक्षित करने के लिए उम्मीदवारों को संस्थानों या विश्वविद्यालयों के एडमिशन परीक्षणों में भाग लेने की आवश्यकता होती है।

बी.कॉम (ऑनर्स) एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (B.Com (Hons.) Eligibility Criteria 2026) :-

  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण।

  • बी.कॉम (ऑनर्स) कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम प्रतिशत 45%–60% के बीच हो सकता है।

  • कुछ कॉलेजों या विश्वविद्यालयों में बीकाम प्रोग्राम के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा नहीं रखी गई है। अधिकांश कॉलेजों में एडमिशन के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है।

मध्य प्रदेश बी.कॉम सिलेक्शन प्रोसेस 2026 (Madhya Pradesh B.Com Selection Process 2026 in Hindi)

जो उम्मीदवार मध्यप्रदेश से बी. कॉम में एडमिशन लेने के इच्छुक हैं उनके लिए मध्य प्रदेश बी.कॉम एडमिशन प्रोसेस 2026 में सिलेक्शन प्रोसेस दो प्रकार से होगा:-

डायरेक्ट एडमिशन:-

10+2 परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के अंक के आधार पर, मध्य प्रदेश के अधिकांश कॉलेज डायरेक्ट एडमिशन पद्धति का पालन करते हैं। उम्मीदवारों का चयन 10+2 परीक्षा में उनके अंक के आधार पर किया जाएगा। अधिकांश कॉलेज को 10+2 परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक के आधार पर अपनी स्वयं की मेरिट लिस्ट/कट-ऑफ सूची प्रकाशित करनी होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार दस्तावेजों के सत्यापन और आगे की एडमिशन प्रक्रियाओं के लिए संस्थान या विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे।

एडमिशन टेस्ट या एंट्रेंस परीक्षा:-

कुछ कॉलेज या विश्वविद्यालय बी.कॉम और बी.कॉम (ऑनर्स) उम्मीदवारों के चयन के लिए अपना एडमिशन या एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करते हैं।

मध्य प्रदेश बी.कॉम कोर्स फीस 2026 (Madhya Pradesh B.Com Course Fees 2026 in Hindi)

मध्य प्रदेश में कई सरकारी, निजी और सार्वजनिक कॉलेज बी.कॉम प्रोग्राम प्रदान करते हैं। बी.कॉम के लिए औसत कोर्स फीस 2,000/- रुपये से लेकर 40,000 रुपये प्रति वर्ष तक होती है। वहीं कुछ प्राइवेट कॉलेजों में बीकॉम कोर्स की फीस 80,000 रुपये या इससे भी ज्यादा हो सकती है।

मध्य प्रदेश में सरकारी बी.कॉम कॉलेज (Government B.Com Colleges in Madhya Pradesh)

मध्यप्रदेश में अनेक कॉलेज हैं जो बी. कॉम कोर्स में एडमिशन देते हैं। मध्य प्रदेश बी.कॉम एडमिशन 2026 (MP B.Com Admission 2026 in Hindi) के इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश के कुछ प्रसिद्ध सरकारी बी.कॉम कॉलेज नीचे सूचीबद्ध हैं:

क्र.सं

कॉलेज का नाम

ऑफर किये गये कोर्सेस

वार्षिक शुल्क (अनुमानित)

1

सरकारी महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स पीजी कॉलेज

बी.कॉम, बी.कॉम. टैक्स प्रक्रिया में

रु. 5,250/-

2

महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उत्कृष्टता महाविद्यालय

बी.कॉम. कंप्यूटर में

रु 7,232/-

3

राजा भोज सरकारी कॉलेज

बी.कॉम

...

4

शासकीय पीजी कॉलेज

कंप्यूटर एप्लीकेशन में बी.कॉम, बी.कॉम

रु 2,023/-

5

सरकारी तिलक पीजी कॉलेज

बी.कॉम

...

मध्य प्रदेश में टॉप प्राइवेट बी.कॉम कॉलेज (Top Private B.Com Colleges in Madhya Pradesh in Hindi)

मध्य प्रदेश के कुछ प्रसिद्ध प्राइवेट बी.कॉम कॉलेज नीचे सूचीबद्ध हैं। इन कॉलेजों में आवेदन करने के लिए, Common Application Form भरें और विशेषज्ञ सहायता का लाभ उठाएं।

क्र.सं

कॉलेज का नाम

ऑफर किये गये कोर्सेस

वार्षिक शुल्क (अनुमानित)

1

ऋषि विश्वविद्यालय

बी.कॉम, बी.कॉम (फाइनेंशियल मार्केट

70,000/- रु.

2

सफायर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस

कंप्यूटर में बी.कॉम, बी.कॉम

14,000/- रु.

3

मंदसौर विश्वविद्यालय

बैंकिंग और बीमा में बी.कॉम

रु 31,600/-

4

पीपुल्स यूनिवर्सिटी

बी.कॉम (ऑनर्स), अकाउंटिंग और फाइनेंस में बी.कॉम

21,000/- रु.

5

मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

बी.कॉम, बी.कॉम (ऑनर्स)

25,000/- रु.

6

जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी

वित्तीय बाज़ार (Financial Markets)/बैंकिंग और वित्त में बी.कॉम, बी.कॉम (ऑनर्स)

रु. 45,000/- से रु. 90,000/-

7

मेडी-कैप विश्वविद्यालय

बैंकिंग और बीमा में बी.कॉम (ऑनर्स), कंप्यूटर एप्लीकेशन में बी.कॉम (ऑनर्स)

60,000/- रु.

8

लाल बहादुर शास्त्री प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान

बी.कॉम, बी.कॉम (ऑनर्स)

25,000/- रु.

9

सीएच इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और कॉमर्स

बी.कॉम, बी.कॉम (ऑनर्स)

15,000/- रु.

10

करियर कॉलेज

इंशोरेंस मैनेजमेंट में बी.कॉम, बी.कॉम (ऑनर्स)

25,400/- रु.

11

जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन एंड मैनेजमेंट

एडवरटीजमेंट में बी.कॉम, बी.कॉम

72,800/- रुपये

12

अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक अध्ययन संस्थान

बी.कॉम, बी.कॉम (ऑनर्स)

रु 31,300/-

अन्य राज्यों में बी. कॉम एडमिशन 2026 (B.Com Admission in Other States 2026)

जो उम्मीदवार बी. कॉम में एडमिशन लेना चाहते हैं वें नीचे दी गयी टेबल में मध्य प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों में भी बी. कॉम एडमिशन की डिटेल्स देख सकते हैं।

राजस्थान बी.कॉम एडमिशन 2026 उत्तर प्रदेश बीकॉम एडमिशन 2026
बिहार बी.कॉम एडमिशन 2026 उत्तराखंड बी.कॉम एडमिशन 2026
महाराष्ट्र बी.कॉम एडमिशन 2026 गुजरात यूनिवर्सिटी बी.कॉम एडमिशन 2026

अधिक संबंधित लेख:-

बीकॉम के बाद बेस्ट करियर ऑप्शन

ऐसी अधिक सामग्री के लिए CollegeDekho के साथ बने रहें। किसी भी प्रश्न के मामले में, बेझिझक हमारे Q&AZone पर जाएं।

/articles/madhya-pradesh-bcom-admissions/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Commerce and Banking Colleges in India

View All
Top