उत्तर प्रदेश में टॉप फार्मेसी कॉलेजों की सूची यहां देख सकते हैं, जो यूपीएसईई 2023 स्कोर स्वीकार करते हैं। साथ ही यूपीएसईई 2023 की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक भी चेक कर सकते हैं।

यूपीएसईई 2023 स्कोर (UPSEE 2023 Score) को स्वीकार करने वाले उत्तर प्रदेश में फार्मेसी कॉलेजों की सूची बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी है, जो यूपीएसईई 2023 परीक्षा (UPSEE 2023 Exam) देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने से पहले देखना ही चाहिए। यूपीएसईई/यूपीसीईटी 2023 परीक्षा (UPSEE/UPCET 2023 exam) 21 से 24 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। यूपीसीईटी 2023 परिणाम (UPCET 2023 result) जून-जुलाई में अस्थायी रूप से घोषित किए जाने की उम्मीद है।
लखनऊ में एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू लखनऊ) से संबद्ध कॉलेजों में एडमिशन के लिए यूपीएसईई 2023 (UPSEE 2023) आयोजित करता है। एंट्रेंस परीक्षा विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्सेस में उम्मीदवारों को एडमिशन देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। फार्मसी कोर्सेस उन श्रेणियों में से एक है जिसके लिए परीक्षा आयोजित होती है। एंट्रेंस परीक्षा के माध्यम से, उम्मीदवारों को यूपी में फार्मेसी कॉलेज, जो एकेटीयू लखनऊ से संबद्ध हैं, उनमें एडमिशन होते हैं।
जो लोग राज्य में एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और एक अच्छी रैंक हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं, वे उन फार्मेसी कॉलेजों की सूची देख सकते हैं जो यूपीएसईई 2023 (UPSEE 2023) के स्कोर को स्वीकार करते हैं। कॉलेजों की सूची के साथ, उम्मीदवार इस वर्ष कॉलेजों के लिए अपेक्षित ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक भी देख सकते हैं।
यूपी में यूपीएसईई 2023 स्कोर स्वीकार कर रहे फार्मेसी कॉलेज (Pharmacy Colleges in UP Accepting UPSEE 2023 Score)
नीचे दिए गए लिस्ट में यूपी में टॉप फार्मेसी कॉलेजों में से कुछ की सूची है जो यूपीएसईई 2023 स्कोर स्वीकार कर रही है और 2023 फार्मेसी में एडमिशन के लिए उनकी अपेक्षित ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक है।
यूपी में यूपीएसईई 2023 स्कोर स्वीकार कर रहे फार्मेसी कॉलेज | |||
---|---|---|---|
फार्मेसी कॉलेजों के नाम | जगह | ओपनिंग रैंक | क्लोजिंग रैंक |
राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस
| आगरा | 780 | 5,000 |
श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
| बरेली | 50 | 4,500 |
राजीव अकादमी फॉर फार्मेसी
| मथुरा | 420 | 12,830 |
डॉ के एन मोदी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड रिसर्च
| गाजियाबाद | 800 | 5,500 |
प्रणवीर सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
| कानपुर | 350 | 4,400 |
कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
| सुल्तानपुर | 600 | 3,500 |
KIET स्कूल ऑफ फार्मेसी
| गाजियाबाद | 60 | 3,000 |
वाराणसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी
| वाराणसी | 500 | 9,000 |
आईटीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी
| महाराजगंज | 2800 | 5000 |
अशोका इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
| वाराणसी | 2000 | 7000 |
कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट
| गोरखपुर | 1400 | 12000 |
शम्भू नाथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी
| प्रयागराज | 540 | 9400 |
HIMT कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी
| गौतम बुद्ध नगर | 600 | 14500 |
इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी श्री हरीश चंद्र पोस्टग्रेजुएट कॉलेज
| वाराणसी | 600 | 12000 |
नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
| ग्रेटर नोएडा | 700 | 9000 |
सरोज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
| लखनऊ | 800 | 6000 |
बाबू बनारसी दस नॉर्थेर्न इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
| लखनऊ | 35 | 2500 |
डॉ राम मनोहर लोहिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी
| गाजियाबाद | 1500 | 12000 |
आरडीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी
| जौनपुर | 3700 | 14000 |
कानपूर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड फार्मेसी
| कानपुर | 4500 | 10000 |
फार्मेसी के लिए यूपीएसईई 2023 स्वीकार करने वाले उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय | |||
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी
| झांसी | 600 | 1,350 |
उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज
| इटावा | 20 | 503 |
डॉ भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी
| आगरा | 150 | 1,500 |
छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी
| कानपुर | 130 | 600 |
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी
| जौनपुर | 30 | 850 |
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय
| बरेली | 50 | 1,150 |
यदि आप ऊपर वर्णित कॉलेजों के बारे में जानना चाहते हैं या प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो हमारे Common Application Form (CAF) को भरें और हमारे शिक्षा विशेषज्ञ आपको संपूर्ण एडमिशन प्रक्रिया के माध्यम से मार्गदर्शन करेंगे। यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो आप हमारे टोल-फ्री नंबर 1800-572-9877 पर कॉल करके मुफ़्त परामर्श का लाभ उठा सकते हैं।
नोट:
प्रत्येक फार्मेसी कॉलेज के लिए ऊपर उल्लिखित ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक पिछले वर्षों के ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक का उपयोग करके निर्धारित किए गए हैं और केवल उम्मीदवारों को संदर्भ देने के उद्देश्य से हैं।
यूपीएसईई (यूपी सीईटी) 2023 महत्वपूर्ण तारीखें (UPSEE (UP CET) 2023 Important Dates)
उत्तर प्रदेश के अधिकांश फार्मेसी कॉलेज कई फार्मेसी डिग्री कोर्सेस के लिए एडमिशन के उद्देश्य से यूपीएसईई 2023 स्कोर (UPSEE 2023 score) स्वीकार करते हैं। यहां यूपीएसईई परीक्षा 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें हैं।
तारीख | आयोजन |
---|---|
आवेदन प्रारंभ तारीख | फरवरी 9, 2023 |
आवेदन समाप्ति तारीख | 30 मार्च, 2023 |
शुल्क भुगतान का अंतिम तारीख | 30 मार्च, 2023 |
प्रवेश पत्र जारी तारीख | 19 मई, 2023 |
यूपीएसईई एग्जाम डेट 2023 |
|
यूपीएसईई परीक्षा 2023 का रिजल्ट | जून/जुलाई 2023 (अपेक्षित) |
यूपीएसईई 2023 पात्रता मानदंड (UPSEE 2023 Eligibility Criteria)
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय यूपीएसईई 2023 परीक्षा का संचालन निकाय है। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले यूपीएसईई पात्रता मानदंड से गुजरना होगा। यूपीएसईई पात्रता मानदंड 2023 के बारे में संक्षिप्त चर्चा नीचे दी गई है
- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी करनी चाहिए
- 10+2 स्तर की परीक्षा में कुल मिलाकर कम से कम 45% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है
- छात्रों को उच्च माध्यमिक स्तर के दौरान मुख्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित का अध्ययन करना चाहिए
यूपीएसईई 2023 परीक्षा पैटर्न (UPSEE 2023 Exam Pattern)
यहां यूपीएसईई परीक्षा पैटर्न 2023 के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए हैं
- परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है
- सभी क्वेश्चन मल्टीपल च्वॉइस आधारित होंगे
- छात्रों को स्लॉट I के लिए 3 घंटे 15 मिनट और स्लॉट II पेपर के लिए 3 घंटे 45 मिनट का समय मिलेगा
- परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को 5 अंक मिलेंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा
फार्मेसी से जुड़ी अधिक खबरों और नोटिफिकेशन के लिए Collegedekho के साथ बने रहें।
Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?
Say goodbye to confusion and hello to a bright future!
क्या यह लेख सहायक था ?




समरूप आर्टिकल्स
सरकारी कॉलेज में बी फार्मा फीस 2025 (B Pharma Fees in Government College 2025): ट्यूशन, एडमिशन, हॉस्टल फीस
बी.फार्मेसी के बाद सरकारी नौकरियां (Government Jobs After B.Pharma in Hindi): करियर, स्कोप, सैलरी
बिहार B.Sc नर्सिंग प्राइवेट कॉलेज लिस्ट 2025 (Bihar B.Sc Nursing Private College List 2025 in Hindi)
भारत में फार्मेसी कोर्स (Pharmacy Courses in India): एलिजिबिलिटी, करिकुलम, कैरियर, स्कोप देखें
हरियाणा बी.फार्मा एडमिशन 2025 (Haryana B.Pharm Admissions 2025 in Hindi): डेट जारी, एलिजिबिलिटी, एग्जाम पैटर्न, काउंसलिंग, एडमिशन प्रोसेस
उत्तर प्रदेश डी फार्मा एडमिशन 2025 (Uttar Pradesh D Pharma Admission 2025 in Hindi): डेट, एलिजिबिलिटी, एडमिशन प्रोसेस, काउंसलिंग