बिहार बी.कॉम एडमिशन 2026 (Bihar B.Com Admission 2026 in Hindi): एप्लीकेशन प्रोसेस, डेट, सलेक्शन प्रोसेस, टॉप कॉलेज

Munna Kumar

Updated On: March 09, 2026 11:40 AM

बिहार बी.कॉम एडमिशन 2026 (Bihar B.Com Admission 2026 in Hindi) के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, आवेदन और चयन प्रक्रियाओं के बारे में सभी जानकारी यहां दी गई है। उम्मीदवार यहां बिहार के सभी बी.कॉम कॉलेजों की फीस के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

बिहार बी.कॉम एडमिशन 2025 (Bihar B.Com Admission 2025 in Hindi)

बिहार बी.कॉम एडमिशन 2026 (Bihar B.Com Admission 2026 in Hindi): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) बीए, बीएससी और बीकॉम में एडमिशन के लिए जिम्मेदार है। छात्रों के लिए बीएसईबी की एक ऑनलाइन प्रणाली है जिसे ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (ओएफएसएस) कहा जाता है, जो छात्रों को बीएसईबी द्वारा एप्रूव्ड आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, और एग्रीकल्चर कॉलेजों में एडमिशन लेने की अनुमति देता है।

इस लेख में हम बिहार में बी.कॉम एडमिशन 2026 प्रोसेस (B.Com Admission 2026 Process in Bihar in Hindi) के बारे में बात करेंगे। बिहार बी.कॉम एडमिशन 2026 (Bihar B.Com Admission 2026 in Hindi) के लिए बोर्ड परीक्षा में मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाता है। बिहार में बी.कॉम एडमिशन 2026 (B.Com Admission 2026 in Bihar in Hindi) के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है।

बिहार बी.कॉम एडमिशन हाइलाइट्स (Bihar B.Com Admission Highlights in Hindi)

बिहार बी.कॉम एडमिशन 2026 की कुछ प्रमुख झलकियां इस प्रकार हैं:

कंडक्टिंग बॉडी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

प्रणाली

छात्र के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (ओएफएसएस)

ऑफिशियल वेबसाइट

ofssbihar.in/Higher-Education/index.aspx

पंजीकरण मोड

ऑनलाइन

भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की कुल संख्या

10

बिहार बी.कॉम एडमिशन डेट 2026 (Bihar B.Com Admission Dates 2026 in Hindi)

बिहार बी.कॉम से संबंधित इंपोर्टेंट एडमिशन डेट इस प्रकार हैं:

आयोजन

तारीखें (संभावित )

बिहार बी.कॉम ऑफिशियल नोटिफिकेशन रिलीज डेट 2026

17 अप्रैल, 2026

बिहार बी.कॉम ऑनलाइन एप्लीकेशन डेट 2026

17 अप्रैल, 2026

बिहार बी.कॉम एप्लीकेशन फॉर्म लास्ट डेट 2026

30 मई, 2026
बिहार बी.कॉम मेरिट लिस्ट डेट 2026 अपडेट किया जाएगा
क्लास शुरु होने की डेट अपडेट किया जाएगा

बिहार बी.कॉम एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (Bihar B.Com Eligibility Criteria 2026 in Hindi)

यहां बिहार बी.कॉम एडमिशन 2026 (Bihar B.Com Admission 2026 in Hindi) के लिए योग्यता देख सकते हैं:

विवरण

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षिक योग्यता

  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के पास 50% अंक होना चाहिए।

  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक सुरक्षित करना चाहिए।

आयु

  • कम से कम 17 वर्ष की आयु होनी चाहिए

  • अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है।

राष्ट्रीयता

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

  • अनिवासी भारतीय (एनआरआई), उम्मीदवार भी एडमिशन के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

बिहार बीकॉम आवेदन प्रक्रिया 2026 (Bihar B.Com Application Process 2026 in Hindi)

प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को ओएफएसएस, बिहार की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। बिहार बीकॉम आवेदन प्रक्रिया के लिए स्टेप वाय स्टेप प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • ओएफएसएस, बिहार ऑफिशियल वेबसाइट यानी ofssbihar.in/Higher-Education/index.aspx पर जाएं

  • इंटरमीडिएट कॉलेजों और स्कूलों में एडमिशन के लिए “Common Application Form” पर क्लिक करें

  • निर्देशों के साथ एक नई विंडो खुलेगी; निर्देशों को पढ़ें और उस बॉक्स पर टिक करें जो कहता है, ' I have understood the above-mentioned instructions very well and I am ready to fill the form '।

  • एक नया पेज खुलेगा, और छात्रों को एक वैध मोबाइल फोन नंबर और ईमेल पते के साथ पंजीकरण करना होगा।

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए मोबाइल नंबर को ओटीपी और ई-मेल आईडी से वेरिफाई करना जरूरी है, ताकि आपके एडमिशन से जुड़ी सारी जानकारी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।

  • सत्यापित करने के बाद संबंधित बॉक्स में नाम, योग्यता परीक्षा डिटेल्स, जन्म तारीख आदि जैसी सभी मांगी गई जानकारी के साथ B.Com एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

  • विकल्पों को भरते समय सुनिश्चित करें कि आपकी प्राथमिकता सूची आपके च्वॉइस के अनुसार हो।

  • अपनी स्कैन की हुई तस्वीर और दस्तावेज अपलोड करें।

  • सभी डिटेल्स सही हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए ' Preview ' बटन पर क्लिक करें।

  • अंत में क्रेडिट/डेबिट/नेट बैंकिंग या बैंक चालान के माध्यम से ऑफलाइन भुगतान के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें

ये भी चेक करें- बी.कॉम के बाद बेस्ट करियर ऑप्शन

बिहार बीकॉम आवेदन शुल्क 2026 (Bihar B.Com Application Fee 2026 in Hindi)

बिहार बीकॉम प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है:

कोर्स

आवेदन शुल्क

बी.कॉम

INR 300 / -

बिहार बी.कॉम एडमिशन 2026 के लिए जरूरी डाक्यूमेंट (Documents Required for Bihar B.Com Admission 2026 in Hindi)

बिहार बी.कॉम एडमिशन 2026 (Bihar B.Com Admission 2026 in Hindi) के लिए आवेदन करते समय आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज (स्कैन की गई प्रतियां) उनके पास होने चाहिए: –

  • क्लास 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

  • क्लास 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र

  • चरित्र प्रमाण पत्र

  • प्रवासन प्रमाण पत्र

  • अधिवास प्रमाणपत्र

  • केस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

  • प्रोविजनल प्रमाणपत्र

बिहार बी.कॉम चयन प्रक्रिया (Bihar B.Com Selection Process in Hindi)

10+2 परीक्षा में उम्मीदवार के अंक के आधार पर OFSS योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी करेगा। चयनित उम्मीदवारों को उनके ईमेल और SMS के माध्यम से सूचित किया जाएगा। उम्मीदवार OFSS वेबसाइट पर जाकर उनकी एडमिशन स्थिति भी देख सकते हैं ।

बिहार बी.कॉम एडमिशन में भाग लेने वाले विश्वविद्यालय (Bihar B.Com Admission Participating Universities 2026)

  • बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University, Muzaffarpur)

  • मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर (Munger University, Munger)

  • भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा (Bhupendra Narayan Mandal University, Madhepura)

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया (Purnea University, Purnea)

  • वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा (Veer Kunwar Singh University, Ara)

  • जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा (Jai Prakash University, Chapra)

  • ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा (Lalit Narayan Mithila University, Darbhanga)

  • मगध विश्वविद्यालय, बोध गया (Magadh University, Bodh Gaya)

  • पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना (Patliputra University, Patna)

  • तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर (Tilka Manjhi Bhagalpur University, Bhagalpur)

डायरेक्ट एडमिशन के लिए भारत में टॉप बी.कॉम कॉलेजों की लिस्ट (List of Top B.Com Colleges in India for Direct Admissions in Hindi)

यहां भारत के उन बी.कॉम कॉलेजों की सूची दी गई है जहां इच्छुक उम्मीदवार सीधे हमारे Common Application Form के माध्यम से एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं-

विश्वविद्यालय का नाम

अनुमानित वार्षिक शुल्क

तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद
(Teerthanker Mahaveer University, Moradabad) (TMU)

INR 36,000/- से 70,000/-

सेंचुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भुवनेश्वर
(Centurion University of Technology and Management, Bhubaneswar) (CUTM)

INR 80,000/-

जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, जयपुर
(Jaipur National University, Jaipur) (JNU)

INR 53,500 / -

केएल विश्वविद्यालय, गुंटूर
(KL University, Guntur) (KLU)

INR 1,35,000/-

दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, दिल्ली
(Delhi Institute of Advanced Studies, Delhi) (DIAS)

INR 83,800 / -

ब्रेनवेयर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
(Brainware University, Kolkata)

INR 59,100 / -

लुधियाना ग्रुप ऑफ कॉलेज, लुधियाना
(Ludhiana Group of Colleges, Ludhiana)

INR 46,900 / -

संजय घोडावत विश्वविद्यालय, कोल्हापुर
(Sanjay Ghodawat University, Kolhapur)

INR 30,000/-

स्टेट-वाइज एडमिशन प्रकिया जानें-

राजस्थान बी.कॉम एडमिशन 2026

महाराष्ट्र बी.कॉम एडमिशन 2026

मध्यप्रदेश बी.कॉम एडमिशन 2026

--

बी.कॉम के बाद हायर स्टडीज (Higher Studies After B.Com)

एमबीए (MBA): प्रबंधन में करियर बनाने या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक छात्रों के लिए MBA 2 साल का प्रोग्राम है। हालांकि, आप जिस कॉलेज में पढ़ रहे हैं, उसकी प्रतिष्ठा का आपके करियर पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।

मास्टर ऑफ कॉमर्स (Master of Commerce): ज्यादातर छात्र बीकॉम करने के बाद एमकॉम करते हैं। यह बीकॉम के एक एडवांस वर्जन की तरह है जिसमें आप मूल कॉमर्स विषयों का गहराई से अध्ययन करेंगे।

मास्टर्स इन फाइनेंस एंड अकाउंटिंग (Master's in Finance and Accounting): यह कोर्स उन लोगों के लिए है जो फाइनेंस या एकाउंटिंग में करियर करना चाहते हैं। कोर्स की अवधि 1-2 वर्ष से भिन्न होती है।

मास्टर्स इन अप्लाइड इकोनॉमिक्स (Master's in Applied Economics): यदि आप अर्थशास्त्र का आनंद लेते हैं और इसके बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो आप एप्लाइड इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री हासिल कर सकते हैं। यह कोर्स अर्थशास्त्र के साथ-साथ प्रबंधन और वित्त में विशेषज्ञता को कवर करता है।

बीकॉम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Collegedekho के साथ बने रहें।

FAQs

बिहार बीकॉम एप्लीकेशन फीस 2026 क्या है?

बिहार बीकॉम एप्लीकेशन फीस 2026 300/- रुपये है।

बिहार बी.कॉम एडमिशन 2026 के लिए जरूरी डाक्यूमेंट क्या है?

बिहार बी.कॉम एडमिशन 2026 के लिए जरूरी डाक्यूमेंट में क्लास 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, क्लास 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, प्रवासन प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाणपत्र, केस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), प्रोविजनल प्रमाणपत्र होना चाहिए।

बिहार बी.कॉम एडमिशन 2026 के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है?

बिहार बी.कॉम एडमिशन 2026 के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया इस प्रकार है-

  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के पास 50% अंक होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के पास कम से कम 45% अंक होना चाहिए।
  • कम से कम 17 वर्ष की आयु होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है।

बिहार में बीकॉम एडमिशन प्रोसेस क्या है?

बिहार में बी.कॉम में प्रवेश या तो योग्यता-आधारित चयन के माध्यम से होता है, जो क्लास 12वीं बोर्ड एग्जाम के अंकों या एंट्रेंस एग्जाम पर विचार करता है।

बी.कॉम कोर्स कितने साल का होता है?

बी.कॉम डिग्री का कोर्स 3 वर्ष है, जिसे 6 सेमेस्टर में विभाजित किया गया है।

/articles/bihar-bcom-admission/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Commerce and Banking Colleges in India

View All
Top