
AIBE 21 एग्जाम डेट 2026 (AIBE 21 Exam Date 2026): ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21, 2026 के लिए बार कॉउन्सिल ऑफ़ इंडिया ने टेंटेटिव शेड्यूल का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह एग्जाम लॉ पढ़ रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस एग्जाम को क्वालीफाई करने के बाद ही लॉ स्टूडेंट्स को प्रैक्टिस करने के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। AIBE 21 एग्जाम डेट 2026 (AIBE 21 Exam Date 2026) 07 जून, 2026 है जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 फरवरी, 2026 को शुरू किए जाएंगे। उम्मीदवार AIBE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस लेख में छात्र AIBE XXI एग्जाम 2026 (AIBE XXI Exam 2026) के लिए टेंटेटिव डेट देख सकते हैं।
AIBE 21 एग्जाम डेट 2026 (AIBE 21 Exam Date 2026)
AIBE 21 एग्जाम डेट शेड्यूल 2026 जारी हो चुका है। लॉ स्टूडेंट्स 11 फरवरी, 2026 से AIBE XXI एग्जाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.allindiabarexamination.com पर जाकर रजिस्टर कर पाएंगे। नीचे दी गई टेबल में उम्मीदवार टेंटेटिव AIBE 21 एग्जाम डेट 2026 (AIBE 21 Exam Date 2026) देख सकते हैं।AIBE XXI इम्पोर्टेन्ट डेट (AIBE XXI Important Date)
| इवेंट | डेट |
|---|---|
| AIBE XXI रजिस्ट्रेशन स्टार्ट डेट | 11 फरवरी, 2026 |
| AIBE XXI रजिस्ट्रेशन क्लोज डेट | 30 अप्रैल, 2026 |
| AIBE XXI पेमेंट लास्ट डेट | 01 मई, 2026 |
| AIBE XXI रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन करने की डेट | 03 मई, 2026 |
| AIBE XXI एडमिट कार्ड जारी डेट | 22 मई, 2026 |
| AIBE XXI एग्जाम डेट | 07 जून, 2026 |
AIBE 21 एग्जाम के लिए कैसे अप्लाई करें? (How to Apply for AIBE 21 Exam?)
AIBE 21 एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फरवरी, 2026 से शुरू हो जाएंगी। जो लॉ स्टूडेंट्स आगे प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (COP) पाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह AIBE या BCI की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। उम्मीदवार आगे लेख में AIBE XXI एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (AIBE XXI Application Form 2026) भरने के लिए स्टेप्स देख सकते हैं।- ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.allindiabarexamination.com पर जाएं।
- नोटिफिकेशन सेक्शन से "AIBE XXI रजिस्ट्रेशन" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और ज़रूरी डिटेल्स भरें।
- अपने अकाउंट को लॉगिन करें तथा अपनी पर्सनल डिटेल्स, ऐकडेमिक डिटेल्स, आदि जानकारी प्रदान करें।
- सभी ज़रूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन मोड में भुगतान करें।
- फ्यूचर रिफरेन्स के लिए फॉर्म को सेव करके रखें।
AIBE 21 रजिस्ट्रेशन फीस (AIBE 21 Registration Fee)
AIBE 21 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन मोड में किए जाएंगे जिसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फीस का पेमेंट ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। नीचे दी गई टेबल में कैटेगरी वाइज AIBE 21 रजिस्ट्रेशन फीस (AIBE 21 Registration Fee) देखें।| कैटेगरी | फीस (INR) |
|---|---|
| जनरल/ओबीसी | 3,560 |
| एससी/एसटी | 2,560 |
Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?
Say goodbye to confusion and hello to a bright future!
क्या यह लेख सहायक था ?


















समरूप आर्टिकल्स
AIBE पासिंग मार्क्स 2025
भारत में जासूस कैसे बनें? (How to Become a Detective in India?)
AIBE XX (20) एग्जाम डेट 2025 (AIBE XX (20) Exam Date 2025): रजिस्ट्रेशन, सिलेबस, एडमिशन फॉर्म , रिजल्ट
AIBE 20 कटऑफ मार्क्स 2025 देखें
सीयूईटी लीगल स्टडी सिलेबस 2026 (CUET Legal Studies Syllabus 2026 in Hindi): टॉपिक, पैटर्न और सिलेबस का पीडीएफ डाउनलोड करें
एआईबीई सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करें? (How to get AIBE Certificate in Hindi?)